Self Confidence How to Build? Self Confidence Tips

Self Confidence How to Build?  Self-Confidence Tips  

आत्म विश्वास को कैसे बढ़ाया जाये? Self Confidence How to Build ?

self confidence how to build self confidence tips

इंसानो की सफलता और असफलता की वजह उनके विचार ही होते हैं| विचारों में असीम शक्ति होती है|
 
गर इन विचारों में उद्देश्य ,दृढ निश्चय और मजबूत इरादों का समावेश हो जाये तो आप धनवान बन सकते हो और वह सब कुछ प्राप्त कर सकते हो जो आपने सोचा हुआ है| 
 
यदि आप किसी भी लक्ष्य को पूरी दृढ़ इच्छा से चाहते हो तो पूरी कायनात तुम्हे उससे मिलाने में जुट जाती है| 
self confidence how to build self confidence tips
 
मनोवैज्ञानिको ने सही पाया है की, अगर कोई विचार आपके दिमाग पर पूरी तरह से हावी हो जाता है तो वह वास्तविकता में एक रोज आपके सामने प्रकट हो जाता है|
Advertisement
 
मौंकों की एक खास बात होती है ये पूरे ही अलग अंदाज में हमारे सामने आते हैं, मात्र इतना ही नहीं जैसा आपने सोचा होता है उससे बिलकुल अलग दिशा से भी, ये अवतरित होते हैं| 
 
मौंकों की ये चालाकी होती है की, ये हमेशा पिछले दरवाजे से आते हैं और कई बार तो ये दुर्भाग्य और क्षणिक हार के रूप में भी सामने आ जाते हैं, शायद यही कारण है की अधिकतर लोग इन मौंकों को पहचानने में चूक जाते हैं|(Self Confidence How to Build))
 
सफलता का मार्ग कुछ अस्थायी, असफलताओ से होकर निकलता है| असफलता मात्र एक देरी है, आपकी हार नहीं, असफलता केवल रास्ते में आया मोड़ है रास्ते की समाप्ति नहीं| 
 
असफलता प्रायः लोगो का मन भटकाने के लिए अक्सर तब ही आती है, जब सफलता अधिक ही समीप होती है|
 

Boost Confidence to Get Success 

 सफलता उन्हें नहीं मिलती जो सफल होने के लिए कोशिश करते हैं बल्कि सफलता उन्हें मिलती है जो सफल होने तक प्रयास करते हैं| 
 
जीवन एक आश्चर्य है और आसान भी| कभी उतरना पड़ता है, और फिर कभी चढना, कभी सफलता हाथ लगती है कभी असफलता, कभी प्रसन्नता कभी निराशा और तो और इन सभी से हमें कुछ न कुछ अवश्य, सीखने को मिलता है| 
 
आज विडंबना ये है की कोई भी व्यक्ति, असफलता की इच्छा नहीं रखता है पर लोगो को पता होना चाहिए हार के अनुभव से ही सफलता का रास्ता दिखाई पड़ता है, हार ही सिखाती है की आखिर, बाजी पलटती कैसे है?

 जैसे एक दिया, अंधकारमय  कमरे में रौशनी फैला देता है और इसे देखकर भी जाना सकता है, ठीक उसी तरह मन के भय को धीरे धीरे विश्वास में बदला जा सकता है|

हम मानव जाति की यह कमजोरी है की एक आम इन्सान ” असंभव ” शब्द को बहुत तवज्जो देता है| वह इस बात को पूरी तरह मन में स्वीकार कर चुका है प्रत्येक सिद्धांत, हर किसी के ऊपर लागू नहीं करता| कोई भी काम कोई भी व्यक्ति, नहीं कर सकता| 
 
यह लेख Self Confidence How to Build उन लोगो को अवश्य, कुछ सिखाएगा जो इन नियमो में, अपना जीवन और अपना हर कुछ दांव पर लगा दे रहे हैं| असंभव शब्द को आपको भी, अपनी की डिक्शनरी से निकाल कर फेंक देना चाहिए|
 
सक्सेस, उन्हें मिलती है जिनका फोकस, सक्सेस पर होता है जबकि हार उन्हें मिलती है जिनका फोकस हार पर होता है|
 
यह लेख, उन लोगों के लिए है जो अपने दिमाग के विचारों को, हार के डर से जीत की ओर फोकस करना चाहते हैं|

Self-Confidence Tips

असंभव और दृढ संकल्प की वार  में जीत हमेशा, दृढ संकल्प की ही होती है| यह प्रमाणित फार्मूला है| इंग्लिश पोएट W.C. Henley ने बताया और लिखा भी है – ” आप  अपनी  किस्मत  खुद बनाते हो,अपने मन के राजा हो  “
 
ब्रह्मांड की अनलिमिटेड शक्तियां इस बात को नहीं जानती की, आप जो भी सोच रहे हैं वह अच्छा है या बुरा| वह उस विचार को रियलिटी में लाती हैं|  इससे उन्हें कुछ लेना देना नहीं है की वह वास्तव में आपके लिए भले के लिए  हैं या बुरे के लिए|
 
जब जीत की दृढ़ इच्छा, जिंदगी की आवश्यकता बन जाये तो सफलता निश्चित है|
 
सच्चे स्वप्नदर्शी हमेशा से थे, हैं और रहेंगे| यही वे लोग होते हैं जो विश्व का ढांचा बनाते हैं जो सही में असीम सफलता की प्राप्ति कर चुके हैं| 
 
उन्होंने अपने सपनो, नए अवसरों और अनदेखी चीजों को रियलिटी में बदल डाला है| इन लोगों ने अपने विचार और कल्पनाशक्ति से शहरो, हवाई जहाज, फैक्ट्रियां, कार, अच्छा स्वास्थ्य और जीवन को सुपर आसान, बनाने के लिए नए तरीकों का अविष्कार कर डाला है|
 
आपकी लाइफ मात्र, एक क्षेत्र के लिए सीमित नहीं है, आप अर्नाल्ड स्वार्जनेगर की लाइफ से बहुत कुछ सीख सकते हैं| 
 
इनको दुनिया ने पहली बार तब जाना जब बेहतरीन भारोत्तोलक को ” मिस्टर यूनिवर्स ” का ख़िताब मिला| इस ख़िताब से वे 5 बार सुशोभित हुए| 
 
स्वार्जनेगर सिर्फ मस्कुलर व्यक्ति नहीं थे इस सपनो के किंग के पास, अभी और सपने और टारगेट्स थे| 
 
वे बेस्ट सेलर लेखक, सबसे ज्यादा आमदनी वाले फिल्म एक्टर फिर इसके बाद में 2003 में, अमेरिका के कलिफोर्निया के राज्यपाल भी बना दिए|
 
मैरी के ऐश जो मैरी कॉस्मेटिक कम्पनी की फाउंडर हैं उन्होंने अपनी और दुनिया भर में उनकी कम्पनी में काम करने वाले 25000 कंसलटेंट की सफलता का रहस्य आत्म विश्वास बताया है|
 

उनके एक लेख में कामयाबी प्राप्त  करने हेतू  4 कदमो का अभ्यास करने को बताया गया है 

1- स्वयं को एक सफल इंसान के रूप में महसूस कीजिये| 
 
हमेशा अपने आप को एक सफल इंसान के रूप में देखें| उस व्यक्ति के बारे में विचार करिए जिसके जैसा आप होना चाहते हैं, हर रोज कुछ समय एकांत में बितायिये, आराम से ढीला होकर बैठ जाईये| 
self confidence how to build self confidence tips
 
अपनी आंखे बंद कर लीजिये और अपनी चाहत और लक्ष्य पर फोकस कीजिये| अपने आपको एक नए माहौल में देखिये जिसकी आप कल्पना करते हैं| स्वयं को योग्य समझना होगा आपको और आत्मविश्वास से लबालब भर जाईये|
 
2- पूर्व में प्राप्त अपनी शानदार जीत को याद कीजिये – 
 
हर जीत, चाहे वो छोटी हो या बड़ी हो, वह यह प्रूव करती है की आप काबिल व्यक्ति हैं और आप फिर से सफल हो सकते हैं| पिछली जीत के लिए सेलिब्रेट कीजिये, जब भी आप निराश हों उस जीत को याद कीजिये|
 
3- लक्ष्य क्लियर कीजिये – आपको साफतौर पर यह स्पष्ट करना होगा की आपको अपनी लाइफ में चाहिए क्या? ये आपको ही करना होगा| इस बात में हमेशा सत्तर्क रहिये और अपने टारगेट से कभी भ्रमित न होईये|
 
4- अपनी लाइफ के लिए सकारात्मक व्यवहार रखें – अपने दिमाग में अपनी, सकारात्मक पिक्चर बनाईये| अपने जीवन , काम और फैसले सभी में विश्वास और आस्था रखें रखें और सकारात्मक रहें|
 
चमत्कार अक्सर उन ही लोगों की लाइफ में होते हैं, जो चमत्कार की उम्मीद करते हैं| और उनके पास बड़ी सोच, विशालकाय लक्ष्य और उस लक्ष्य के प्रति दृढ निश्चय होते हैं|
 
हमारी सफलता में सबसे बड़े अवरोध हमारे विचार ही हैं, हमारी सफलता में सबसे बड़ा उत्प्रेरक हमारे विचार ही है| गीता में भी लिखा है – कुछ अवसाद बेहतरी के लिए होते हैं| हर बुराई अपने साथ उतनी ही अच्छाईयाँ भी लिए होती है|

 इच्छा प्राप्ति 

इच्छा को पूर्ण करने के लिए, आपको कल्पना करना और उस कल्पना पर विश्वास करना होगा| दृढ़ इच्छाशक्ति के सामने प्रकृति, नेचर को भी झुकना पड़ जाता है| आपका साथ देना पड़ता है प्रकृति को भी| 
 
मन का प्रमुख रसायन, विश्वास है, जब विचारों की आवृत्ति, विश्वास के साथ मेल करती है उस समय यह अध्यात्मिक पॉवर का रूप ले लेती है| और फिर आपका अंतर्मन इस पॉवर को असीम पॉवर के पास भेज देता है जो उसे वास्तविक, रियल रूप दे सकें| 
 
विश्वास ही वह पॉवर है जो आइडियाज के आवेग को नया जीवन, असीम शक्ति और क्रियाशीलता प्रदान करता है|
 
 धन कमाने का शुरुवाती बिंदु, विश्वास है| विश्वास उन सभी चमत्कारों और सभी रहस्यों का आधार है| विश्वास कामयाबी का ईलाज है| विश्वास वह रसायन है जिसे जब विनती के साथ मिश्रित किया जाता है तो इन्सान डायरेक्ट, असीम शक्ति के साथ कम्यूनिकेट करता है|
 

आत्म विश्वास का फार्मूला  (Self-Confidence Formula)

आप इन सकारात्मक पॉइंट्स को लिख लें, हमेशा के लिए स्मरण कर लें और बारम्बार दोहराते रहे जब तक, ये आपके अंतर्मन के सक्रीय उपकरण का पार्ट, न बन जाये|
 
पहला- मै जानता हूँ की मुझमे जिंदगी के निश्चित लक्ष्य प्राप्त करने की योग्यता है| और इसलिए मै अपने आप से यह अपेक्षा रखता हूँ की मै इसे प्राप्त करने के लिए लगातार लगन से काम करता करूँगा| और मै यहाँ पर अभी स्वयं से वादा करता हूँ की मै इसी तरीके से काम करूँगा|
 
दूसरा- मुझे एहसास है की मेरे मन के प्रबल विचार अंत में अपने आपको बाहरी दुनिया में, भौतिक कार्यों में बदल लेंगे| और धीरे धीरे अपने आपको भौतिक रूप में अवतरित कर लेंगे| 
 
इसलिए मै हर दिन 30 मिनट अपने विचारों को इस बात पर फोकस करूँगा की मै किस तरह का इन्सान बनने के बारे में विचार कर रहा हूँ| फलस्वरूप मेरे मन में इसकी एक स्पष्ट छवि बनी रहे| 
 
तीसरा मै जानता हूँ की मै अपनी आत्मा के सुझाव के फार्मूले का प्रयोग करके, मै जिस भी इच्छा को लगातार अपने मन में बनाकर रखूँगा| वह अंत में किसी प्रयोगात्मक तरीके के द्वारा अपने आपको भौतिक रूप में बदल लेगी| और मुझे वह चीज हासिल हो जाएगी जिसका लक्ष्य मैंने बनाया है|
 
इसलिए मै हर दिन 30 मिनट इस काम में दूंगा जिससे की मै अपने आत्मविश्वास का विकास कर सकूँ|

 

Self Confidence How to Build

 चौथा- मैंने स्पष्ट रूप से अपने जीवन के मुख्य, निश्चित लक्ष्य का वर्णन लिख दिया है| और मै प्रयास करना कभी नहीं छोडूंगा जब तक की मुझमे इसे प्राप्त करने का पर्याप्त, आत्मविश्वास न विकसित हो जाये| 
 
पांचवा-  मुझे पता है की कोई संपत्ति या ओहदा, तब तक लम्बे समय तक, नहीं बना रह सकता जब तक की यह सत्य और न्याय पर आधारित न हो| और इस वजह से, मै किसी भी ऐसे क्रिया कलापों में शामिल नहीं होऊंगा जिससे उससे प्रभावित होने वाले हर किसी का लाभ न हो
 
मै इन्ही शक्तियों को अपनी ओर आकर्षित करके जीत हासिल करूँगा| जिनका मै प्रयोग करना चाहता हूँ और मै दूसरे लोगों के सहयोग के द्वारा जीत हासिल कर पाऊंगा| 
 

Self Confidence How to Build

 छठां-  मै दूसरे मानव को भी प्रेरणा देना पसंद करूँगा जिससे की वो भी दूसरे लोगो की सेवा करे, निस्वार्थ भाव से क्योंकि मै हमेशा दूसरों की सेवा करने का इच्छुक रहूँगा| 
 
सातवां- मै मनुष्य जाति और सभी जीवों के प्रति प्रेम की भावना का विकास करूँगा| और अपने अन्दर और नफरत, जलन, स्वार्थ और कमी देखने की आदत को अपने भीतर से ख़त्म करूँगा क्योंकि मुझे पता है, दूसरों के प्रति नकारात्मक नजरिया रखने से मुझे कभी सफलता नहीं प्राप्त हो सकती
 
आठवां-  मै ऐसे कार्य करूँगा जिससे की दूसरों को मुझ पर विश्वास हो सके क्योंकि मै उनमे और अपने आपमें विश्वास रखूँगा| मै इस सूत्र पर, अपने दस्तखत करूँगा और इसे याद करके रखूँगा| और इसे हर रोज जोर जोर से पढूंगा| 
 
नौवां- और ये सब करते समय मुझे पूरा यकीन होगा की यह, मेरी सोच और मेरे काम को प्रभावित करेगा जिससे मै एक, सफल और स्वावलंबी व्यक्ति बन सकूँ|
 
इस सत्य के नौ नियम मनुष्य जाति की सफलता और पॉपुलैरिटी के लिए काम करता है| इस शर्त के साथ की इसका रचनात्मक प्रयोग किया जाये|
 
दूसरी ओर अगर इसका विनाश के लिए प्रयोग किया जाये तो यह उतनी ही तत्परता से तबाह भी कर सकता है| 
 
इस सिद्धांत में एक सच अपना मुंह छिपाए बैठा है| यानि जो हार मान लेते हैं जो गरीबी, दुःख और कष्ट में अपने जीवन व्यतीत करते रहते हैं| वे ऐसा इस वजह से करते हैं क्योंकि उन्होंने आत्म सुझाव के सिद्धांत का नकारात्मक प्रयोग कर डाला है| 
 
इसका तथ्य यह है की विचारों के सभी संवेगों की यह प्रवृत्ति होती है की वे अपने आपको अपने भौतिक रूप में रूपांतरित कर लेते हैं|
 

आत्म सुझाव के नियम की कार्यविधि 

 इलेक्ट्रिसिटी का अगर सही यूज़ किया गया, तो यह विज्ञान के पहियों को रफ़्तार देती है और मनुष्य के जीवन को आसान बनाती है परन्तु नकारात्मक प्रयोग किये जाने पर यह किसी को मौत के घाट तक उतार सकती है| और सम्पूर्ण विनाश कर सकती है| 
 
उसी तरह आत्म सुझाव का नियम सुख, समृद्धि और सफलता दे सकता है| या फिर यह आपको दुःख, असफलता और मृत्यु की घाटी तक पहुँचा सकता है| सब कुछ आप पर डिपेंड करता है की आप इसे किस सीमा तक समझते हैं और लागू करते हैं|
 
बिलकुल उस हवा के जैसे है आत्म सुझाव का फार्मूला, जो नदी में तैरते हुई एक नाव को, पूर्व दिशा में ले जाती है और दूसरी को पश्चिम दिशा में| 
 
आत्म सुझाव का नियम अगर आपको कल्पना की अतीत उचाईयों तक ले जा सकता है तो यह पाताल के भी दर्शन करा सकता है|  जो इस बात पर निर्भर करता है की आपने, अपनी सोच और विचार के धागे को किस तरह से जोड़ा है|
 

  इस कविता में बहुत ही बढ़िया ढंग से प्रकट होता है आत्म सुझाव का नियम

 
      अगर आप सोचते  हैं की आप हार चुके हैं 
तो आप हार गए हैं 
अगर आप की सोच है की आपमें हिम्मत नहीं  रही  
तो आपमें हिम्मत नहीं रही  
अगर आप जीतना चाहते है परन्तु आप सोचते हैं की 
आप जीत नहीं सकते 
तो यह लगभग स्पष्ट है, आप जीत नहीं पाएंगे 
अगर आप सोचते है की आप हारेंगे 
तो आप हार चुके हैं 
सफलता, किसी व्यक्ति की चाहत यानि इच्छा से आरम्भ होती है यह सम्पूर्ण रूप से मानसिक स्थिति पर निर्भर है,
अगर आपको लगता है की आप पिछड़ चुके हैं,
तो सचमुच ऐसा ही है 
आपको ऊपर बढ़ने के बारे में सोचना होगा,
आपको अपने ऊपर विश्वास करना होगा,
और तब ही 
आप जिंदगी में कुछ कर सकते हैं|
जीवन के युद्ध हमेशा वही नहीं जीतता 
जो सबसे ताकतवर या तेज़ होता है|
बल्कि फ़ौरन या देरी से जीतता वही है,
जो सोचता है की वह जीत सकता है|
 
 
  
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *