Miss Universe Winner 2021 Harnaaz Kaur Sandhu Biography

मिस यूनिवर्स 2021 विनर हरनाज़ कौर संधू की बायोग्राफी 

Miss Universe Winner 2021 Harnaaz Kaur Sandhu image 

हरनाज़ कौर संधू का जीवन परिचय 

भारत के कामयाबी से जुड़ी एक बड़ी घटना miss universe 2021 update

21 साल बाद भारत की हरनाज़ कौर संधू बन गई हैं नई – मिस यूनिवर्स ( Miss Universe-2021) ब्रह्माण्ड सुन्दरी.

Advertisement

इस आर्टिकल में हम आज हरनाज़ कौर संधू का पूरा जीवन बतायेंगे की कैसे पंजाब के एक गाँव की दुबली पतली लड़की ब्रह्माण्ड सुन्दरी बन पायी | 

Who won miss universe 2021 from india?

मिस यूनिवर्स बनने वाली, हरनाज़ कौर तीसरी भारतीय महिला हैं जिनकी ताजपोशी इस खिताब से की गई है|

जी हाँ आज से 21 साल पूर्व साल 2000 में, ये मुकाम मिला था लारा दत्ता के रूप में| साल 2000 में अदाकारा लारा दत्ता के मिस यूनिवर्स का ताज हासिल करने के बाद अब हरनाज़ कौर संधू को ये ताज पहना दिया गया |

लारा दत्ता से पूर्व सन 1994 में पहली भारतीय, विश्व सुन्दरी सुष्मिता सेन ने ये खिताब अपने नाम किया था| देखें पूरी लिस्ट

तस्वीरें आप देख सकते हैं जब हरनाज़ कौर संधू को ताज पहनाया गया | और अब दुनिया की ब्यूटी क्वीन एक भारतीय बेटी, हरनाज़ कौर संधू बन चुकी हैं| ये मौका एक लम्बे अंतराल के बाद, भारत को फिर से मिला है|

इस साल यानि साल 2021 में सत्तरवीं बार आयोजित होने वाली इस अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कल 80 देशों ने भाग लिया था|

इस बार इजराएल में आयोजित इस संस्करण में, हरनाज़ कौर संधू ने पराग्वे और साउथ अफ्रीका की सुन्दरियों को पराजित करके miss universe winner 2021 बनी| साल 2020 की मिस यूनिवर्स रह चुकी, Mexico की एंड्रिया मेजा ने हरनाज़ को सन 2021 का मिस यूनिवर्स ताज पहनाया|

Miss Universe Winner 2021 update Harnaaz Kaur Sandhu

बॉलीवुड अदाकार उर्वशी रौतेला को, मिस यूनिवर्स के 70वें कंटेस्ट को जज करने का मौका प्राप्त हुआ था| इजराइल में आयोजित इस प्रतियोगिता के मौके पर भारतीय अभिनेत्री दिया मिर्जा भी रहीं| 

विजेता बनने के बाद राष्ट्र के नाम अपने एक मेसेज में उन्होंने बोला- चक दे फट्टे इंडिया चक दे|

हरनाज़ कौर संधू का जीवन परिचय 

हरनाज़ संधू कौन हैं ?

miss universe 2021 winner हैं- हरनाज कौर संधू | हरनाज़ संधू पंजाब के गुरदासपुर के एक छोटे से गाँव की रहने वाली हैं, जिसकी आबादी महज 1400 के आस पास है|

इतनी कम आबादी के बीच से निकलकर पूरी दुनिया में अपने नाम का डंका बजाना अपने आप में एक खास एहसास है जिसे सिर्फ हरनाज़ कौर संधू ही महसूस कर सकतीं हैं |

Miss Universe 2021 Winner Harnaaz Kaur Sandhu father mother photo

ब्रह्माण्ड की इस सुन्दरी का परिवार खेती किसानी और ब्यूरोक्रेसी से जुड़ा हुआ है | इन दिनों इनका परिवार पंजाब के मोहाली सेक्टर 78 में रहता है | इनकी माता जी रविंदर कौर चंडीगढ़ के सरकारी हॉस्पिटल में महिला रोग विशेषज्ञ के पद पर कार्यरत हैं |

हरनाज़ को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा, अपनी माँ से मिलती है| इस नई ब्यूटी क्वीन की माँ एक सफल महिला रोग स्पेशलिस्ट हैं|

संधू के पिता जी का नाम प्रीतम सिंह संधू है| हरनाज़ कौर के भाई का नाम हरनूर सिंह है|

हरनाज कौर संधू की शिक्षा 

इनकी शिक्षा दीक्षा पंजाब के चंडीगढ़ से हुई है| हरनाज़ संधू ने शुरुवाती पढ़ाई चंडीगढ़ के शिवालिक पब्लिक स्कूल से पूरी हुई| 

miss universe winner 2021 की माँ का कहना है की मेरी बेटी जज बनना चाहती हैं| हरनाज़ चंडीगढ़ के सेक्टर 40 स्थित शिवालिक पब्लिक स्कूल की छात्रा रह चुकी हैं | इन्होने बारहवीं की पढ़ाई खालसा स्कूल से की है| संधू आई टी में बैचलर ऑफ़ आर्ट की पढ़ाई पूरी कर चुकी हैं | 

संधू साल 2017 में सरकारी कॉलेज में एक शो (freashers पार्टी ) के दौरान अपनी पहली स्टेज परफोर्मेंस दी थी जहाँ उन्हें दूसरा स्थान प्राप्त हुआ था| उसके बाद से ये सफ़र शुरू हो गया |

वर्तमान में हरनाज़ कौर संधू चंडीगढ़ के सेक्टर 42 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्मेंट गर्ल्स कॉलेज से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में एम ए की छात्रा हैं |  

हरनाज़ कौर संधू का करियर 

 हरनाज़ अभी तक कई फैशन मॉडलिंग और कार्यक्रमों में भाग ले चुकी है| 21 साल की ये पंजाबी बेटी एक भारतीय मॉडल है| कई पंजाबी फिल्मो में भी इन्होने दमदार अभिनय से, दर्शकों को मोह लिया है|

इन्होने किशोरावस्था से मॉडलिंग के क्षेत्र में काम करना शुरू कर दिया था| हरनाज़ संधू ने इससे पहले भी,, कई ब्यूटी खिताब अपने नाम कर चुकी हैं| हरनाज़ कौर संधू का पहला प्रोफेशनल शूट, चंडीगढ़ के हसल स्टूडियो में मशहूर फोटोग्राफर आर्यमन भाटिया के द्वारा किया गया था |

3 मार्च साल 2000 में पैदा हुईं हरनाज़ ने साल 2017 में, टाइम्स फ्रेज चेहरे में, मिस चंडीगढ़ का खिताब अपने नाम किया| फिर अगले ही साल यानि 2018 में ये भारत की मिस मैक्स इमर्जिंग स्टार के सम्मान से सुशोभित हुईं |

साल 2019 में ये, Femina Miss India पंजाब की तरफ से  बारहवें स्थान पर रहीं | 

मिस दिवा यूनिवर्स साल 2021 में बनने के बाद ये अब 2021 की नई मिस यूनिवर्स भी बन गई |

Miss Universe 2021 Winner Harnaaz Kaur Sandhu Biography

हाल ही में इनके कॉलेज के सलाना पुरस्कार वितरण समारोह में दिवा ऑफ़ कॉलेज अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था|

एक अच्छी शुरुवात के बाद ये ” पेजेंट ” की तरफ अपना ध्यान ले गईं।

क्या होता है पेजेंट प्रोग्राम ?

पेजेंट एक तरह का जनता के लिए एंटरटेनमेंट प्रोग्राम होता है| इसमें लोग पहले के समय में प्रचलित कपड़ो को धारण करके, वहाँ मौजूद लोगो को प्राचीन काल के पहनावे के इतिहास की एक झलक प्रदर्शित करते हैं। किशोरावस्था तक पहुँचते ही हरनाज़ ने पेजेंट्स कार्यक्रमों में प्रतियोगी बनना शुरू कर दिया था |

हरनाज़ की लाइफ स्टाइल 

हरनाज़ कौर कौर को थिएटर में काफी दिलचस्पी है | उनको जानवरों से भी खासा लगाव है | बेहद ही शांत स्वभाव की हरनाज़ संधू ने स्कूल से कॉलेज तक की पढ़ाई में कभी कोचिंग नहीं ली | सत्तरह साल की उम्र तक हरनाज़ संधू इन्ट्रोवर्ट स्वाभाव की हुआ करती थी | प्रकृति से भी इन्हें काफी प्यार है |

स्कूल में उनके दुबलेपन का मज़ाक भी उड़ाया जाता था | इस वजह से वो कुछ दिनों तक डिप्रेशन में भी रहीं लेकिन उनके परिवार ने हर वक़्त उनका मनोबल ऊँचा किया |

खाने पीने में खासी रूचि रखने वाली हरनाज़ कौर संधू अपनी फिटनेस का पूरा ध्यान रखती हैं |

उन्हें घुड़सवारी, तैराकी, एक्टिंग डांसिंग और घूमने का बेहद शौक है | हरनाज़ कौर ने बतौर एक मॉडल अपने करियर की शुरुवात की थी | ये पढ़ाई करने के साथ साथ एक्टिंग भी करती हैं | ये कई पंजाबी फिल्मो में भी काम कर चुकी हैं | यारा दियां पूं बारह और बाईजी कुट्टन फिल्म में भी उन्हें देखा जा सकेगा |

हरनाजकौर संधू, महिलाओं की स्वच्छता के विषय में, लोगों को जागरूक करने काम करती हैं| मिस दिवा रहते हुए, उन्होंने इज़राइली दूतावास और राजीव गांधी कैंसर इंस्टिट्यूट और अनुसंधान केंद्र, और खुशी NGO की सहायता से स्त्रियों के लिए एक फ्री स्वास्थ्य शिविर को आयोजित कर चुकी हैं। 

प्रकृति संरक्षण और ग्लोबल वॉर्मिंग जैसे विषय पर अपने वक्तव्य से, मिस यूनिवर्स दीवा के जज पैनल का दिल, संधू पहले ही जीत चुकी हैं|

निष्कर्ष 

हरनाज़ संधू की इस शानदार उपलब्धि से देश के लिए एक गर्व की बात हैं| चंडीगढ़ में सोमवार को लोग जश्न मानते नजर आये, ढोल नगाड़ों से चंडीगढ़ गूँज उठा | हिन्दुस्तान की इस बेटी को hindiaup की पूरी टीम के तरफ बहुत बहुत बधाई और गुड लक, आप हमेशा ऐसे ही आगे बढ़ते रहे, यही हमारी कामना हैं आपके लिए |

दोस्तों Miss Universe Winner 2021 Harnaaz Kaur Sandhu Biography की जानकारी अगर आपको ख़ुशी प्रदान करी हो तो कमेंट में लिखे yes |

और इस पोस्ट को Miss Universe Winner 2021 Harnaaz Kaur Sandhu Biography अधिक से अधिक लोगों के बीच शेयर करें ताकि पंजाब की इस बेटी हौंसला बढ़े और भविष्य में वो ऐसे ही हमारे लिए गर्व के मौके ला सके |

आप सभी पाठको का ह्रदय से आभार ! #ThankyouEveryoneforReadingThis

  

 

2 thoughts on “Miss Universe Winner 2021 Harnaaz Kaur Sandhu Biography

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *