Amazon CEO JEFF BEZOS World Richest Person

Spread the love

Amazon CEO JEFF BEZOS World Richest Person

अमेज़न के सीईओ जेफ़ बेजोस का जीवन परिचय Amazon CEO JEFF BEZOS

यदि आप कभी भी किसी भले काम की आलोचना नहीं झेलना चाहते, तो कभी भी कुछ नया मत करिए| यदि आप जिद्दी नहीं हैं तो आप प्रयोगों को करते करते जल्दी ही हार मान जायेंगे- Amazon CEO JEFF BEZOS 
Amazon CEO JEFF BEZOS World Richest Person
ये शब्द हैं हाल ही में बिल गेट्स को पछाड़कर बने दुनिया के सबसे अमीर आदमी जेफ़ बेजोस (Amazon CEO JEFF BEZOS World Richest Person) की जो अमेज़न Amazon ई-कॉमर्स के संस्थापक और मालिक हैं|
जेफ़ बेजोस अमेरिका के कंप्यूटर इंजिनियर व्यापार विशेषज्ञ हैं| ये एक बिज़नेसमैन हैं जो अंतरिक्ष की यात्रा कर चुके हैं| फ़ोर्ब्स मैगज़ीन ने इन्हें साल 2018 का दुनिया का सबसे अमीर इंसान घोषित किया था|
साल 2004 आते आते तक इन्होने ब्लू ओरिजिन नाम की इंसानों को अंतरिक्ष का सैर कराने वाली विमान कम्पनी की भी स्थापना कर दी थी|
Advertisement
Amazon एक ऐसा नाम है जिससे अब कोई भी अन्जान नहीं रहा| आज से लगभग 20 साल पहले लांच हुई ई-कॉमर्स वेबसाइट आज दुनिया की सबसे बड़ी ऑनलाइन रिटेल कम्पनी का ख़िताब लेकर, भारत में भी धूम मचा रखी है|

World Richest Person Amazon CEO JEFF BEZOS Biography

ये कहानी है जेफ् बेजोस (Jeffrey Preston Bezos) की, जो Amazon कम्पनी के Founder और Owner हैं| Amazon.com बोर्ड के अध्यक्ष  हैं, जिनका जन्म 12 जनवरी 1964 को Albuquerque अलबुकर्क न्यू मक्सिको New Maxico, में हुआ था|
इनको जन्म देने वाली महिला उस समय जैकी, सिर्फ 17 वर्ष की नाबालिग युवती थीं| और जब जेफ बेजोस 3 वर्ष की उम्र तक पहुंचे, उनके पिता ने जेफ Jeff Bezos को और अपनी पत्नी को बेसहारा छोड़कर चल दिया|
जब जेफ़ बेजोस Jeff Bezos 5 वर्ष के हुए तो उनकी माँ  ने, मिगुअल बेजोस के साथ विवाह रचा लिया| और जेफ़ बेजोस Jeff Bezos सौतेले पिता की देखभाल में  पले बढ़े|
कहतें हैं, पूत के पांव पालने में ही दिखाई दे जाते हैं| जब जेफ़ चलना भी नहीं जानते थे तब वो स्क्रू ड्राईवर को लेकर अपना पालना खोलने की कोशिश करते थे|
जेफ़ बेजोस की बढती उम्र के साथ उनकी रूचि  इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों में  बढ़ने लगी| बचपन में, जेफ़ बेजोस Jeff Bezos के सौतेले भाई उनके कमरे में, बिना बताये अन्दर न घुसें इसलिए  उन्होंने एक इलेक्ट्रिक अलार्म बनाया था|
जब जेफ़ चौथी क्लास में थे, तब उनके स्कूल में पहली बार मेनफ्रेम कंप्यूटर आया था| टीचर्स को भी कंप्यूटर चलाना नहीं आता था| तब जेफ़ बेजोस Jeff Bezos ने अपने दोस्तों के साथ मैन्युअल पढ़कर, कंप्यूटर चलाना सीख लिया| उनके इसी टैलेंट की वजह से, यूनिवर्सिटी ऑफ़ फ्लोरिडा से, उन्हें सिल्वर नाईट  का अवार्ड  नेशनल मेरिट स्कॉलर शिप मिली|

कंप्यूटर में स्नातक हैं Amazon CEO JEFF BEZOS

इन्होने प्रिन्सटन यूनिवर्सिटी से, भौतिक में, कंप्यूटर विज्ञान और इलेक्ट्रिकल में स्नातक की डिग्री हासिल  की| कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद 1986 में वालस्ट्रीट न्यूयार्क में, उन्हें कंप्यूटर विज्ञान के क्षेत्र में बड़ी नौकरी मिल गई| जेफ़ का लगाव हमेशा से, किताबों से बहुत अधिक था, वो हमेशा किताबों  में कुछ न कुछ पढ़ते रहते थे|
अप्रैल 1994 में एक दिन नेट सर्फिंग के दौरान, उन्हें पता चला की वेब यूजर्स की संख्या हर साल, 2300% की दर से बढ़ रही है| पलक झपकते ही उनके मन में आईडिया आया की, क्यूँ न ऑनलाइन व्यापार किया जाए| अपने आईडिया को साकार करने के लिए, उन्होंने अच्छी खासी नौकरी छोड़ दी|
यक़ीनन, ये जोखिम भरा फैसला था| खासकर तब जब, उनकी नई नई शादी हुई थी|अब सवाल यह था की इन्टरनेट पर बेचा क्या जाए| गहरे विचार मंथन के बाद, उनके दिमाग में एक विचार आया, ऑनलाइन किताबें बेचने का|
इधर, 1993 में जेफ़ बेजोस Jeff Bezos ने मैकेंजी स्कॉट Mackenzie Scott से शादी भी कर ली थी|

Amazon.com Establishment (Amazon.com की स्थापना )

उन्होंने 1994 में उन्होंने अपनी ऑनलाइन कम्पनी की स्थापना की और 1996 में इसकी शुरुवात हुई|
 
जेफ़ बेजोस (Jeff Bezos), सबसे पहले Amazon.com का नाम Cadbara.com रखना चाहते थे| और तीन महीने बाद उन्होंने इसका नाम Amazon.com रखने का ही फैसला लिया| उन्होंने ‘A’ अक्षर से अपनी कम्पनी का नाम इसलिए रखा| ताकि इन्टरनेट सर्च अल्फाबेटिकल आर्डर में, ये ऊपर आये|
उन्होंने संसार की सबसे बड़ी नदी का नाम इसलिए चुना| क्यूंकि वो इसे, दुनिया की सबसे बड़ी ऑनलाइन सेलिंग कम्पनी बनाना चाहते थे|
उनकी वेबसाइट ऑनलाइन बुक्स स्टोर के रूप में शुरू हुई थी| लेकिन बाद में, ये DVD, सॉफ्टवेयर, इलेक्ट्रॉनिक्स और दूसरे सामान बेचने लगी|
जेफ़ ने अपनी कम्पनी की शुरुवात, अपने घर के गराज से शुरू की थी| जहाँ सिर्फ तीन कंप्यूटर और कर्मचारी थे|ऑनलाइन बिक्री का सॉफ्टवेयर, खुद जेफ़ बेजोस Jeff Bezos ने बनाया था| और 300000 की प्रारंभिक इन्वेस्टमेंट Investment, उनके माता-पिता ने लगाई थी|
कम्पनी की स्थापना के वक़्त, उनके पिता ने उनसे ये सवाल पूछा था की इन्टरनेट क्या होता है? तब उनकी माँ ने जवाब दिया, हम इन्टरनेट पर दांव नहीं लगा रहे, हम तो अपने बेटे जेफ़ बेजोस Jeff Bezos पर दांव लगा रहे हैं|
माता-पिता का यह विश्वास शत-प्रतिशत सच साबित हुआ और Amazon के 6% का मालिक होने के कारण सन 2000 में माता-पिता अरबपति बन गए|

Amazon CEO JEFF BEZOS साल 1995 में ऑनलाइन किताबें बेचना शुरू किया

16 जुलाई 1995 को जेफ़ बेजोस Jeff Bezos ने अपनी वेबसाइट पर, किताबों को बेचना शुरू किया| पहले ही महीने में Amazon ने अमेरिका के ज्यादातर राज्यों और अन्य देशो में भी, पुस्तकें बेच डाली|
लेकिन यह काम बिल्कुल भी आसान नहीं था| जमीन पर घुटनों के दम पर बैठकर, पुस्तकों को पैक करना पड़ता था| और पार्सल देने के लिए खुद जेफ़ को भी जाना पड़ता था|
किताबों की पैकिंग करते समय, एक दिन जेफ़ ने अपने साथियों से पूछा- तुम्हे पता है की इस काम को आसान बनाने के लिए और क्या करना चाहिए?
तब एक साथी ने जवाब दिया- हाँ, हमें घुटनों के नीचे तकिया रख लेनी चाहिए| तब जेफ़ हंस पड़े, और अगले ही दिन उन्होंने कुछ मेज खरीदी ताकि उन पर किताबों की पैकिंग की जा सके| जेफ़ की मेहनत रंग लायी, और सितम्बर तक, हर हफ्ते 20000 डॉलर की बिक्री होने लगी|
 
वर्ष 2007 तक, Amazon.com, ऑनलाइन बिक्री का जाना माना ब्रैंडनेम बन चुका था| लेकिन कम्पनी का टर्निंग पॉइंट तब आया| जब  वर्ष 2007 में Amazon Kindle Book E-Reader बाजार में उतरा| जिसके माध्यम से किताबों को तुरंत डाउनलोड करके पढ़ा जा सकता है|
Amazon CEO JEFF BEZOS World Richest Personनवम्बर 2007 में, Kindle के बाजार में उतरने के 6 घंटे के अन्दर ही, Kindle का सारा स्टॉक बिक गया| और अगले पांच महीने तक Out of Stock रहा|
Kindle रीडर की बदौलत Amazon ने अमेरिका के 95% ई-बुक कॉमर्स पर कब्ज़ा कर लिया| Kindle, Amazon के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हुआ| क्योंकि इससे किताबों की शोपिंग की झंझट नहीं थी| और खर्चा भी बचा और स्थायी ग्राहक भी बन गए|

Amazon Founder became World Richest Person

आखिर, ऐसा क्या हुआ की तीन कर्मचारियों से शुरू हुई कम्पनी में आज, लगभग तीन लाख से ज्यादा कर्मचारी है और जेफ़ बेजोस (Jeff Bezos)), बिल गेट्स को पीछे छोड़कर, दुनिया के  सबसे अमीर आदमी बन चुके हैं|
2020 के आते-आते जेफ़ बेजोस Jeff Bezos net worth  19600 करोड़ USD हो चुकी थी|

Most Expensive Divorce with Mackenzie bezos

2019 में जेफ़ बेजोस और मैकेंजी बेजोस Mackenzie Bezos का, दुनिया का अब तक का, सबसे महँगा तलाक हुआ|
amazon ceo jeff bezos and his ex wife Mackenzie Bezos
शादी के छब्बीस साल बाद, 2.52 लाख करोड़ (38 अरबडॉलर का शेयर लेकर मैंकेंजी बेजोस, जब अलग हुई, जेफ़ बेजोस Jeff Bezos से तो, दुनिया की 22 वीं सबसे अमीर महिला की सूची में आकर खड़ी हो गई|  
इतना पैसा देने के बाद भी जेफ़ बेजोस का दुनिया में सबसे अमीर आदमी का स्थान, नंबर वन पर ही बना रहा|
118 अरब डॉलर  की संपत्ति के साथ जेफ़ बेजोस 2020 में 196 अरब डॉलर पहुँच गए| दुनिया में सबसे अमीर इंसानों की सूची में पहले स्थान पर बरक़रार हो चुके हैं| और आगे सिलसिला जारी है|

Amazon CEO JEFF BEZOS के जीवन के मूल मंत्र

आईये जानते हैं, जेफ़ बेजोस Jeff Bezos के जीवन के मूल मंत्र! जिन पर चलकर वो दुनिया के सबसे अमीर आदमी बन गए|
जेफ़ बेजोस Jeff Bezos कहते हैं, यदि आप Long Term Future के बारे में सोचे तो जीवन सम्बन्धी अच्छे निर्णय ले सकते हैं| जिन पर बाद में आपको, अफ़सोस नहीं होगा| जेफ़ बेजोस ने हमेशा Long Term Future और कम से कम पश्चाताप की नीति पर व्यापार करने का निर्णय लिया|
उन्होंने सोचा था की 60 साल की उम्र में नौकरी छोड़ने का अफ़सोस तो नहीं होगा| लेकिन वो ये बात अच्छी तरह से जानते थे की, कोशिश न करने का अफ़सोस हमेशा रहेगा| इसलिए उन्होंने कोशिश की और सफलता के शिखर तक पहुँच गए|
नया काम, सफल होने का सबसे आसान तरीका है| जेफ़ बेजोस की सफलता का मूल मंत्र भी यही है, की उन्होंने किताबों की ऑनलाइन सेलिंग का काम शुरू किया| जोकि उस वक़्त बिल्कुल नए आईडिया पर काम करना था|
उन्होंने अपनी वेबसाइट Amazon.com पर कई नई विशेषताएं जोड़ी जैसे One-Click Shopping,Customer Review और Email-id Verification आदि|

Belief  in Mouth Marketting

जेफ़ बेजोस Jeff Bezos ने जब Amazon शुरू किया था तब उनके पास  मार्केटिंग का बजट नहीं था| इसलिए Advertisement का कोई सवाल ही नहीं था|
बाद में उन्होंने सोचा की सबसे अच्छा  Advertisement यही है की, कस्टमर्स अपने फ्रेंड्स और रिश्तेदारों के सामने Amazon की तारीफ करें| जेफ़ बेजोस कस्टमर्स को एक बेहतरीन अनुभव देते थे| जेफ़ बेजोस ने अपने प्रोडक्ट्स और सर्विसेज  को इतना बेहतर बनाया की कस्टमर खुद उनकी तारीफ और प्रचार करने लगें|
दोस्तों ये थी जेफ़ बेजोस और Amazon.com की सफलता की प्रेरणात्मक यात्रा जो हमेंशा Enterpreneurs को प्रेरित करती रहेगी|
आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसको लाइक और शेयर करना न भूलें  ! एक और बेहतरीन दिन !

निष्कर्ष Amazon CEO JEFF BEZOS Biography

दोस्तों यह Amazon CEO JEFF BEZOS World Richest Person आपको अगर अच्छा लगा तो आप इसे अधिक से अधिक शेयर करें और सब्सक्राइब भी करें ताकि इस तरह के आने वाले Article की जानकारी आपको मेल के माध्यम से तुरंत पहुँच सके|
ये Amazon CEO JEFF BEZOS World Richest Person, हिंदी में Article और लोगों तक पहुँच सके, जानकारी मिल सके और अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं|
और अगली पोस्ट किस टॉपिक पर चाहते हैं ये भी आप कमेंट  कर सकते हैं|
यदि आपके पास Hindi में कोई Article है, Inspiring Story, Motivational Thought, Life tips या और कोई जानकारी है| और वह आप हमारे साथ शेयर करना चाहते हैं तो कृपया अपना कंटेंट अपनी फोटो के साथ हमें मेल करें|
अगर आपका कंटेंट हमारी टीम को पसंद आता है तो उसे हम आपकी फोटो और नाम के साथ अपनी वेबसाइट www.hindiaup.com  पर पब्लिश करेंगे| धन्यवाद |
Tag-s Amazon ceo jeff bezos world richest person amazonceo boss amazon ke founder biography amazon owner founder and ceo of of amazon company

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hindiaup