Visualization और Affirmation की शक्ति से जीवन में चमत्कार कैसे करें
दो पावर्स हैं जो हील करते हैं। पावर ऑफ थॉट्स, अफमेशन, पावर ऑफ विजुअलाइजेशन। उसको विजुअलाइज करना है कि वो चीज बिल्कुल ठीक हो चुकी है। Visualization और Affirmation की शक्ति से जीवन में चमत्कार कैसे करें
दवाई अपना काम करेगी। मन की शक्ति अपना काम करेगी। और जब दवा और दुआ मतलब मन की शक्ति और दवा जब दोनों कंबाइन करते हैं तो मेडिकल साइंस उसको मिरेकल बोलती है।
बॉडी स्टिफ हो जाती है। थक जाती है। रात को सोने से पहले उसको यह एनर्जी देखकर सारा दिन की एनर्जी ब्लॉकेजेस को क्लियर करके फिर सोने जाना है। तो गहरी नींद और कम घंटों की नींद जल्दी फ्रेश होकर उठेंगे।
जब मुँह से बोलकर काम ना हो। मुँह से बोलकर सामने वाला समझे ना तो इस कम्युनिकेशन को बंद कर देना। बंद मतलब बोलना बंद नहीं करना लेकिन वो वाली बात बोलना बंद करना है। हर चीज शब्दों से नहीं बोली जा सकती है।
अपने शरीर के लिए Affirmation व Visualization
अब अपने शरीर के लिए करते हैं। फिर से सीधा होकर बैठे और ध्यान यहां लेकर आए। अब हमें अपने शरीर को एनर्जी अच्छी देनी है।
सीधा होकर बैठे (Affirmation व Visualization से सकारात्मक चमत्कार: जीवन बदलने की प्रक्रिया)
बहुत बार हम कहते रहते हैं यह ठीक नहीं है। वह ठीक नहीं है। यह दर्द हो रहा है, वह दर्द हो रहा है। इधर ऐसे हो रहा है, वैसे हो रहा है। यह उन गांठों को और दर्दों को और बढ़ाता है। अवचेतन मन से हर संकल्प मेरे शरीर को जा रहा है।
मेडिटेशन मतलब दो चीजें करनी है। संकल्प भी करना है और उसका दृश्य भी निर्माण करना है।
Visualization कैसे करें? Affirmation कैसे करें + Visualization अभ्यास से चमत्कार कैसे घटे?
तो सबसे पहले देखिए भृकुटि के बीच यहां- मैं आत्मा! विजुअलाइज करो सुनहरा लाल प्रकाश एक चमकता हुआ सितारा! और संकल्प करें साथ साथ देखते जाएंगे – मैं शुद्ध पवित्र आत्मा हूं।
अब इसको विजुअलाइज करेंगे – कि मुझ आत्मा से एनर्जी, मेरे शरीर के हर सेल में फैल रही है। जैसे लाइट को देख लो। ऐसा देखो कि जैसे लाइट की किरणें मस्तिष्क से निकलकर आपके शरीर के हर सेल में हर अंग में फैल रही है। आपके हार्ट को क्लीन कर रही है। आपकी बॉडी के हर ऑर्गन में जा रहे हैं। कौन सी किरणें भेजेंगे?
आत्मविश्वास बढ़ाएँ: Affirmation और Visualization से चमत्कार कैसे घटता है
मैं पवित्र आत्मा हूं। मैं शक्तिशाली आत्मा हूं। फील करो इसको। यह वाइब्रेट करेगा पूरी बॉडी के अंदर। मेरा भाग्य अति श्रेष्ठ है। मेरे रिश्ते बहुत प्यारे हैं। सब मुझसे बहुत प्यार करते हैं। जैसे हमने यह थॉट क्रिएट की सब मुझसे बहुत प्यार करते हैं। देखो कौन सी एनर्जी पूरे शरीर में फैल जाएगी।
सफलता मेरे लिए निश्चित है। एनर्जी फैल गई पूरे शरीर के अंदर, सफलता मेरे पास भरपूर है। परमात्मा का शुक्रिया है। जैसे हमने शुक्राना किया शुक्रिया की एनर्जी पूरे शरीर में फैल रही है। मेरा शरीर स्वस्थ है, निरोगी है और हमेशा रहेगा। मेरा शरीर स्वस्थ है, निरोगी है और हमेशा रहेगा। अब इस विजुअल को पकड़ के रखना।
हमें इसमें एक और शक्ति ऐड करनी है। अभी भृकुटि के बीच मैं आत्मा हूं लाइट, अब अपने सर के ऊपर परमात्मा को लेकर आइए। परमात्मा भी आत्मा है। लेकिन सर्वशक्तिवान आत्मा है। तो जैसे सूर्य की किरणें हम पर पड़ती हैं और फिर हमारे शरीर के हर सेल में जाकर शरीर को शक्ति देती है |
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए affirmation और Visualization
तो विजुअलाइज करो निराकार परमात्मा एनर्जी। सर के ऊपर देखो एक एनर्जी है। उनकी शक्तियां मुझ आत्मा में पड़ रही हैं। लाइट, परमात्मा से मुझ आत्मा में पड़ रही है। और मुझ आत्मा से, परमात्मा की वह शक्तियां मेरे शरीर के अंग अंग में फैल रही है। Visualization & Affirmation अभ्यास: आत्मविश्वास बढ़ाएँ और चमत्कार देखें
इसको देखो होते हुए, वह लाइट एक करंट की तरह, अगर शरीर के किसी भी अंग में दर्द है, कुछ चोट है, कहीं कुछ पैरामीटर ठीक नहीं है, उस अंग पर फोकस करो। परमात्मा की शक्तियां मुझ आत्मा पर पड़ रही है। और मुझसे वह लाइट की करंट शरीर के उस अंग में जा रही है| और उस गांठ को, उस चोट को पूरी तरह से खत्म! देखो इसको होते हुए, अब वो बिल्कुल डिजोल्व होकर खत्म हो चुका है। वहां जो एनर्जी ब्लॉकेज है, जिससे दर्द हो रहा था वह एनर्जी क्लीन हो चुकी है।
Visualization और Affirmation की शक्ति से जीवन में चमत्कार कैसे करें
सर्वशक्तिमान परमात्मा की शक्ति मुझ आत्मा पर, मुझसे उस शरीर के उस अंग पर, उस अंग की एनर्जी को क्लीन करें। वो अंग बिल्कुल स्वस्थ है। मेरा शरीर निरोगी है, स्वस्थ है, हमेशा रहेगा। ओके?
क्या यह हम कर सकते हैं? क्या यह आसान है करना?
किस-किस को लगता है आसान है यह करना? बहुत आसान है। ये कहने के बजाय, दर्द हो रहा है। यहां यह हो रहा है, यहां यह हो रहा है। जितना उसका उच्चारण करेंगे वह दर्द बढ़ता जाएगा। दो पावर्स हैं जो हील करते हैं। पावर ऑफ थॉट्स, Affirmation, पावर ऑफ विजुअलाइजेशन।
उसको विजुअलाइज करना है कि वो चीज बिल्कुल ठीक हो चुकी है। दवाई अपना काम करेगी। मन की शक्ति अपना काम करेगी। और जब दवा और दुआ मतलब मन की शक्ति और दवा जब दोनों कंबाइन करते हैं तो मेडिकल साइंस उसको मिरेकल बोलती है।
बोलते हैं ना मिरेकल्स! जो साइंस ने बोला था, वो उससे अलग हो जाता है। तो डॉक्टर कहते हैं आपका तो मिरेकल हो गया है। वो मिरेकल किसने क्रिएट किया? अवचेतन मन से वो मिरेकल क्रिएट होता है। वो मिरेकल कैसे क्रिएट हुआ? थॉट पावर-Visualization Affirmation का जादू: आत्म-विकास और चमत्कारी बदलाव
रोज करिए रात को कुछ देर के लिए-Visualization Techniques और Daily Affirmations: चमत्कारिक सफलता हिंदी मे
तो जैसे कहीं भी कुछ अनकंफर्टेबल लग रहा है, उस अनकंफर्टेबल से अपने मन को डिस्टर्ब नहीं करना। मन से उस एनर्जी को उस अनकंफर्टेबल जगह पर भेजना और उसकी भी डिसकंफर्ट की एनर्जी को क्या करना? रिलीज कर देना।
देखो भृकुटि के बीच, मैं आत्मा हूं। ऊपर देखो निराकार परमात्मा की शक्ति मुझ आत्मा पर, मुझसे परमात्मा की शक्ति उस शरीर के हर अंग पर पड़ के उस एनर्जी को desolve कर रही है।
कर सकते हैं? इजी, कर सकते हैं? रेडी ?
रोज करिए रात को कुछ देर के लिए। बॉडी स्टिफ हो जाती है। थक जाती है। रात को सोने से पहले उसको यह एनर्जी देखकर सारा दिन के एनर्जी ब्लॉकेजेस को क्लियर करके फिर सोने जाना है।
Affirmation + Visualization: सफलता व चमत्कार का असली राज़ हिंदी में
तो गहरी नींद और कम घंटों की नींद जल्दी फ्रेश होकर उठेंगे। अब सेम चीज रिश्तों के लिए करने हैं।
रिश्तों में दुआएं देकर उस रिश्तों की गांठों को खत्म करना
परमात्मा की शक्ति यहां, मुझ आत्मा यहां। अब सामने उस आत्मा को लेकर आओ, जिसके साथ के रिश्तों की गांठों को आपको खत्म करना है। और उस रिश्ते की एनर्जी को बिल्कुल स्मूथ कर देना है।
Visualization Techniques और Daily Affirmations: चमत्कारिक सफलता हिंदी मे
यह होता है रिश्तों में दुआएं देकर उस रिश्तों की गांठों को खत्म करना। जो बीच में मिसअंडरस्टैंडिंग्स आ चुकी है, डाउट आ चुका है, गांठे आ गई हैं, उसको खत्म करना है।उस आत्मा को सामने लेकर आए हैं। परमात्मा मैं आत्मा वह आत्मा। अब तक जितने वेस्ट थॉट्स क्रिएट किए थे, नेगेटिव थॉट्स क्रिएट किए थे, हम दोनों के बीच एक एनर्जी ब्लॉकेज क्रिएट हुआ है।
आज उसको हमने चेंज करना है। पुराना हिसाब किताब खत्म। अब तक जो हुआ वह फुल स्टॉप बिंदी लगाते हैं। आज से मेरी तरफ से सिर्फ और सिर्फ दुआएं। अब इस विजुअल को देखिए।
प्यार के सागर परमात्मा से प्यार की शक्तियां मुझ आत्मा पर पड़ रही है। प्यार के सागर परमात्मा से प्यार की किरणें मुझ आत्मा पर पड़ रही है। और मुझ आत्मा से प्यार और सम्मान की दुआएं, उस आत्मा तक जा रही है परमात्मा से मुझ पर, मुझसे उनकी तरफ और उन्हें यह दुआ दीजिए। आप बहुत अच्छे हैं।
Visualization और Affirmation की शक्ति से जीवन में चमत्कार कैसे करें
आप बहुत अच्छे हैं। हमारा रिश्ता बहुत अच्छा है। पुरानी सारी बातें खत्म हो चुकी है। आज एक नया हिसाब किताब शुरू हो रहा है। जिसमें सिर्फ और सिर्फ प्यार, सम्मान और दुआएं हैं। उस विजुअल को देखते रहिए और दुआओं के संकल्प उधर भेजते जाइए।
परमात्मा के प्यार की शक्तियां मुझ आत्मा पर मुझ आत्मा से उस आत्मा की तरफ, सारी एनर्जी क्लीन हुई। इसको कहते हैं दूसरे को दुआवों की सकाश देकर परिवर्तन करना।
चमत्कार की कुंजी: रोज़ Affirmations व Visualization का अभ्यास
कोई आपका कहना नहीं मान रहा है। बच्चा आपकी बात नहीं समझ रहा है। बच्चा गलत निर्णय ले रहा है। इस तरह से कम्यूनिकेट कीजिए।
हर चीज शब्दों से नहीं बोली जा सकती है। कम्यनिकेशन, थॉट से सबसे अधिक होता है |
परमात्मा की शक्ति मुझ आत्मा पर, मेरे से शक्ति उस आत्मा पर। अब उसको संकल्प दीजिए। अभी दीजिए।
अपने बच्चों के लिए affirmation
अपने बच्चों से जो कहना चाहते हैं अभी कहिए। लेकिन ध्यान रखिए हर शब्द दुआओं वाला होना चाहिए। हर शब्द हाई एनर्जी वर्ड होना चाहिए। हर शब्द उनके सम्मान से बोला हुआ होना चाहिए।
आप बहुत अच्छे बच्चे हैं। आप आज्ञाकारी हैं। आप हर बात को समझते हैं। क्योंकि आप तो पवित्र आत्मा है। आपका हर निर्णय सही है। आपका हर कर्म श्रेष्ठ है। आपका भाग्य अति अति अति श्रेष्ठ है।
Visualization और Affirmation की शक्ति से जीवन में चमत्कार कैसे करें
परमात्मा की शक्तियां और दुआएं सदा आपके साथ है।
कई बार-बार गलत वाली बात बोलने से घर में एनर्जी क्या होने लगती है?
रिश्तों में सब कुछ परफेक्ट होता है। लेकिन किसी एक बात पर हमारा मैच नहीं करता है। और हमारी भावना उनके लिए बहुत अच्छी होती है। ऑब्वियसली हर पेरेंट चाहता है उस बच्चे का सब कुछ सही हो। लेकिन हमेशा याद रखना है आपका बच्चा सिर्फ आपका बच्चा नहीं है।
बच्चा तो एक रोल है। आपका बच्चा एक आत्मा है जो अपने पूर्व कर्म और संस्कार अपने साथ लेकर आया है और इसलिए उसका भाग्य उसके साथ-साथ चल रहा है। हम कहते हैं मेरा बच्चा ऐसे कैसे कर सकता है? मेरा बच्चा नहीं आत्मा। वह आत्मा अपनी जर्नी पर अपने कर्म और संस्कार लेकर आया है
Visualization और Affirmation की शक्ति से जीवन में चमत्कार कैसे करें
कभी-कभी कोई आत्मा ने कुछ पिछले जन्मों में कुछ ऐसा किया होता है, जिसकी वजह से उसके जीवन में कोई बात आती है और क्योंकि उसके कर्मों का वह बैगेज थोड़ा भारी होता है। वो अज्ञानवश फिर से कोई गलत निर्णय ले रहा होता है। फिर से कोई गलत बात कर रहा होता है।
Affirmation और Visualization तकनीक: जीवन में सकारात्मक बदलाव कैसे लाएँ
हम मुँह से कितना भी समझाएं, कितना भी समझाएं, कितना भी समझाएं उनको समझ नहीं आएगा क्योंकि वह उनके पूर्व कर्मों के परिणाम की वजह से वह हो रहा है। तो मुँह से बार-बार बोलना नहीं। उसकी वजह से बाकी चीजें भी उलझ जाती है सारी। उस समय उस आत्मा को, शक्ति की जरूरत है।
उस आत्मा को शक्ति की जरूरत है ताकि वह अपने पूर्व कर्म के परिणाम के ऊपर विजय प्राप्त करने के लिए अपने वर्तमान में सही कर्म सही निर्णय ले। लेकिन वो मुँह से बोलने से नहीं होगा।
आप सिर्फ हर रोज एक मिनट साइलेंस में बैठो। परमात्मा को याद करो। उसकी शक्ति मेरे पर, मेरे से उस आत्मा पर, बच्चे पर नहीं, आत्मा पर। क्योंकि वह आत्मा का कर्म है जो वह लेकर आई है और रोज उसको वो शक्ति भेजते हुए बोलो तुम्हारा पास्ट कार्मिक अकाउंट खत्म हो चुका है।
तुम्हारा पास्ट कार्मिक अकाउंट खत्म हो चुका है। तुम्हारा अब का हर कर्म बहुत श्रेष्ठ है। तुम्हारा निर्णय एक्यूरेट है। तुम्हारा डिसीजन हम सारा दिन बोलते हैं तुम्हारा डिसीजन गलत है। तुम्हारा डिसीजन गलत है।
Visualization और Affirmation की शक्ति से जीवन में चमत्कार कैसे करें
नहीं आप उसको साक्षी होकर उसको यह ब्लेसिंग दो। आपका निर्णय सही है। आपका हर कर्म सही है। तो जो वह गलत निर्णय ले रहा होता है, उस पर सही निर्णय लेने की जब दुआ आत्मिक स्थिति में जाती है, आत्मा का निर्णय बदल जाता है और वह इसलिए बदलता है क्योंकि हम उसको शक्ति देते हैं।
लेकिन जब हम रोज गलत बात कर कर के कर के उलझते जाते हैं, घर की एनर्जी भारी होती जाती है, तो उस आत्मा को शक्ति देने की बजाय हम क्या करते हैं? हम क्या करते हैं?
Visualization aur Affirmation ki shakti se jivan me chamatkar kaise kare
हम आत्मा की शक्ति को घटाते हैं और खुद की शक्ति को भी घटाते हैं और फिर वह आत्मा अपने पूर्व कर्म के प्रभाव से बाहर नहीं निकल पाती है| और वह वर्तमान में भी कभी-कभी फिर से गलती कर देती है।
तो हमारा रोल क्या है? हमारा रोल है एक दूसरे को शक्ति देना। हम सोचते हैं वह हम पेरेंट हैं तो मेरे बच्चे के जीवन में तो कुछ गलत होना ही नहीं चाहिए। वह बच्चा, आत्मा, हमारी तरह अपने कर्म और संस्कार लेकर आया है।
हमारा उसके भाग्य में इतना रोल है, कि हम उसको हर स्टेप पर इतनी शक्ति दें, इतनी शक्ति दे, इतनी शक्ति दें कि वह पूर्व की कुछ अगर एक दो बातें लाया भी है, वह आज की शक्ति से अपने प्रेजेंट कर्म को बदल के, अपने भाग्य को बदल दे।
लेकिन वो मुँह से बोलकर होने वाला नहीं है। वो अवचेतन मन से ही होगा। कर सकते हैं? इजी??
वोकैबलरी सिर्फ ध्यान रखना। आपका हर कर्म सही है। मतलब हम क्या कर रहे हैं? जो हम चाहते हैं कि हो, हम वो बोल रहे हैं कि, आपका हर कर्म सही है।
सारा दिन हम उनको क्या बोलते? आप गलत कर रहे हो। ये गलत कर रहे हो। ये गलत कर रहे हो। फिर हम उनको अगला संकल्प देंगे।
आपका भविष्य अति श्रेष्ठ है।
सारा दिन में हम क्या करते हैं?
हम कहते हैं यह करोगे ना पता नहीं जीवन क्या हो जायेगा ? तो हम दिन में तो दुआओं का अपोजिट देते रहते हैं और दुआओं का अपोजिट देकर शक्ति घटाते हैं। जो चाहते हैं कि हो, वही भाषा बोलनी है। आपका कर्म श्रेष्ठ है। आपका निर्णय श्रेष्ठ है। आपकी परख शक्ति श्रेष्ठ है। आपको बिल्कुल पता है सही क्या है? क्या सही नहीं है।
Visualization और Affirmation की शक्ति से जीवन में चमत्कार कैसे करें
दुआओं की भाषा में उसको सकाश दो और सामने वाले के कर्मों को बदलते हुए देखो। मेडिटेशन रिश्तों को बदल देता है। मेडिटेशन पूर्व कर्मों के हिसाब किताब को भी चुक्त करके, चेंज कर देता है। क्योंकि प्रेजेंट कर्म चेंज हो गया। प्रेजेंट कर्म चेंज हो गया तो भाग्य क्या हो जाएगा?
भाग्य चेंज हो जाएगा कि नहीं चेंज होगा? तो कम्युनिकेशन कहां से करना है? कम्युनिकेशन कहां से करना है?
अवचेतन मन से।
और भाषा, भाषा बहुत इंपॉर्टेंट है। यह नहीं कि साइलेंस में बैठे और बोलो ऐसे नहीं करो, ऐसे नहीं करो। यह भाषा नहीं।
भाषा मतलब बिल्कुल दुआओं वाली भाषा देनी है सारा दिन पर। तो इसलिए मन की स्थिति के लिए, आत्मा के संस्कारों के लिए, शरीर के स्वास्थ्य के लिए, रुके हुए कामों के लिए, सपोज कोई काम रुका हुआ है।
सिर्फ साइलेंस में बैठो
कहीं पैसा अटका हुआ है। कोई प्रोजेक्ट नहीं ठीक चल रहा है। कोई आईडिया नया नहीं आ रहा है। सिर्फ साइलेंस में बैठो। परमात्मा को याद करो। उसकी शक्ति अपने ऊपर लो और उस काम को देते जाओ और सिर्फ एक संकल्प करो।
पास्ट कार्मिक अकाउंट खत्म हो चुका है। यह काम तो हुआ ही पड़ा है। सफलता तो इसमें निश्चित ही निश्चित है। सबको सुख मिलना ही है। सब कुछ परफेक्ट हो चुका है।
रोज वो एनर्जी दो। और थोड़े दिन में रुके हुए काम को ठीक होता हुआ देखो क्योंकि संकल्प से सिद्धि होती है।
संकल्प सिद्ध कर लिया, विजुअलाइज उसको कर लिया। हो ही नहीं सकता कि वो चीज ना ठीक हो। यह हो ही नहीं सकता। तो मिरेकल्स बाहर क्रिएट करने के लिए सिर्फ मिरेकल कहां क्रिएट करना होता है? मिरेकल कहां क्रिएट करना होता है?
रिश्तों के लिए affiremation और Visualization
अवचेतन मन में।
हम क्या कर रहे हैं? हम बाहर सब कुछ करना चाहते हैं। लेकिन अवचेतन मन की शक्ति का प्रयोग नहीं कर रहे हैं| तो राजयोग हमें आत्मा की शक्ति को यूज करना सिखाता है। और आत्मा की शक्ति में, जब सर्वशक्तिवान परमात्मा की शक्ति ऐड हो जाए, तो मिरेकल के अलावा जीवन में कुछ और हो ही नहीं सकता।
तो संस्कार परिवर्तन शरीर का स्वास्थ्य रिश्तों में गांठे अब लास्ट एक चीज सृष्टि को सकाश।
सृष्टि के लिए affirmation
कहीं युद्ध चल रहा है, कहीं कोई और बात आई है, कहीं कोई और प्रॉब्लम चल रही है। हम सारा दिन उसको न्यूज़ में देखते हैं, सुनते हैं, पढ़ते हैं और वही सोचते हैं और वही बोलते हैं। तो जब हम वही बातें सोचते हैं और बोलते हैं, हम सृष्टि पर वही एनर्जी फिर से क्रिएट करते हैं।
चलो एक लास्ट विजुअल लेकर आते हैं सामने। मैं आत्मा सर के ऊपर परमात्मा की शक्ति मुझे आत्मा पर और अपना हाथ आगे करो और अपने हाथ पर सृष्टि के गोले को रखो। यह विजुअलाइज करना है।
निष्कर्ष –Visualization और Affirmation की शक्ति से जीवन में चमत्कार कैसे करें
अपने हाथ पर सृष्टि के गोले को रखो। अब चित्र देखो, सर्वशक्तिवान परमात्मा की शक्तियां मुझ आत्मा पर और मुझ आत्मा से वह शक्तियों की किरणें सृष्टि पर पड़ रही हैं। सृष्टि की हर आत्मा सुखी है। हर एक का शरीर स्वस्थ है। हर एक के रिश्ते मजबूत है। सब में सम्मान और एकता है। हर आत्मा, परमात्मा का बच्चा है। परमात्मा की शक्तियों से भरपूर है।
प्रकृति, प्रकृति को परमात्मा की शक्ति दे।
जल को, वायु को, पृथ्वी को, अग्नि को शक्ति दे। प्रकृति सतो प्रधान, शांति और शक्ति से भरपूर। यह सृष्टि सतयुग है। यह दुनिया सतयुग है। जहां हर आत्मा, दिव्य आत्मा है। शरीर निरोगी कंचन काया है। प्रकृति सतो प्रधान है।
यह सृष्टि सतयुग है। भारत स्वर्णिम भारत है। देखें सृष्टि को। सतयुग है। भारत स्वर्णिम भारत है। सहज करना, सहज करना, सिर्फ भाषा को चेक करना, यह नहीं कहना सृष्टि पर शांति होनी चाहिए, कहो सृष्टि पर हर आत्मा शांत है|