Benefits of Surya Namaskar in Hindi
आज हम बात करेंगे Surya namaskar ke fayde के बारे में…Surya Namaskar Indian Exercise
सर्वप्रथम हम आपको सूर्य नमस्कार के बारे में अवगत करातें हैं| सूर्य नमस्कार के फायदे के लिए, इसे हममे से, कोई भी, कहीं भी और दिन में कितनी भी बार कर सकते हैं| इसे हर धर्म के इंसान कर सकते हैं क्योंकि बीमारियाँ तो हर इंसान में, एक ही तरह की होती हैं| सभी के शरीर में उत्पन्न होने वाली समस्याएं लगभग एक समान ही होती हैं|
सूर्य नमस्कार (Suryanamaskar)

Surya namaskar ke fayde की मुख्य वजह है की, सूर्य नमस्कार, योग का ही एक ऐसा तरीका है जो हमारे शरीर की अनेक व्याधियों को दूर करता है| वो कौन कौन सी बीमारियाँ हैं, इसके बारे में भी बात करने वाले हैं| इससे सिर्फ शारीरिक सेहत ही नहीं, कई चीजें निर्धारित होती हैं| आपकी शारीरिक सेहत, मानसिक अवस्था और अध्यात्मिक सम्भावना, सब कुछ तय होता है आपकी सौर उर्जा या कहें की आपके ग्रथियों से निकालने वाले स्राव कितने संतुलित हैं| सूर्य नमस्कार करने से मन, आत्मा व शरीर मजबूत होता है
आपका शरीर एक छोटा सिस्टम है और ये सौर मंडल, एक बड़ा सिस्टम है| अगर आप इस छोटे सिस्टम का तालमेल बड़े सिस्टम के साथ बना लेते हैं तो ( अगर ये दो चीजें साथ साथ हैं ) आपकी शारीरिक, मानसिक और अध्यात्मिक ख़ुशी बिना प्रयास के होगी|आप जो भी करते हैं वो अच्छे से होता है|
सूर्य नमस्कार एक योगाभ्यास है Surya namaskar is a Yoga Aasan
The New Book of Yoga By Sivananda yoga Centre |
सूर्य नमस्कार की प्रक्रिया या कहें सबसे अच्छा योगाभ्यास, सूर्य के प्रति सम्मान और थैंक्यू प्रकट करने की एक सबसे अच्छी विधि है | भारतीय महान ऋषियों का कहना है की, हमारे शरीर के सभी अंग विभिन्न देवताओं की दिव्य संवेदनाओ या प्रकाश के द्वारा प्रभावित होते रहते हैं|
Surya namaskar ke fayde इसी तर्क में सूर्य का सीधा सम्बन्ध, इंसानी शरीर के मणिपुर चक्र (नाभि के पीछे का भाग ) से होता है| सूर्य नमस्कार प्रतिदिन करने से, व्यक्ति का मणिपुर चक्र विकसित होता है जिसकी वजह से व्यक्ति में, रचनात्मकता बढ़ने लगती है| अंतर्ज्ञान की सम्भावना में विकास होता है|
सूर्यनमस्कार, सूर्य क्रिया की आसान प्रक्रिया है| इसकी शक्ति को, मांसपेशियाँ और शरीर बनाने के लिए तनिक और आसान बनाया गया है| उसका रूप थोड़ा कसरती है, ये पूरा एक व्यायाम है| Surya namaskar ke fayde लेने के लिए, किसी उपकरण की आवश्यकता नहीं है| आप किसी होटल में है तो या जहाँ कहीं भी हो, आप सूर्य नमस्कार कीजिये, आप खुद को पूरी तरह से स्वस्थ पाएंगे|
यही मुख्य वजह है की हमारे ऋषियों ने सूर्यनमस्कार को अत्यंत महत्व दिया है| इसलिए सूर्य नमस्कार को लेकर, किसी को भी किसी संदेह में रहने की आवश्यकता नहीं है| ये एक तरह योगाभ्यास है,एक कसरत है| Surya namaskar ke fayde अनेक हैं|
सूर्य नमस्कार में पूरे शरीर का व्यायाम
सूर्य नमस्कार के फायदे की बात करें तो सूर्य नमस्कार के एक चक्र में हम, बारह तरह की कसरत कर लेते हैं क्योंकि इसके एक चक्र में कुल 12 योगासन सम्मिलित हैं|

एक सूर्य नमस्कार से, पूरे शरीर की कसरत हो जाती है| केवल यही एक योगाभ्यास है, जिससे पूरे शरीर का व्यायाम हो जाता है| इसमें यकृत, ह्रदय, बेली ,आंत , हाथ शरीर के सभी अंग सम्मिलित हैं|
Surya namaskar Yoga asana names

- प्रणाम मुद्रा Salution – सूर्य नमस्कार को इसी आसन से शुरू किया जाता है|
- हस्त उत्तानासन Hasta uttanasana
- हस्तासन Uttanasana
- अश्व संचालन आसन Horse Steering
- पर्वतासन/ चतुरंग दण्डासन Chaturanga dandasana
- अष्टांग नमस्कार Ashtanga namaskar
- भुजंगासन Bhujangasana
- पर्वतासन/ अधोमुक्त स्वनासन Adhomukt swanasana
- अश्व संचालन आसन Horse Steering
- हस्तासन Uttanasana
- हस्त उत्तानासन Hasta uttanasana
- प्रणाम मुद्रा Salution
तो आईये अब जानते सूर्य नमस्कार से होने वाले फायदे के बारे में…
Surya namaskar kaise karte hain?
How to do a surya namaskar?
सूर्य नमस्कार एक चक्र में सम्मिलित सभी 12 आसन अगर तेज़ी के साथ किये जाएँ तो अत्यंत लाभदायी सिद्ध होता है और वजन में कमी लाता है| इसे नियमित करना चाहिए जब भी आपका मन करें, किसी भी पहर, आप सूर्य नमस्कार रोज करें पर इसे करते वक़्त आपको खाली पेट ही रहना है| सामान्य तौर पर सूर्य नमस्कार के चक्र को पूरा करने में करीबन डेढ़ मिनट लगते हैं|
तो मित्रो ये दस अनोखे फायदे मिलते है सूर्य नमस्कार से| सूर्य नमस्कार के एक चक्र को करने में तक़रीबन डेढ़ मिनट का टाइम लगता है जिसके लिए आपको कोई भी रुपया नहीं देना होता है| इसको सभी इंसानों को अवश्य करना चाहिए| सूर्य नमस्कार को लेकर किसी भी तरह का भ्रम नहीं पालना चाहिए , इसे हर धर्म के लोगों को अवश्य करना चाहिए|
सूर्य नमस्कार के लिए सबसे उचित समय Best time to do surya namaskar

can we do surya namaskar in evening? सूर्य नमस्कार का सबसे बढ़िया समय, सुबह का समय होता है| सुबह के समय इसको करने से मन व शरीर उर्जावान हो जाते हैं और आप दिन भर के लिए तैयार हो जाते हैं| संध्याकाल सूर्य नमस्कार, तनाव को कम करने में सहयोगी है| दोपहर के वक़्त सूर्य नमस्कार से, आपका शरीर उर्जा से भर जाता है|
सूर्य नमस्कार के फायदे (Surya namaskar Ke fayde)
कमर और रीढ़ के दर्द से छुटकारा
Surya namaskar ke पहले fayde में, अगर आप कमर में दर्द, रीढ़ की हड्डी में दर्द से परेशान हैं तो आपको सूर्य नमस्कार अवश्य करना चाहिए| अगर आप ऐसा करते हैं तो ये सारे दर्द आपके, नौ दो ग्यारह हो जायेंगे| सूर्य नमस्कार में कमर और रीढ़ की अच्छी स्ट्रेचिंग हो जाती है| प्रत्येक दिन ऐसा करने से, हमारे शरीर से दर्द धीरे धीरे गायब हो जाता है और अविश्वसनीय चमत्कार आपको अपने शरीर में महसूस होने लगता है|
पाचन तंत्र का ठीक से काम करना
अगर आपका पाचन तंत्र ठीक ढंग से काम नहीं करता और आप बहुत दिनों से इस समस्या से ग्रस्त हैं| आप डॉक्टर की सलाह से परेशान हो चुके हों तो आपको सूर्य नमस्कार का सहारा अवश्य लेना चाहिए| इससे आपको चमत्कारिक परिवर्तन दिखाई देगा| Surya namaskar ke fayde से आपका पाचन तंत्र बिल्कुल ठीक तरह से काम करने लगेगा जिसके लिए आपको एक पैसे भी, ख़त्म नहीं करना होगा| आपको एक चक्र में मात्र डेढ़ मिनट देने पड़ेंगे|
बवासीर से छुट्टी
सूर्य नमस्कार से, पाइल्स नामक बीमारी जिसे बवासीर भी कहा जाता है, उससे छुटकारा मिल जाता है| यह बीमारी कितनी भी पुरानी हो, कैसी भी हो, हर रोज Surya namaskar ke fayde से, यह बीमारी जड़ से समाप्त हो जाती है जिसे ठीक करना डॉक्टर की वश की बात नहीं|
मेमोरी को बढ़ाता है
चौथा, Surya namaskar ke fayde से आपकी याददाश्त क्षमता, अधिक तीक्ष्ण हो जाती है| मेमोरी तेज़ होती है और आपका ब्रेन संतुलित रहता है| सूर्य नमस्कार करने से व्यक्ति को ताजगी महसूस होती है| यह आपको करने के पश्चात् फ़ौरन अनुभव होने लगेगा|
ब्लड प्रेशर और शुगर जैसी बीमारी का खतरा कम करता है
पाँचवा, सूर्य नमस्कार से ब्लड प्रेशर और शुगर भी नियंत्रित रहने लगता है और दिल के दौरे का खतरा कम हो जाता है क्योंकि नियमित तरीके से व्यक्ति के शरीर में, खून का प्रवाह होता रहता है क्योंकि पूरे शरीर में खींचतान से आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन होता रहता है और इसी वजह से हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है|
शरीर मजबूत और प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है
सूर्य नमस्कार करने से आपका पूरा शरीर मजबूत हो जाता है| आपके हाथ, पांव,कमर और रीढ़ में जान डालता है| आपका स्टैमिना बढ़ता है| तमाम रोगों से लड़ने के लिए, आपकी प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है| प्रतिदिन आपके काम करने के एनर्जी लेवल में इजाफा होने लगता है|
मोटापा दूर भगाता है
सूर्य नमस्कार से सबसे बड़ा फायदा ये होता है की व्यक्ति मोटापे का शिकार नहीं होता (surya namaskar reduce belly fat) प्रतिदिन व्यक्ति की कैलोरी बर्न होती है, मांसपेशियों में खिंचाव होता है| पाचन तंत्र बेहतरीन हो जाता है जिससे भोजन ठीक तरह से पचने लगता है और मोटापा बिल्कुल दूर रहता है|
surya namaskar for weight loss जो लोग मोटे हैं या वजन अधिक है उनके वेट में सुधार होता है और धीरे धीरे उनकी कैलोरी जैसे बर्न होती है, मोटापा कम हो जाता है|
शरीर को सीधा करता है
जो लोग झुककर चलते हैं या जिनके पूरे शरीर में दर्द रहता है उन्हें सूर्य नमस्कार जरूर करना चाहिए क्योंकि Surya namaskar ke fayde से उनके शरीर में धीरे धीरे अविश्वसनीय सुधार आता है| झुककर चलने वाले सीधे चलने लगते हैं जिसका प्रमाण मौजूद है|
शरीर की हड्डियों को मजबूत कर देता है
सूर्य नमस्कार करने से, व्यक्ति के शरीर की हड्डियाँ मजबूत होती हैं| इसके जरिये आपके शरीर में अत्यधिक विटामिन डी पहुँचता है क्योंकि जब आप सूर्य नमस्कार करते हैं तो आपके शरीर की विटामिन डी सोखने की क्षमता में बृद्धि होती है और हड्डियों को मजबूती मिलती है|
महिलाओं के लिए खास वरदान Surya Namaskar Benefits for ledies
महिलाओं को देखा जाता है की उनको कई प्रकार की शारीरिक समस्याओं से होकर गुजरना पड़ता है लेकिन जो महिलाएं सूर्य नमस्कार रोजाना करतीं हैं उनके लिए ये किसी वरदान से कम नहीं है| इससे स्किन को ऑक्सीजन मिलता है जिसके कारण कोशिकाएं जीवित रहती हैं और आप आकर्षक दिखाई देते है और महिलाओं की तमाम आन्तरिक समस्याएं भी दूर हो जाती हैं|
कफ या बलगम की समस्या से निदान
Surya namaskar ke fayde से जब हम अपने शारीरिक और मानसिक सिस्टम में सूर्य को एक्टिव कर देते हैं तब शरीर दमकने लगता है| अगर आपके शारीरिक सिस्टम में कुछ ऐसी समस्याएं हैं जो आम तौर पर शरीर में अधिक कफ के रूप में प्रकट होती हैं| सिर्फ नाक में ही नहीं बल्कि हर जगह बढ़ सकता है| जो इन्सान सूर्य नमस्कार करता है उनकी बलगम जैसी समस्याएं संतुलित रहती हैं|
विडियो देखें बाबा रामदेव – सूर्य नमस्कार कैसे करते हैं / Surya namaskar kaise karte hain
ये लोग सूर्य नमस्कार न करें-
- 3 महीने के गर्भ के पश्चात् , गर्भवती महिलाएं सूर्य नमस्कार न करें|
- डाक्टरों के द्वारा हर्निया और हाई ब्लड के मरीजों को सूर्य नमस्कार न करने की सलाह दी जाती है|
- महिलाएं मासिक दिनों सूर्य नमस्कार से दूर रहें |
सूर्यं के बिना सब ठोस हो जायेगा!
धरती, सूर्य के बिना अस्तित्व में ही, नहीं रह सकती| और हम पृथ्वीवासी का ये परम कर्त्तव्य है की, हम अपना आभार, इस ब्रह्माण्ड के प्रति और उर्जा स्रोत, सूर्य के प्रति जरूर प्रकट करें | इस पूरी पृथ्वी पर हम जो भी गर्मी महसूस करते हैं वो वाकई सूर्य से आती है जो कई तरीकों से कलेक्ट और फ्री होती है|
अगर सौर उर्जा हटा दी जाये तो ये पृथ्वी ठोस बर्फ का रूप ले लेगी| शोध से पता चला है की मात्र अट्ठारह घंटे में ही, पृथ्वी पर मौजूद सारे महासागर एक बड़े बर्फ का आकार ले लेंगे| यदि सूर्य को अभी हटा दिया जाये तो केवल 18 घंटे के भीतर ही सब कुछ ठोस बन जायेगा| कोई पदार्थ द्रव अवस्था में नहीं रहेगा, कुछ भी लिक्विड नहीं रह जायेगा|
इसका मतलब हर कुछ, सूर्य की उर्जा से ही चलता हैं| अगर आपको लगता है की हम थर्मल या गैस से उर्जा पैदा कर प् रहे हैं- नहीं, सब कुछ का कारण सौर उर्जा ही है|
इसमें हम सबका ही लाभ है|
सूर्य नमस्कार की प्रक्रिया आपके सिस्टम को सौर मंडल के साथ तालमेल बिठाने, एक अविश्वसनीय विधि है|
तो दोस्तों आज से ही आरम्भ कर दीजिये और अगर आपको ये जानकारी अच्छी लगी तो कमेंट में जरूर बताईये और अधिक से अधिक लोगों के बीच शेयर कर दीजिये, अभी! धन्यवाद, सभी के ऊपर ईश्वर का आशीर्वाद बना रहे|
Surya Namaskar books for kids-किताब खरीदें
sushi and sun salutation-soaring bird
Yoga Anatomy analysis of 30 asanas
Patanjali’s Yoga Sutras By swami Vivekananda