Pay YourSelf First | Goal Setting | Hindi Short Story

Pay YourSelf First | Goal Setting | Hindi Short Story

अपने ऊपर ध्यान दें, दूसरे को जज करने में अपना समय नष्ट ना करें| Pay YourSelf First Goal Setting Hindi Short Story

Pay YourSelf First ,Goal Setting,Hindi Short Story
Pay Yourself First | Goal Setting | Hindi Short Story
अपने ऊपर ध्यान दें, दूसरे को जज करने में अपना समय नष्ट ना करें | २४ मालवाहक ट्रक आपके पास है , हर दिनआप चाहे इसे हीरे से भरें या फिर कंकड़ से!
Advertisement
यहां पर मै आपको ऐक कहानी बताना चाहूंगा, जो इस बात को रेखांकित करती है लोग डरे होते हैं और कोई जोखिम नहीं उठाना चाहते हैं| वे अपने सपने जीने के बजाय वहीं पर बैठे रहते हैं, शिकायत करते हैं, अपनी दशा पर दुखी होते रहते हैं|
वे जीवन को अपनी मंजिल तय करने देते हैं, उस पुरानी कहावत की तरह, ” अगर आप नहीं जानते कि आप कहां जा रहे हैं, तो कोई भी सड़क चलेगी|” अगर आप नहीं जानते कि आप कौन हैं, तो आप किसी भी नाम पर जवाब दे देंगे|

Pay Yourself First | Goal Setting | Hindi Short Story

तो आते हैं कहानी पर, एक आदमी एक देहाती सड़क पर जा रहा था| वह एक पोर्च के पास से गुजरा, जहां एक बूढ़ा किसान अपनी कुर्सी पर बैठा था| किसान के पास एक कुत्ता था, जो भौंक रहा था और कई तरह की आवाजें निकाल रहा था|
यह सुनकर वो शख्स बुजुर्ग किसान के पास पहुँचा और बोला, ” ये कुत्ता इतना भौंक क्यों रहा है और कई प्रकार की आवाजें क्यों निकाल रहा?
” बुजुर्ग किसान ने उत्तर दिया, ” क्योंकि, वो कुत्ता एक कील पर बैठा हुआ है|”
उस शख्स ने पूछा, ” फिर वो उठता क्यों नहीं उस कील के ऊपर से ?”
किसान ने जवाब दिया, ” क्योंकि उसे असहनीय पीड़ा नहीं हो रही है! ”
अगर आप किसी ऐसी नौकरी पर जाते हैं, जिसे आप सहन नहीं कर सकते और आप वहां पर बैठकर सिर्फ शिकायत ही करते रहते हैं, तो आप उस बूढ़े कुत्ते से बेहतर नहीं हैं, जो कील पर बैठा हुआ था|
देवियों और सज्जनों, उस चीज के बारे में शिकायत ना करे, जिसे होने की अनुमति, आप दे रहें हैं| आपके पास विकल्प है| आपको यह चुनना चाहिए की आप जीवन में कहां जाना चाहते हैं| अगर आप ऐसा करना चाहतें हैं, तो आप कर सकते हैं| महान बनने का चुनाव करें| Pay Yourself First | Goal Setting | Hindi Short Story

लक्ष्य यानि निशाना

आप अपने सपने को किस तरह सच करते हैं? सबसे पहले तो आपको यह मालूम होना चाहिए की आपके सपने क्या हैं?

अगर मै आपको एक गेंद देकर आपसे इसे पांच फुट दूर स्थित दस फुट दीवार पर मारने के लिए कहूं, तो क्या आप ऐसा कर सकते हैं ? बेशक, आपको कोई दिक्कत नहीं होगी ! परन्तु अगर मै आपकी आँखों पर पट्टी बांध दूं और आपको पांच कदम पीछे ले जाकर दस बार गोल घुमा दूं, तो क्या इसके बाद भी आप दीवार पर उतनी ही आसानी से गेंद मार सकेंगे ?

नहीं ! Pay Yourself First | Goal Setting | Hindi Short Story

उस लक्ष्य पर निशाना लगाना मुश्किल होगा, जिसे आप देख नहीं सकते और उस लक्ष्य पर मारना तो बिलकुल असंभव है, जिसे आप जानते ही नहीं है| इसलिए आपको अपना स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए, जिस चीज को आप पाना चाहते हैं|

आपके लक्ष्यों का शुरुवाती बिंदु आपके सपने हैं| लक्ष्य, समय सीमा वाले सपने से ज्यादा, कुछ नहीं है| आपका सपना क्या है और आपका लक्ष्य क्या है ?Pay Yourself First | Goal Setting | Hindi Short Story

Pay YourSelf First ,Goal Setting,Hindi Short Story

आपका लक्ष्य क्या है ?

आपके सपने क्या हैं इस वर्ष के ? इस साल आपके लक्ष्य क्या है ? अगले बारह महीनो में आप क्या हासिल करना चाहते हैं ?

एक लिस्ट बनाएं, ताकि आपको अपने लक्ष्यों पर फोकस करने में सहायता मिल सके| एक सादा पेपर लें और लिस्ट में एक से दस (१-१०) तक के अंक लिख डालें|

अब ये सोचें की यदि आपको इस बात की गारंटी दी जाये की आप हार नहीं सकते हैं, तो आप क्या करेंगे? अगर आपको विश्वास हो जाये की हार जाना आपके लिए नामुमकिन है, तो क्या करेंगे आप?

क्रिसमस की सुबह, सोचने वाले किसी बच्चे की तरह, विचार करें| जो भी आप चाहते हों, उसे आप हासिल कर सकते हैं, कुछ भी|

दस बातें कम से कम लिख डालें, इनकी संख्या यदि ज्यादा हो, तो उन्हें भी लिखें| अगले बारह महीनो के लिए| अपनी अभी की परिस्थितियों द्वारा स्वयं पर कोई लिमिट न लगायें| आप जो भी चाहते हैं, आप हासिल कर सकते हैं उसे| विफल होना आपके लिए अब असंभव है|

एक बार जब आप अपनी लिस्ट तैयार कर लेते हैं, तो आपने सफलता की तरफ एक कदम बढ़ा लिया है| इस लिस्ट की प्रतियाँ तैयार कर लें और इसे हर दिन पढ़े, जब तक की आप इस पर विश्वास न करने लगें|

इसे पढ़े बार-बार पढ़े फिर इसे और पढ़े| इसे लगातार पढ़ते रहें, इस पर काम की शुरूवात कर दें और ये देखकर आप हैरान हो जायेंगे की आप बहोत से कार्यों में विजयी होने लगें हैं|

द टेन कमांडमेंट्स फिल्म में एक लाइन लिखी गई है, जो मुझे याद है: ” जैसा लिखा है वैसा ही किया जायेगा !” अपने सपने जरूर लिख लें तथा लक्ष्य निर्धारित कर लें और याद रहे, ” जैसा लिखा है वैसा ही किया जायेगा !”

Pay YourSelf First ,Goal Setting,Hindi Short Story

आपका मस्तिष्क अब संभावना की phase में है, आईये एक कदम आगे चलते हैं|

मै यह चाहता हूँ आप चार कागज लें| पहले कागज पर लिखें, ” अपने जीवन भर के सपने और लक्ष्य|

” दूसरे कागज पर लिखे ” अपने बारह महीने की सपने और लक्ष्य|”

तीसरे कागज पर लिखे ” अपने ३० दिनो के लक्ष्य|” और चौथे कागज पर लिखें ” आपकी आदर्श सफल दिनचर्या|”

Pay Yourself First, Hindi Short Story | Set Goal in Life

जब आप सफल दिनचर्या विकसित कर लें, तो सफलता की कुंजी, सिर्फ, उस सफल दिनचर्या को सात बार दोहराना है, जिससे आपको एक सफल सप्ताह मिल जाता है| फिर उस सफल सप्ताह को ४ चार बार दोहराने की जरुरत है और आपको एक सफल महीना मिल जाता है|
फिर उस सफल महीने को बारह बार १२ दोहराने की जरुरत है| और इस तरह आप एक सफल जीवन बनाने की दिशा में, आगे बढ़ जाते हैं!
परन्तु यह सब एक सपने और लक्ष्य से शुरू होता है| यह सूची अभी बनाये और अपने सपनो को अपनी वर्तमान परिस्थतियों से सीमित न होने दें|
याद रखें , आपको सफलता की गारंटी दी गयी है ; आपके लिए असफल होना असंभव है | सिर्फ विश्वास करें | Pay Yourself First | Hindi Short Story | Set Goal in Life

सपने बनाने का फार्मूला !

1- निर्णय लें, की आप क्या चाहते हैं?

2- लिख लें (स्पष्ट रहें)

3- इसे दिन में तीन बार पढ़ें Pay Yourself First | Goal Setting | Hindi Short Story

4- उपलब्धि की तारीख तय करें|

5 – इसके बारे में सोंचे,इसके लिए काम करें, इसी से लगें रहे|
6- सपना देखें और कल्पना करें (स्वयं को इसका आनंद लेते देखें)|

7- कार्य योजना तैयार करें|

8- हर दिन लक्ष्य की दिशा में काम करें, काम आपको ही करना है आपके लक्ष्य की ओर, लक्ष्य आपका है|

यहाँ (धरती ) पर आप काम करने ही आयें हैं , Yes , You Are Energy

9 – इस तरह काम करें जैसे आपने इसे हासिल कर लिया हो ( सोचें – विश्वास करें – हासिल करें )

10- सकारात्मक रहें Pay Yourself First | Goal Setting | Hindi Short Story

अगर आपको ये सिद्धांत समझ और पसंद आया तो इसको उन लोगों के साथ जरूर शेयर करें जिनको इसकी जरुरत है| ऐसा करके आप उनकी मदद करेंगे और हाँ सब्सक्राइब करना न भूलियेगा ताकि ऐसे आर्टिकल आप तक तुरंत पहुँच सकें|

ये आर्टिकल आपको कैसा लगा कमेंट जरूर करके बताईये| थैंक्यू जी आपका !

इस पोस्ट को भी पढ़ें –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *