मोटिवेशनल कोट्स हिंदी में प्रेरक सुविचार

Motivational Quotes Hindi me Prerak Suvichar

जीवन प्रेरक सुविचार- एक और बेहतरीन दिन ! इस आर्टिकल Motivational Quotes Prerak Suvichar में आपको कुछ महान हस्तियों के क्रांतिकारी सुविचार पढ़ने को मिलेंगे|
 
दैनिक सुविचार इन हिंदी motivational thoughts 
Advertisement
जिनके अर्थ एवं महत्व को समझकर, इसको अगर आप आत्मसात करते हैं| तो आपको अपने जीवन में, कुछ ही दिनों में आमूल चूल परिवर्तन दिखाई देने लगेंगे| जिससे आपकी जिन्दगी, खुशियों और सफलताओ के रास्ते पर चलने में, अभ्यस्त हो जाएगी|
 
समस्याओं पर प्रेरक विचार
 
दोस्तों, अगर आपके अपने जीवन में आ रही समस्याओं या कठिनाईयों की भरमार है तो इसका अर्थ है की ईश्वर की आप प्रिय संतान हैं|Motivational Quotes Prerak Suvichar

दुःख ही मनुष्य के विकास का कारक है| सब कुछ एक व्यवस्था के अंतर्गत चलता है| इस दुनिया में इत्तेफाक से कुछ नहीं होता| और यहाँ हर चीज के पीछे प्रकृति का कोई न कोई मकसद होता है|

तुम दुनिया को अपने उपहार देने के लिए पैदा हुए हो| यह दुनिया संसार एक मित्रवत स्थान है| आपको विश्वास करना होगा, क्योंकि ये शाश्वत सत्य है| 

संकट हमारे जीवन को अगले लेवल तक ले जाने के लिए आता है| दुःख एक तोहफे के जैसे कार्य करता है| व्यथा हमारी सहनशीलता और क्षमता का विस्तार करती है|
 
स्वामी विवेकानंद का कथन है – अगर आपके जीवन में कोई समस्याएं नहीं आ रही हैं तो आप गलत रास्ते पर हो|
 
जीवन  में अगर कोई लक्ष्य ही न हो तो वह जीवन व्यर्थ है| अपने जीवन में निश्चित लक्ष्य बनाने के बाद, अपने उस लक्ष्य तक पहुचने और अपने सपनो का जीवन जीने के लिए आपको हर दिन अभिप्रेरित होना चाहिए|
 
 

Motivational thoughts Prerak Suvichar in Hindi

मानवीय जीवन में किसी को देने के लिए अगर सबसे उचित गिफ्ट कोई है तो, वह है – प्रोत्साहन या प्रेरणा| जिसकी जरुरत इन्सान को उसके बुरे वक़्त में सबसे ज्यादा होती है|
 
(आज का प्रेरक विचार)
 
1- तुम्हारे जीवन में आने वाला, हर कोई ठीक ऐसे ही समय पर आता है| जब तुम्हे उसका अनुभव और ज्ञान सीखने की सबसे ज्यादा जरुरत होती है|
 
2- अभी तक कोई इतना अमीर नहीं हुआ की, बीता हुआ वक़्त खरीद सके| और कोई इतना गरीब भी नहीं हुआ, की आने वाला वक़्त न बदल सके|
 
3- विचार तो सैकड़ों की तादाद में हैं … दुर्लभ तो वह व्यक्ति  है, जो उन पर अमल करता है|
 
4- कर्म विचारो के गर्भ में पलते हैं- श्री राम शर्मा आचार्य
 
5- यह जीवन अच्छे या बुरे भाग्य  द्वारा संचालित नहीं होता| बल्कि एक ज्ञानपूर्ण प्रक्रिया द्वारा संचालित होता है|
 
(योग्यता पर सुविचार)
 
6- संघर्ष से ही विजेता उत्पन्न होते हैं| 

7- एक ख़ूबसूरत चरित्र का निर्माण हजारों चोट खाने के बाद ही होता है|

Inspiring Thoughts

8- जो लोग ज्यादा दुःख दर्द झेलते हैं, वे इस दुनिया में कुछ महान करने के लिए होते हैं|
 
motivational thought hindi शिक्षाप्रद प्रेरक विचार
 
9- तुम्हारे एक-एक भय में तुम्हे अपना भाग्य मिलेगा|
 
10- अपने कल यानि अतीत को, अपने वर्तमान यानि आज पर, हावी मत होने दो|
 

हिंदी में सुविचार (Hindi me Suvichar) प्रेरक विचार सुविचार

 
11- समस्या, डर, कठिनाईयों से डरोगे तो, वो बड़ी हो जाएगी| तुम्हे, इसके ऊपर खड़े होकर,, आगे बढ़ना है| इनसे भागो मत| इनकी तरफ जाओ, आपका विकास, वहीँ  है|
 
इन तीनो का समाधान तभी मिलेगा, जब इन से आपका, सामना होगा|
 
12- आंतरिक या आध्यात्मिक धन के बिना, भौतिक धन स्वयं एक गन्दा भिखारी है| – एमर्सन
 
13- जीवन  पुनः लौटकर नहीं आता, यही विशेषता उसे इतना सुन्दर बनाती है| – एकली डिकिसन
 
14- जीवन इतना छोटा है की उसे थोड़ा नहीं माना जा सकता| – बेंजामिन डिजरायली
 
15- समस्या की चरम स्थिति के ठीक पीछे ही उसका हल छिपा होता है|  यानि दुःख की चरम स्थिति पार कर लेने के बाद ही सुख की शुरुवात  होती है|
 
16- जीवन के सकारात्मक पहलुओं या अच्छाईयों की प्रशंसा करने से उनमे बृद्धि  होती है|
 
17 कृतज्ञ रहें|
 
18- अपने ऊपर ध्यान  दें, दुनिया की हर चीज, आपके पास स्वतः ही चली आयेगी-  वैभव मिश्र
 
19- पिछले सारे ज्ञान को भूलकर ही हम सीखना शुरू करते हैं- हेनरी डेविड थोरो
 
20- अगर हम सोचते हैं की ये दुनिया अभाव ग्रस्त है| तो दुनिया सच में हमारे लिए अभाव ग्रस्त हो जाती है| अगर हम सोचते हैं की हमारा जीवन मुश्किलों से भरा है तो हमारा जीवन सच में मुश्किलों से भरा हो जायेगा|
 

प्रेरक विचार (Prerak Suvichar) मोटिवेशनल कोट्स इन हिंदी 

21- जो आंतरिक है वही बाह्य भी है|  जो छवि या तस्वीर आप अपने मन में लेकर चलते हो| बाह्य संसार में आप वैसे ही बनते चले जाओगे| क्योंकि हर चीज दो बार में, निर्माण होती है – पहले मन में, बाद में यथार्थ में|
 
22- पता है स्वार्थ को हमेशा क्षमा कर देना चाहिए क्योकि उसके उपचार की कोई आशा नहीं होती|
 
23- तुम्हारे अन्दर अभी इसी वक़्त वो सब कुछ है जो तुम्हे इस दुनिया का सामना करने के लिए चाहिए -ब्रायन Tracy
 
24- अनदेखी के गलियारे के बाद सफलता के रास्ते दिखाई पड़ने लगते हैं- वैभव मिश्र 
 
 

Motivational Quotes in Hindi (Prerak Suvichar hindi me)

24- तुम्हे जीवन में ठीक उसी अनुपात में ख़ुशी मिलेगी जिस अनुपात में तुम दूसरों की मदद करते हो|

Quotes Love | Quotes Life 

25- मै यह तो नहीं जानता की तुम्हारा भाग्य कैसा होगा लेकिन इतना जरूर जानता हूँ की तुम सबमे जिसे सेवा करना आ गया वही वास्तव में खुश होगा- अल्बर्ट श्वित्ज़र
 
26- स्वयं को समृद्ध बनाने के लिए तुम्हे दूसरों को और देना होगा यही जीवन का शाश्वत नियम है|
 
27- कठिनाईयां या विपरीत परिस्थितियां भगवान के लिए हीरे का वह पानी है| जिसमे वो अपने रत्नों को पॉलिश करता है| इस संसार में हर मनुष्य भगवान का एक रत्न है जिसका एक सुन्दर उद्देश्य है- थॉमस कार्लायले
 
28- जिंदगी उसकी सफल है, जिसकी मौत पर जमाना अफ़सोस करे वर्ना जन्म तो हर किसी का मरने के लिए होता है|
 
29- अपनी ज़िन्दगी पर कभी घमंड हो तो एक चक्कर कब्रिस्तान का लगाकर आ जाना| न जाने तुम जैसे कितनो को, खुदा ने मिटटी से बनाकर मिटटी में मिला दिया|
 

Motivational Quotes Hindi inspirational thought

30- अगर आपको वक़्त का पता नहीं चल रहा है तो आपका वक़्त अच्छा गुजर रहा है|
 
31- इंसान की जिंदगी में निखार तभी आता है जब वह निरंतर, एक के बाद एक मुश्किलों से लड़ता हुआ आगे बढ़ता है| इसलिए नहीं की वह उन मुश्किलों का अहसास नहीं कर पाता बल्कि इसलिए की उसके सहनशीलता का स्तर ऊंचा है| – अरस्तु 
 
32- शब्द बहुत उर्जावान होते हैं| इसलिए हमें बोलते वक़्त अपने शब्दों का इस्तेमाल बड़ी ही सावधानी से करना चाहिए|
 
33- अधिकांश लोग तब तक इस बात से परिचित नहीं होते की वे कितनी तेज़ी से स्विमिंग कर सकते हैं| जब तक की खूंखार मछली उनका पीछा न कर रही हो| लेकिन जीवन की महान दौड़ में वही सफल होता है, जो बुद्धिमत्ता से अपनी रफ़्तार तय करता है| उसकी गति डर से तय नहीं होती, बल्कि उसकी इच्छा से तय होती है| 
 
जब आपका सामना निर्णय के महासागर से होता है तो आप डर से संचालित होते हैं या भविष्य दृष्टि से ? 
 
क्या आपने अपने लक्ष्य निर्धारित कर लिए हैं ?  क्या आप ऊँचे लक्ष्यों तक पहुचने की कोशिश कर रहे हैं ? 
 
या आप अब भी यह इंतज़ार कर रहे हैं की कोई शार्क आपके पीछे पड़े ? अपने सपनो को जीने के लिए आपको प्रेरणा की जरुरत है या हताशा की ? यह आप पर है -अज्ञात 
 

Motivational Quotes Prerak Suvichar

34- समृद्धि में दुर्गुण सबसे ज्यादा सामने आते हैं और विपत्ति में गुण| विपत्ति में जो गुण सामने आता है, वह है जीवट| समृद्धि की अच्छी चीजों को चाहा  जाता है, परन्तु विपत्ति की अच्छी चीजों की प्रशंसा  की जाती है| इसलिए जिस व्यक्ति पर विपत्ति नहीं आई है , उसने अपनी शक्ति को पूरी तरह अभी जाना नहीं है – सर फ्रांसिस बेकन
 
35- अच्छे पेड़ आसानी से नहीं उगते, हवा जितनी तेज़ होगी पेड़ उतने ही शक्तिशाली बनेंगे- जे विलियर्ड मैरियट
 
36- आप इस बात पर दुखी होते हैं की गुलाबों की टहनियों में कांटे हैं या इस बात पर खुश होते हैं की कटीली झाड़ियों पर गुलाब है- अज्ञात 
 
37- अगर असफलता की बात करें तो असफलता ही हमें यह अहसास दिलाती है की हम वास्तव में क्या हैं और क्या होना चाहते हैं? असफलता ही हमें अति आत्मविश्वास और आत्मतुष्टि के जोन से बाहर निकलने का मौका प्रदान करती है – मो जैक्सन 
 
38-जीवन अत्यंत महत्वपूर्ण है और तात्कालिक प्रश्न यह है की तुम दूसरों के लिए क्या कर रहे हो ?  
                                                                                                                           – मार्टिन लूथर किंग जूनियर 
 
39- सोना रख लो, चांदी रख लो पर ज्ञान हमें दे दो- अरबी लोकोक्ति 
 
40- दुनिया में सबसे ज्यादा दया का पात्र वह है जिसके पास आँखे तो है पर दृष्टि नहीं है- हेलन केलर
 
41- जहाँ दृष्टि नहीं है वहां आशा नहीं है|
 
42- पुस्तकों को अपना साथी बना लो, तुम्हारी आलमारियाँ तुम्हारे लिए सुखदायी बगीचे की तरह हो जायेंगे|- जुदाह इब्न तिब्नोंन
 
43- आनंद और प्रेरणा का स्रोत, ज्ञान है|
 

आज का प्रेरक विचार Motivated thoughts

Motivational Quotes Prerak Suvichar

44- जितना लगाव आपका आपके जीवन से है उतना ही लगाव आपका, ज्ञान से होना चाहिए|
 
45- हर सम्बन्ध के अनुबंध से सबक सीखने को मिलते हैं जो हमारे मानवीय विकास को गति देते हैं|
 
46- निर्बल को न तो अधिक दुःख का अनुभव होता है, न ही अत्यधिक आनंद का| क्योंकि वे उस धुंधले जीवन को जीते हैं, जिसमे न तो पराजय होती है न ही विजय| इससे बेहतर तो यह है की असफलताओ के बावजूद बड़े काम की कोशिश का जोखिम लिया जाये, ज्यादा शोहरत वाली विजय हासिल की जाये| जीवन में उसे ही सुख मिलता है जिसके पास इसे मांगने का साहस होता है|- थियोडोर रूजवेल्ट 
 
47- मनुष्य की सीमा वही है जो उसकी कल्पना की उड़ान की सीमा है- आटियर
 
48- सफलता का सम्बन्ध व्यग्रता से नहीं एकाग्रता से है- ट्रेनर अल वे 
 
49- कुछ लोग कहते “यह मुश्किल है, यह बहुत मुश्किल है!”  सही बात है यह मुश्किल है! तो इसे आपको मुश्किल तरीके से करना होगा| आपको अपने ड्रीम, अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए संघर्ष करना होगा … भयंकर संघर्ष करना होगा और यह जान लेना होगा की जितना अधिक संघर्ष आप करेंगे, उतने ही ज्यादा पावरफुल आप बनेंगे|
 
हो सकता है आपको नीचे गिरा दिया जाये, परन्तु उठकर खड़े होते रहें और संघर्ष करते रहें| जो लोग हारने से इनकार कर देते हैं, वो शायद ही कभी हारते हैं- डेक्स्टर येगर 

Motivational Quotes Prerak Suvichar 

50- अगर आप तेज़ धूप में मैग्निफायिंग लेंस से सूखी पत्तियों के संग्रह में आग लगाना चाहते हैं, तो आपको लेंस स्थिर रखकर पत्तियों पर केन्द्रित करना होगा| यदि आप लेंस को हिलाते रहेंगे, तो आप आग जलाने में सफल नहीं हो पाएंगे| लेकिन अगर आप इसे स्थिर रखेंगे तो आप दहकती आग जला सकते हैं- जिग जिगलर
 
51- चुनौती एक ऐसी चीज है, जो किसी की शक्ति, इच्छा ,खोज या प्रमाण का इम्तिहान लेती है- वेबस्टर 
 
52- संकट ही सफलता की नींव है- विली जॉली
 
53- असफलता और अस्वीकृति बुरे नहीं हैं| इनसे लोग शक्तिशाली बनते हैं| इनसे बचा नहीं जा सकता| किसी भी अच्छी चीज को हासिल करने के लिए रास्ते में थोड़ी पीड़ा सहनी ही होगी| सफल होने, संपन्न होने, अपने सपनो का जीवन जीने के लिए आपको असफलता और अस्वीकृति का जोखिम लेना  होगा और फिर आगे बढ़ना होगा | 
 
ज्यादातर लोग कभी सफलता के सुख का अनुभव इसलिए नहीं कर पाते, क्योकि सबसे पहले तो आपको असफलता के सुख का अनुभव करने का इच्छुक रहना चाहिए| दुःख के बिना सुख नहीं मिलता है| जोखिम के बिना पुरस्कार नहीं मिलते- वेन एलन रूट 

Motivational Quotes Prerak Suvichar

54- महान व्यक्तियों को हमेशा औसत व्यक्तियों के प्रबल विरोध का सामना करना पड़ता है- अल्बर्टआइंस्टीन
 
55- खुद को कमजोर समझना सबसे बड़ा पाप है- स्वामी विवेकानंद
 
56- दिल और दिमाग की टकराव में दिल की सुनो- स्वामी विवेकानंद
 
57- एक समय में एक काम करो, जिस भी काम को तुम कर रहे हो उसमे अपना दिल, दिमाग और आत्मा सभी डाल दो- स्वामी विवेकानंद 
 
58- अपने काम को महत्वपूर्ण बनाने के लिए, दुनिया को बदलने की जरुरत नहीं है- स्टीव जॉब्स 
 
59- जो कोई भी तुम्हारे पास आये उसे बेहतर और खुश किये बिना मत जाने दो- मदर टेरेसा
 
60- जीवन जीने की वास्तविक कला इसी में है, हम बाद में सोचने के बजाय, भावी घटना को पहले ही समझने की क्षमता विकसित कर सकें|
 
61- गलतियाँ करनी चाहिए, क्योंकि गलतियों से मिली सीख ही हमारा ज्ञान बढाती है| परन्तु हमारी कोशिश होनी चाहिए, एक ही गलती हमसे दो बार हो|
 
62- अगर आप मुश्किल समय से गुजर रहें हैं, तो आप कुछ सीख रहें हैं|
 
63- आप सभी जानते हैं की हम सभी को अपना आत्मिक और आंतरिक कार्य स्वयं करना पड़ता है| यह परमदायित्व है|यह पता लगाना होता है की मै कौन हूँ, आत्ममंथन करके| यही जीवन का मुख्य उद्देश्य है|
 
अपने बारे में अधिक से अधिक जानना, यही हमारे जीवन की वास्तविक यात्रा है| सबसे बड़ी निधि आपके अन्दर है, यही पता लगाना है प्राकृतिक शक्ति हमारे अन्दर ही विद्यमान है| बस हम उससे संपर्क खो बैठें हैं|

Motivational Quotes Prerak Suvichar

64- सारी दुनिया का ज्ञान प्राप्त करके जो स्वयं को नहीं जानता उसका ज्ञान निरर्थक है- श्री राम शर्मा आचार्य 
 
65- जीवन की गहराई में जाने का जिसके पास साहस है, उसी के पास परम आनंद और ख़ुशी का वास्तविक उपहार है|
 
66- मृत्यु का चिंतन ही जीवन को सुनिश्चित करता है| जब हम इस सच्चाई से स्वयं को जोड़ लेते हैं की जीवन बहुत छोटा है तभी हम जीवन को सही से जी पाते हैं और एक एक समय के महत्व को समझ पाते हैं|
 
67- मनुष्य के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात है, एकनिष्ठ ( एक बिंदु पर केन्द्रित ) होकर जीना शेष बातें तो तुच्छ हैं|
 
68- वर्तमान ही जीवन है और मन ज्यादातर अतीत या भविष्य में रहता है| अपने मन को अपने वर्तमान में लगाओ|
 
69- दुनिया की ज्यादा महत्वपूर्ण चीजें उन लोगो द्वारा प्राप्त की गयी हैं जो कोई उम्मीद न होने के बावजूद, अपने प्रयास में लगे रहे – डेल कार्नेगी 
 
70- आशा जगे हुए व्यक्ति का स्वप्न है|
 
71- एक लीडर आशा का व्यापारी होता है- नेपोलियन बोनापार्ट
 
72- प्यार और आशा दिखाई नहीं पड़ते, ये महसूस होने वाले दैवीय गुण है|
 
73- कभी किसी को आशा से वंचित मत कीजिये, हो सकता है उसके पास बस यही हो|

Motivational Quotes Prerak Suvichar

74- आशा वो शब्द है, जो भगवान ने हर किसी की माथे पर लिख दिया है|
 
75- बिल्कुल जोखिम न लेने की अपेक्षा जोखिम लेना और असफल होना बेहतर है|
 
76- अपनी ज़िन्दगी को अक्सर वही लोग बदलते हैं, जिन्हें दुनिया किसी काबिल नहीं समझती|
 
77- किसी के आने या जाने से जिंदगी नहीं रूकती, बस जीने का अंदाज बदल जाता है|
 
78- महान काम करने का एकमात्र तरीका है, आप अपने काम से प्यार करें|
 
79- अपने दिल की सुनिए, उसे पता होता है की आप सच में, करना क्या चाहते हैं|
 
80- आने वाले कल को खुशनुमा बनाओ, न की जो हो गया, उसे सोचते रहो – स्टीव जॉब्स 
 
81- जब आप अपने बीते हुए वक़्त पर अफ़सोस कर रहे होते हैं, उस वक़्त भी, वक़्त गुजर रहा होता है|
 
82- आपके पास सीमित समय है, उसे दूसरे की जिन्दगी जीने में बर्बाद मत करो|
 
83- अपनी बुलंदियों पर जरा संभल कर उड़ना, परिंदों का कहना है की आसमान में ठिकाना नहीं होता|
 

Motivational Quotes Prerak Suvichar

84- सबसे बड़ा जादूगर तो बुरा वक़्त होता है, जब भी आता है, सबके चेहरों  से नकाब हटा देता है|
 
85- आप अपने विचारों का ही परिणाम है, इसलिए अपने विचारों के प्रति चौकन्ने हो जाओ|
 
86- जीवन आनंद लेने के लिए है, सहने के लिए नहीं|
 
87- अगर आप किसी का अपमान कर रहे हैं तो आप अपना सम्मान खो रहे हैं|
 
88- जब कोई काम नहीं कर रहे हो, तब घड़ी की तरफ देखो और जब कोई काम कर रहे हो, तो घड़ी की तरफ बिल्कुल मत देखो|
 
89- मुंह में जुबान सबके होती है, पर कमाल वो करते हैं जो इसे संभाल कर रखते हैं|
 
90- तुम्हे ऐसे नाचना होगा जैसे कोई देख न रहा हो|  ऐसे प्यार करना होगा जैसी कभी ठेस ही लगी हो| ऐसे गाना होगा जैसे कोई सुन न रहा हो और ऐसे जीना होगा जैसे धरती पर ही स्वर्ग हो|
 
जीवन प्रेरक सुविचार हिंदी में
 
91- जीवन स्वयं ही तुम्हे पीड़ा पहुंचाएगा, तुम्हारा काम है उस पीड़ा को हटाकर सुख और आनंद लाना|
 
92- ऐसा मानकर चलो की तुम्हे छोड़कर दुनिया का हर व्यक्ति ज्ञानी है, प्रबुद्ध है| वह तुम्हारा शिक्षक है जो तुम्हे धैर्य, दया और ज्ञान की शिक्षा देता है- महात्मा बुद्ध
 
93- दूसरों को बदलने में उर्जा नष्ट करने के बजाय स्वयं को बदलना कहीं ज्यादा अच्छा होता है| तुम खुद बदल जाओ, तो दूसरे लोग स्वयं ही बदल जायेंगे| क्योंकि इससे उन्हें बदलने का मौका मिलता है|

Motivational Quotes Prerak Suvichar

94- जीवन की सबसे बड़ी कठिनाईयां, जीवन का सबसे बड़ा वरदान होती हैं| क्योंकि वे अपने भीतर झाँकने और आत्मविश्लेषण करने का मौका देती हैं|
 
95- दुनिया में शैतान कहीं और नहीं, हमारे ह्रदय में ही दौड़ते रहते हैं| लड़ाई ह्रदय में लड़ी जानी चाहिए|
 
96- आज का दिन महान है, हमें इसका एक पल भी नहीं खोना चाहिए|
 
97- दूसरों पर गुस्सा दिलाने वाली एक एक चीज हमें स्वयं को समझने में मदद कर सकती है|
 
98- अधिकतर लोग अपने भीतर संगीत रखकर ही मर जाते हैं- थोरो
 
90- प्रत्येक मनुष्य के भीतर एक शक्ति छुपी होती है, जब यह शक्ति जाग्रत होती है, तब चमत्कार होते हैं – फ्रेडरिक फावुस्ट
 
100- भय एक अनुभूति भर है, इसका कोई वास्तविक अस्तित्व नहीं होता| भय से भागने की बजाय, हमेशा भय की तरफ भागो| जहाँ तुम्हारा सबसे बड़ा भय छिपा है, वहीँ तुम्हारे प्रगति और विस्तार की सबसे बड़ी सम्भावना छुपी हुई है|
 
motivational quotes hindi me prerak suvichar
101- जिस प्रकार तुम दयालु और मददगार हो, उसी प्रकार तुम खुश भी रहोगे- कार्ल रीलैंड
 
102- जोश का रहस्य उद्देश्य है|

Motivational Quotes Prerak Suvichar

103- तुम इस दुनिया में क्यों आये हो, इसका पता लग जाने के बाद मन और कार्य सबकुछ केन्द्रित हो जायेगा|
 
104- जो कुछ भी हम खोजते हैं, वह हमारे अन्दर ही होता है| सिर्फ उसे, हमें समय देने की आवश्यकता होती है, स्वतः ही वो हमारी जानकारी में आ जायेगा- थॉमस मर्टन
 
105- तुम्हारे भीतर एक ऐसी शक्ति  है, जो तुम्हारी आत्मा का प्रकाश  बनने के लिए तैयार है| इस आंतरिक लौ के जलने पर तुम अपने जीवन में, एक सुन्दर जागृति  का अनुभव करोगे- ब्रैडफोर्ड कीनी
 
106- साल डर साल यह विश्वास बढ़ता जा रहा है की यदि हमने प्यार  नहीं बांटा, अपनी शक्तियों का भरपूर प्रयोग  नहीं किया तो जीवन व्यर्थ है- मैरीचोल भांडेले

Motivational thought योग्यता पर सुविचार

 
दोस्तों यह Best Motivational ArticleMotivational Quotes Prerak Suvichar आपको अगर अच्छा लगा तो आप इसे अधिक से अधिक शेयर  करें|
 
ताकि ये Motivational Quotes Prerak Suvichar, हिंदी में जीवन प्रेरक सुविचार  और लोगों तक पहुँच सके| हर किसी को जानकारी मिल सके और अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं|
 
और अगली पोस्ट किस टॉपिक पर चाहते हैं ये भी आप कमेंट  कर सकते हैं|
 
यदि आपके पास Hindi में कोई Article है, Inspiring Story, Motivational Thought, Life tips या और कोई जानकारी है और वह आप हमारे साथ शेयर करना चाहते हैं तो कृपया अपना कंटेंट अपनी फोटो के साथ हमें मेल करें|
 
हमारी E-Mail id है – babapvm11@gmail.com
 
अगर आपका कंटेंट हमारी टीम को पसंद आता है तो उसे हम आपकी फोटो और नाम के साथ अपनी वेबसाइट www.hindiaup.com  पर पब्लिश करेंगे | धन्यवाद |
 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *