सावधान क्या सोच रहें हैं आप?

सफल लोग अधिकतर समय किस चीज के बारे में सोचते हैं?

Safal Log Adhiktar Samay kis Cheej ke Bare me Sochte hain?

मानव इतिहास की शायद सबसे महत्वपूर्ण खोज यह है कि आपके मस्तिष्क में आपके जीवन के हर पहलू को निर्मित करने की शक्ति होती है|
Advertisement
 
मानव निर्मित जगत में जो भी आप देखते हैं, वह सब पहले किसी विचार के रूप में किसी इंसान के मस्तिष्क में उत्पन्न हुआ था और फिर भौतिक जगत में साकार हुआ|
 
आपके जीवन के हर पहलू को निर्मित करने की शुरुआत एक विचार, इच्छा, आशा या सपने के रूप में हुई थी, चाहे वह आपके दिमाग में था या किसी अन्य के दिमाग में|
 
आपके विचार से आपकी दुनिया और आपके साथ होने वाली हर चीज को आकार मिलता है| सभी धर्म, दर्शन, तात्त्विक विज्ञान, मनोविज्ञान और सफलता का रहस्य यही है।
 
जो चीज़ आप ज्यादातर समय सोचते हैं, वही आप बन जाते हैं। आपका बाहरी जगत अंततः आपके आंतरिक जगत का प्रतिबिम्ब होता है। जो विचार आप अधिकतर समय में सोचते हैं, वही आपके जीवन में प्रकट होता है।
 
कई हजार सफल लोगों से पूछा गया कि वे अधिकतर समय किस चीज के बारे में सोचते हैं।
 
सफल लोगों का सामान्य जवाब था कि वे अधिकतर समय अपनी मनचाही चीज़ और उसको प्राप्त करने के बारे में सोचते हैं।
 
वहीँ दूसरी तरफ असफल और दुखी लोग अधिकतर अनचाही चीज़ों के बारे में सोचते हैं और उन पर बातें करते हैं। वे अपनी समस्याओं और चिंताओं पर ध्यान केंद्रित करते हैं और अक्सर दूसरों को दोष देते हैं।
 

लक्ष्य स्पष्ट क्यों होने चाहिए?

लेकिन सफल लोग अपने विचारों और बातों को अपने मुख्य लक्ष्यों पर केंद्रित रखते हैं। वे अधिकतर उस चीज के बारे में सोचते हैं और बातें करते हैं, जिसे वे प्राप्त करना चाहते हैं। बिना स्पष्ट लक्ष्य के जीना घने कोहरे में कार चलाने के समान है।
 
Safal Log Adhiktar Samay Kis Cheej ke Bare me Sochte hain
 
 
चाहे आपकी कार कितनी भी शक्तिशाली हो, चाहे इंजीनियरिंग कितनी भी उत्कृष्ट हो, आप धीरे-धीरे, झिझकते हुए कार चलाएँगे और बेहतरीन सड़क पर भी गति नहीं पकड़ पाएँगे।
 
स्पष्ट लक्ष्य स्थापित करने से कोहरा तुरंत हट जाता है और आपको अपनी क्षमताओं और ऊर्जाओं पर ध्यान केंद्रित करने का और उनका उपयोग करने का मौका मिलता है।
 
स्पष्ट लक्ष्य आपको ये क्षमता प्रदान करते हैं कि आप अपने जीवन के एक्सेलरेटर को दबा दें और उस सफलता की ओर तेजी से बढ़ें, जिसे आप वास्तव में हासिल करना चाहते हैं।
 

निष्कर्ष : Safal Log Adhiktar Samay kis Cheej ke Bare me Sochte hain

 
इस आर्टिकल से अगर आपको कुछ मिला हो तो कमेंट में जरूर बताईये| और इसे लाइक करके अपनों के बीच जरूर शेयर कर दीजिये| और हाँ हमारे पोर्टल को सब्सक्राइब जरूर करियेगा ताकि हमारे ज्ञानवर्धक पोस्ट आप तक सबसे पहले पहुँच सके|
 
इसे भी पढ़ें 
 
 
 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *