चंद्रग्रहण से बचने का उपाय चंद्रग्रहण का प्रयोग

Spread the love

चंद्रग्रहण का प्रयोग |चंद्र ग्रहण से बचने का उपाय

चंद्र ग्रहण से बचने का उपाय चंद्रग्रहण का प्रयोग आज आप जानेंगे| 8 नवम्बर यानि दिन मंगलवार को चन्द्र ग्रहण लग रहा है|  

Advertisement

ये चंद्रग्रहण कार्तिक पूर्णिमा के दिन लग रहा है और ये साल 2022 का आखिरी चंद्रग्रहण होने वाला है |

आज के दिन लगने वाला ये चंद्रग्रहण देश के कई भाग में आंशिक रूप से दिखाई देगा | जबकि पूर्वी हिस्सों में लोग इसे स्पष्ट रूप में देख सकेंगे |

चंद्रग्रहण के सूतक काल का समय चंद्रग्रहण के समय से 9 घंटे पहले से ही शुरू हो जाता है| चंद्रग्रहण के समय से 9 घंटे पहले से ही इसके सूतक काल की गणना की जाती है|

यहाँ पर आज आप जानने वाले हैं की चंद्रग्रहण के समय क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए ? चंद्र ग्रहण से बचने का उपाय

चंद्रग्रहण के समय कोई भी शुभ और मांगलिक काम नहीं किया जाता है| पवित्र काम करना यहाँ वर्जित माना गया हैं क्योंकि इनको करने से भी इनके शुभ फल प्राप्त नहीं होते हैं|

इस समय पूजा अर्चना और धार्मिक काम बंद रहते हैं| चंद्रग्रहण के सूतक काल के समय से ही समय खाना नहीं खाना चाहिए | चंद्रग्रहण के प्रभाव से इस समय का भोजन भी दूषित हो चुका होता है|

चंद्रग्रहण के समय सोना नहीं चाहिए| लेकिन रोगी, छोटा बच्चा और बुजुर्ग जनों को इससे अप्रभावित रहने को भी बताया गया है| 

चंद्रग्रहण के समय और सूतक काल के दौरान भी गर्भ धारण किये स्त्री को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए| ऐसी स्त्रियों को इस समय किसी नुकीली वस्तुओं का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए|

कार्तिक पूर्णिमा का महत्व विशेष: चंद्र ग्रहण से बचने का उपाय

दोस्तों हिन्दू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का महत्व विशेष बताया गया है| इस दिन का व्रत रखने पर इंसान के सभी कष्टों न नाश हो जाता है| विष्णु पुराण में कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान करने का भी विशेष महत्व अंकित है| इस दिन के स्नान में सभी पापों को ख़त्म करने की शक्ति होती है|

इस दिन जो सूर्योदय से पहले स्नान करता है उसके सभी दोष और शोक समाप्त हो जाते हैं और उसके अच्छे दिन आते हैं|

कार्तिक पूर्णिमा के दिन को एक और घटना के कारण बहुत ही महत्वपूर्ण दिन माना जाता है | भगवान विष्णु इसी दिन मत्स्य अवतार के रूप को धारण किये थे| शास्त्रों के अनुसार इसलिए इस पूर्णिमा को सबसे महत्वपूर्ण पूर्णिमा माना जाता है|

लेकिन इस बार कार्तिक पूर्णिमा के दिन ही चन्द्र ग्रहण लग रहा है| इसलिए चंद्रग्रहण के नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए, आपको ज्योतिष शास्त्र में बताये गए उपाय जरूर कर लेने चाहिए|

कार्तिक पूर्णिमा के दिन नमक से उपाय जरूर करें| इस उपाय के करने चंद्र ग्रहण से बचने का उपाय मात्र से व्यक्ति के जीवन में सुख समृद्धि आती है| 

चलिए जानते नमक से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण उपाय 

दोस्तों हम सभी के जीवन में नमक का बहुत महत्व होता है| ये हमारे खाने को स्वादिष्ट तो बनाता ही है साथ ही हमारे शरीर के भीतर मौजूद कई प्रकार की ग्लैंड को नमक के अन्दर छुपे तत्वों की जरुरत होती है|

सही कहा जाए तो नमक के बिना कोई व्यक्ति अधिक दिन तक जिन्दा नहीं रह सकता| ज्योतिष शास्त्र में भी नमक को विशेष स्थान हासिल है|

नमक का आध्यात्मिक और  वैज्ञानिक दोनों प्रकार का विशेष महत्व है | लेकिन यहाँ आज हम बतायेंगे नमक के आध्यात्मिक और ज्योतिषी फायदे के बारे में –

अगर खाने में नमक कम हो जाये तो भी स्वाद खो जाता है और ज्यादा हो जाये तब भी खराब हो जाता है| इसलिए खाने में नमक की सही मात्रा जरुरी होती है| 

ठीक इसी प्रकार लाइफ में भी नमक की सही मात्रा का इस्तेमाल जरूरी होता है| इससे कई चमत्कारिक लाभ देखने को मिलते हैं| ज्योतिष के अनुसार नमक के प्रयोग से घर में सुख समृद्धि बढ़ती है| और राहु केतु के अशुभ प्रभाव को दूर करने में, नमक को बहुत ही ज्यादा प्रभावशाली माना गया है| 

चंद्र ग्रहण से बचने का उपाय

नमक के पास नकारात्मक शक्ति को अवशोषित करने की अद्भुत शक्ति होती है| 

वैज्ञानिकों के अनुसार नमक के अन्दर कुछ ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो नेगेटिव एनर्जी को अवशोषित करते हैं और पॉजिटिव उर्जा को रिलीज़ करते हैं| 

इसका अर्थ है की नमक सकारात्मक उर्जा को वातावरण में छोड़ता है और नकारात्मक उर्जा को सोख लेता है| जिससे आपके घर का वातावरण सकारात्मक और शांतिपूर्ण रहता है | यानि की पूरा वातावरण शुद्ध और पवित्र हो जाता है|

नमक से होंगे सारे ग्रह साथ

दोस्तों नमक आध्यात्मिक तौर पर ही नहीं बल्कि वैज्ञानिक तौर पर भी बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है| ग्रहों और नक्षत्रों की दशा हर इंसान को प्रभावित करती है| ज्योतिष शास्त्र में नमक से जुड़े कई उपाय उल्लेखनीय हैं | जिनसे कोई भी ग्रहों को शांत और मजबूत कर सकते हैं|

जब सभी ग्रह आपको शुभ परिणाम देंगे तो आपको सभी भौतिक सुख भी हासिल हो जाते हैं| और मानसिक शांति के भी हम हकदार होते हैं|

कुछ लोगों को भौतिक सुख तो प्राप्त होते हैं लेकिन मानसिक शांति के अभाव में वो झूलते रहते हैं| जिसके कारण वो हमेशा ही निराश और दुखी रहने लगते हैं| तो दूसरी ओर बहुत से लोगों को बहुत ही प्रयास करने के बाद भी धन की प्राप्ति नहीं हो पाती है|

इन सभी समस्याओं का समाधान अकेला नमक कर सकता है| बस आपको ज्योतिष शास्त्र में नमक से जुड़े चंद उपाय करने हैं| इन उपायों को करते ही आप अपनी जिन्दगी में सकारात्मक प्रभाव तुरंत महसूस करेंगे |

एक चुटकी भर नमक आपकी किस्मत को चमकाने की माद्दा रखता है| आपकी जिन्दगी से पूरी नकारात्मकता को खींचकर, आपकी जिन्दगी में सकारात्मकता को भर सकता है|

आईये जानते हैं ज्योतिषी में नमक से जुड़े महत्वपूर्ण उपाय| चंद्र ग्रहण से बचने का उपाय

सबसे पहले आपको बताते चलें की नमक चार प्रकार का होता है

1- आयोडीन नमक

2- काला नमक

3- सेंधा नमक

4- खड़ा नमक

मंत्र तंत्र साधना या घर या जीवन में मौजूद  समस्याओं को दूर भगाने के लिए काला या सेंधा नमक का इस्तेमाल किया जाता है|सबसे महत्वपूर्ण बात आपको ध्यान में रखनी चाहिए की आपको उस व्यक्ति के घर का नमक नहीं खाना चाहिए जिससे आपकी दुश्मनी हो जाये| आप उनके घर का मीठा खा सकते हैं |

कभी किसी पापी मनुष्य के घर का नमक कभी भी न खाएं अन्यथा आपकी जिन्दगी भी उसी के समान हो जाएगी|

मजबूरी में या किसी के दबाव में भी किसी का नमक न खाएं |

कभी किसी से नमक उधार में नहीं लेना चाहिए | अन्यथा आपका सामना ढेरों समस्याओं से हो सकता है |

शास्त्रों में इसका उल्लेख है की नमक उसी व्यक्ति के घर का खाना चाहिए जिसके घर में अच्छे और संस्कारी लोग रहते हों | और जो धर्म के रास्ते पर चलने वाले लोग हों |

ऐसी मान्यता है की कभी किसी इंसान को नमक अपने सीधे हाथ से नहीं देना चाहिए | कहा जाता है की सीधे हाथ से नमक देने पर उस इंसान से आपकी लड़ाई हो जाती है| चंद्र ग्रहण से बचने का उपाय

दोस्तों से दरिद्रता से बचने के लिए शास्त्रों में नमक का बहुत बहुत आसान और बहुत महत्वपूर्ण उपाय बताया गया है| आप जानोगे तभी आप करोगे | ये ज्ञान अति महत्वपूर्ण है ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इसे पहुंचायें |

माँ लक्ष्मी का होगा वास आपके घर में 

हफ्ते में एक दिन आपके घर में खड़े नमक के पानी से पोंछा जरूर लगना चाहिए | इस उपाय को करने घर की सारी नकारात्मक उर्जा ख़त्म हो जाती है | और पूरे घर का वातावरण पवित्र बनता है| ऐसा करने मात्र से आपके घर में माँ लक्ष्मी का वास हमेशा ही बना रहेगा|

अगर आप चाहते हैं की आपके घर में धन लगातार प्रवाहित होता रहे| खर्च से ज्यादा धन आपके जीवन में संचित होता रहे तो इसके लिए कांच के गिलास में पानी और चुटकी भर नमक अपने घर के नैरित्य कोण पर रख दें| और उसके पीछे एक लाल रंग का प्रकाश कर दें |

ऐसा करने मात्र से घर में धन प्रवाहित होना बढ़ जाता है| खर्च से अधिक धन का संचय होता है| जब इस गिलास का पानी सूख जाए तो गिलास को साफ़ करके उसमे नमक और पानी फिर से रख दें |

अगर आपके बच्चे को किसी की बुरी नजर लग गई है तो एक चुटकी नमक लेकर सात बार उस पर से उतार कर नमक को पानी में बहा देना चाहिए | आप नल के पानी में भी इसे बहा सकते हैं | इसे नजर दोष समाप्त हो जाता है |

चंद्र ग्रहण से बचने का उपाय

यदि आप फील करते हो की आपको किसी की बुरी नजर लग गई है| आप एक चुटकी लेकर शाम के वक़्त अपने सिर के ऊपर से तीन बार उतार लें और उसे घर के मुख्य द्वार से बाहर फेंक दें |

ऐसा तीन दिनों तक लगातार करें | इसे नजर दोष ख़त्म हो जाता है |

नमक दूर करता है नजर दोष 

कई बार हम अपने किसी महत्वपूर्ण काम के बारें में दूसरों को बता देते हैं या आप कोई नई आकर्षक वस्तु खरीद लेते हैं तो आपको दूसरों की नजर लग जाती है जोकि किसी के लिए बहुत घातक साबित हो सकती है |

इससे भी बचने के लिए आपको नमक का उपाय जरूर कर लेना चाहिए |

अगर परिवार का कोई व्यक्ति बीमार है या किसी भी रोग से पीड़ित है| तो उसका सिरहाना पूरब दिशा की तरफ ही रखें| और उसके सिरहाने में एक ग्लास कटोरी में सेंधा नमक के कुछ टुकड़े रख दें | एक हफ्ते बाद नमक को बदलकर दोबारा नया नमक रख दें | पुराने नमक को पानी में बहा दें | धीरे धीरे बीमार व्यक्ति पूरी तरह ठीक हो जायेगा |

नमक और कांच का सम्बन्ध राहु ग्रह से होता है| इसलिए अगर आप कांच के बर्तन में नमक रखते हैं तो आपके जीवन में राहु का नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा | 

चंद्र ग्रहण से बचने का उपाय

अपने किचन में नमक को कभी मेटल के बर्तन में न रखें| इससे राहु से सम्बंधित दोष पैदा होने लगते हैं| और घर का वातावरण नेगेटिव बन जाता है | स्टील के बर्तन में नमक रखने से चन्द्र और शनि का मिलन होता है | जोकि बहुत विनाशकारी हो सकता है |

आपके घर में दुर्भाग्य लाने का कारण बन सकता है| शोक और बिमारियों की वजह भी बन सकता है| इसलिए आप नमक को हमेशा काँच के बर्तन में ही रखिये | 

अगर आप नमक कांच के गिलास में या कटोरी में भरकर बाथरूम या टॉयलेट में रखते हैं तो वहाँ मौजूद नकारात्मक उर्जा को नष्ट कर डालता है| 

रात में टॉयलेट या बाथरूम का दरवाजा रखें बंद 

याद रखें कभी भी रात में टॉयलेट या बाथरूम का दरवाजा खुला न रखें | अन्यथा ये नकारात्मक उर्जा पूरे घर में फ़ैल जाएगी | बाथरूम में कांच की कटोरी में नमक रखने से कीटाणुओं का भी सर्वनाश होता है|

तंत्र शास्त्र में नमक से जुड़ा एक बहुत ही चमत्कारिक उपाय का वर्णन किया गया है| जिसे करने से आपके धन में बृद्धि होती है| 

इसके लिए आप कांच की प्याली में नमक भरकर उसमे चार से पाँच लौंग डाल दें और इसे उत्तर दिशा में रख दें| ऐसा करने से घर में धन में बृद्धि होती है और माँ लक्ष्मी का आगमन होता है| 

खाना खाते समय अगर आपको दाल या सब्जी में नमक कम लगे तो ऊपर से नमक न डालें| ऐसी स्थिति में आप काले नमक का प्रयोग कर सकते हैं | खाने में ऊपर से नमक लेने पर किसी के ऊपर भी शनि का दुष्प्रभाव पड़ सकता है |

अगर किसी की कुंडली में चंद्रमा कमजोर है तो आप समुद्री या सामान्य नमक का इस्तेमाल भोजन में न करें | इसके स्थान पर आपको सेंधा नमक का इस्तेमाल करना चाहिए |

चंद्र ग्रहण से बचने का उपाय

इससे आप ब्लडप्रेशर की परेशानी से बचे रहेंगे | और कुंडली में अगर मंगल ग्रह कमजोर है तो भोजन में आप समुद्री नमक का उपयोग कर सकते हैं |

अगर आपके बच्चे बार बार बुरी नजरों का शिकार हो जाते हैं तो पानी में चुटकी भर नमक डालकर उस पानी से बच्चे को नहलाएं | तो उन पर बुरी नजर  का प्रभाव नहीं पड़ेगा |

इसके पीछे वैज्ञानिक कारण भी है| नमक के पानी से स्नान करने पर एलर्जी से सम्बंधित कोई बिमारी नहीं होती है |

नजर उतारने वाला इंसान धार्मिक प्रवृत्ति का

नजर उतारते समय खास ख्याल रखें की जिस किसी की भी नजर उतार रहें हैं तो नजर उतारने वाला इंसान धार्मिक प्रवृत्ति का होना चाहिए | आप अपने घर के बड़े बुजुर्ग से ये काम करवा सकते हैं | ऐसे लोग प्रभु से जुड़े होते हैं इसीलिए इनके द्वारा नजर उतारने पर अत्यधिक लाभ होता है |

अगर घर में क्लेश होता है | हमेशा ही तनाव का माहौल बना रहता है| बिना किसी बात के पति पत्नी में अनबन मची रहती है तो इसके लिए घर में मौजूद नकारात्मक उर्जा जिम्मेदार होती है|  इससे बचने के लिए कांच की कटोरी में सेंधा नमक भरकर इसे पति पत्नी के बेडरूम में रख देना चाहिए |

नमक नेगेटिव एनर्जी को सोख लेता है और पॉजिटिव एनर्जी में इजाफा होता है| 

इसके अलावा आप सेंधा नमक या खड़े नमक का एक टुकड़ा सोने के कमरे के एक कोने में रख दें इससे पूरी नेगेटिव उर्जा भाग जाएगी | इस टुकड़े को 30 दिन बाद बदल दें और उसी स्थान पर नया टुकड़ा रख दें |

जिन लोगों को अपने कार्यस्थल पर अपमान का सामना करना पड़ रहा है या बिज़नेस में नुकसान हो रहा है तो उनके लिए ज्योतिष शास्त्र में बहुत ही चमत्कारिक उपाय का वर्णन किया गया |

इसके लिए आपको अपने हाथ में पिसा हुआ नमक लेकर उसे अपने सिर से तीन बार घुमाना है| इसके बाद आप इसे दरवाजे से बाहर फेंक दें | ऐसा लगातार तीन दिनों तक करने से आपकी समस्या ख़त्म हो जाएगी |

नमक का चमत्कारिक उपाय 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार खड़े नमक को लाल कपड़े में बाँधकर अपने घर के मुख्य द्वार पर लटका दें | इसे आप अपने मुख्य कार्यक्षेत्र के मुख्य दरवाजे पर भी टांग सकते हैं | ऐसा करने से घर में नकारात्मक उर्जा प्रवेश नहीं करती है | और सकारात्मक उर्जा का संचार होता रहता है |

साथ ही खड़े नमक को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में भी रख सकते हैं | ऐसा करने से घर में मंदी ख़त्म हो जाती है और लाभ के मौके बनने लगते हैं |

अगर किसी को नींद नहीं आती है | पूरी रात चिंता करके जागते रहते हैं तो आपको पानी में नमक डालकर अपने हाथ पैर धोने चाहिए | इससे आपके भीतर मौजूद नकारात्मक उर्जा नमक सोख लेता है | और आप अच्छा महसूस करने लगते हैं | ऐसा करने से आपको नींद भी अच्छी आयेगी और किसी भी तरह के नकारात्मक विचार आपको परेशान नहीं कर सकेंगे |

यदि आप अपनी उधारी से परेशान है और आप उससे निजात पाना चाहते हैं तो हर रविवार नमक के पानी से घर में पोंछा लगायें | इसके लिए पानी में दो चम्मच समुद्री नमक जरूर डाल दें | इससे धन का आना बढ़ जायेगा और देखते ही देखते सार कर्ज ख़त्म हो जायेगा |

अगर अकारण ही पैसों का नुकसान हो रहा है| पैसों की तंगी से सामना करना पड़ रहा है तो कांच की गिलास में पानी भरें और उसमे एक चम्मच समुद्री नमक जरूर डाल दें और इसे अपने घर के दक्षिण पश्चिम में रख दें | इस पानी को हर हफ्ते बदलते रहना चाहिए |

निष्कर्ष  : चंद्र ग्रहण से बचने का उपाय

यदि आपको अपने घर में किसी बुरी शक्ति के मौजूद होने का एहसास हो रहा है| या हर रोज बुरे सपने आते हैं| मृत्यु का डर सताने लगता है तो आप कांच के बर्तन में नमक भरकर उसे घर के किसी ऐसे स्थान पर रख दें जहाँ किसी की नजर आसानी से न पड़े तो आपका डर समाप्त हो जायेगा |

दोस्तों इस तरह आप नमक से जुड़े ये सारे उपाय करके अपने घर सुख शांति ला सकते हैं | आशा है की ये जानकारी आपको जरूर पसंद आई होगी | आप इसे अधिक से अधिक लोगों के बीच शेयर भी कर सकते हैं | कमेंट में जय माँ लक्ष्मी जरूर लिखे|

 


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hindiaup