Gautam Buddha Best Quotes in Hindi

गौतम बुद्ध के सर्वश्रेष्ठ अनमोल विचार 

यहाँ पर दिए गए (Gautam Buddha Best Quotes in Hindi) भगवान गौतम बुद्ध के प्रेरणादायक वचनों को पढ़कर समझने से, मानवीय जीवन का उद्धार किया सकता है| भगवान गौतम बुद्ध ने, अपने ज्ञान प्रकाश से पूरे जगत को प्रेम, शांति, सद्भावना और धर्म का उचित मार्ग दिखाया है|  गौतम बुद्ध का जीवन, मानव मात्र के कल्याण का एक सर्वश्रेष्ठ साधन है|

बौद्ध धर्म की स्थापना करने वाले महात्मा गौतम बुद्ध, के उपदेशों (quotes by gautam buddha) से प्राणी मात्र का कल्याण पूर्ण रूप से संभव है| शांति और प्यार की पर्यायवाची भगवान बुद्ध के नाम से ही, शांति और सद्भाव की जो भावना मन में जागृत होती है, उसे शब्दों में ब्यान करना नामुमकिन है|

Advertisement

हम आज अपने प्रिय पाठकों के लिए उनके gautam buddha quotes in hindi सर्वश्रेष्ठ अनमोल वचनों को लेकर हाज़िर हैं|

गौतम बुद्ध की शिक्षा/ Gautam Buddha Quotes

Buddha ke vichar एक क्षण एक पूरे दिन को परिवर्तित कर सकता है, एक दिन एक जिंदगी को बदल सकता है| और एक जीवन इस पूरी दुनिया को बदलने की सामर्थ्य रखता है|

क्रोध पर विजय प्रेम से, बुराई पर विजय अच्छाई से, स्वार्थ पर विजय सिर्फ उदारता से हो सकती|  झूठे मनुष्य को सिर्फ, जीता जा सकता है-सच्चाई से|

जिस मनुष्य का मन शान्त होता है| जो मनुष्य बोलते और अपना काम करते समय शांत रहता है, वह वही व्यक्ति होता है जिसने सच को प्राप्त कर लिया हो और जो दुःख तकलीफों से मुक्त हो चुका हो|

जो व्यक्ति अपनी जिंदगी को समझदारी से जीता है, उसे मृत्यु से भी डर नहीं लगता है |

एक बैल के जैसा है अज्ञानी मनुष्य, वो ज्ञान में नहीं बल्कि आकार में बढ़ता है|

क्रोध को अपने भीतर संजोकर रखना, गरम कोयले को किसी अन्य पर फेंकने की मंशा से, पकड़कर रखने के जैसा है| इसमें आपका की जलना तय है|

गौतम बुद्ध के विचार/Gautam Buddha Best Quotes

नफरत और ईर्ष्या की अग्नि में जलते हुए, इस संसार में, हँसी और ख़ुशी स्थायी नहीं हो सकती|

अगर आप अँधेरे में डूबे हुयें हैं तो आप रौशनी की तलाश क्यों नहीं करते हैं ?

एक जागृत इंसान को रात्रि बड़ी लम्बी प्रतीत होती है| एक थके हुए मानव को, मंजिल बहुत दूर दिखाई पड़ती है| ठीक उसी प्रकार, सच्चे धर्म से अनभिग्य मूर्ख मनुष्यों के लिए, जीवन मृत्यु का सिलसिला भी, बड़ा लम्बा ही नजर आता है |

नाराजगी भरे विचारों से, जो  मनुष्य निश्चित रूप से स्वतंत्र होते हैं, जीवन में वही शांति पाते हैं |

भूतकाल में केन्द्रित नहीं करना अपना ध्यान, न ही भविष्यकाल के लिए, कोई चिंता करना अपितु अपने दिमाग को, वर्तमान के पलों में केन्द्रित करना|

Gautam budh ke Vichar

जिस प्रकार लापरवाह रहने पर घास जैसी नर्म चीज की धार भी हाथों को घायल कर देती है उसी प्रकार धर्म के वास्तविक स्वरुप को पहचानने में हुई गलती, आपको नरक के दरवाजे तक पहुँचा सकती है |

बुराई अवश्य रहनी चाहिए तभी तो अच्छाई, इसके ऊपर अपनी पवित्रता साबित कर सकती है |

एक मूढ़ व्यक्ति, एक समझदार इंसान के साथ रहने के बावजूद भी, अपनी पूरी जिंदगी सत्य को, उसी प्रकार से नहीं देख पाता है, जिस तरह से एक चम्मच, सूप के स्वाद से हर्षित नहीं हो पाता है|

माँ बाप बनना एक अत्यंत सुखद अनुभूति है| उत्साहपूर्ण जिंदगी जीना तथा खुद पर विजय प्राप्त कर लेना, ख़ुशी प्रदान करता है |

बुराईयों से दूरी बनाये रखने के लिए, अपने भीतर सद्गुण का विकास करिए और अपने मन को सुन्दर विचारों से भरिये|

अपने शरीर का स्वास्थ्य अच्छा रखना एक कर्तव्य है अन्यथा हम अपने मन को मजबूत और साफ़ रखने में समर्थ नहीं हो पाएंगे |

गौतम बुद्ध के अनमोल वचन Gautam Buddha Quotes in Hindi

Buddha vichar – मार्ग आकाश में नहीं है, मार्ग आपके दिल में है|

जिस प्रकार आकाश में मिटटी उछालने से वो मुंह पर गिरती है| उसी प्रकार जब मुर्ख मनुष्य, अच्छे लोगों के साथ बुरा करने की कोशिश करते हैं तो उनका खुद का ही बुरा हो जाता है |

सदैव स्मरण रहे की बुरा कार्य, अपने मन में बोझ रखने के जैसा है |

जो व्यक्ति 50 लोगों से प्यार करता है उसके पास खुश होने के लिए 50 कारण होते हैं | जो किसी से प्यार नहीं करता, उसके पास खुश रहने का कोई कारण नहीं होता |

झरना बड़ा ही शोर उत्पन्न करता है परन्तु सागर शांत एवं गहरा होता है|

Gautam Buddha Vichar

जिस कार्य को करने में, वर्तमान में तो पीड़ा का अनुभव हो लेकिन भविष्य में ख़ुशी ! उस कार्य को करने के लिए, काफी अभ्यास की आवश्यकता पड़ती है |

ज्ञान से ध्यान से पैदा होता है और ध्यान के बिना ज्ञान खो जाता है | इसलिए ज्ञान की प्राप्ति और हानि के इस दुगुने मार्ग को जानकर, मनुष्य को स्वयं को इस तरीके से साधना चाहिए, ताकि उसके ज्ञान में बढ़ोत्तरी हो|

दूसरे लोगों के विकारों को न देखें, न ही उनकी गलतियों को! इसके स्थान पर आप अपने कर्मो के कर्मो पर नजर रखें की, आपने क्या कर लिया और क्या करना अभी शेष है|

अकेलापन ऐसे व्यक्ति को प्रसन्नता प्रदान करता है जोकि संतोषी है| जिसने धर्म के बारे में सुन रखा है और उसे साफ़ तौर पर देखा है |

जिन मनुष्यों को सत्य की तलाश नहीं होती, वे जिंदगी जीने के वास्तविक उद्देश्य से, भटक जाते हैं|

मैं ये कभी नहीं देखता की क्या किया गया है? मेरा ध्यान सिर्फ इस बात पर रहता है की, क्या करना अभी बाकी है ?

भगवान गौतम बुद्ध के अनमोल विचार

Gautam Buddha Hindi Quotes Wallpaper

बहुत अधिक बोलने से कोई भी मनुष्य, कुछ नहीं सीख पाता| एक समझदार मनुष्य उसे ही कहा जाता है, जो धैर्य धारण करने वाला, क्रोध से दूर रहने वाला हो और निर्भय होता है|

उदार ह्रदय, दयालु वाणी, सेवा और करुना का जीवन वे बातें हैं जो मानवता का नवीनीकरण करतीं हैं |

शक की आदत सबसे खतरनाक है| शक लोगों को अलग कर देता है | यह दो दोस्तों को या किसी भी अच्छे रिश्ते को बर्बाद कर देता है |

मन की स्थिति, सभी मानसिक अवस्थाओं से ऊपर होती है |

यदि आपको योग्य मित्र न मिले तो अकेले ही चलें, उस हाथी के जैसे, जो घने जंगल में अकेले ही घूमता है|

Gautam Buddha ke Vichar

अकेले रहना बेहतर है बजाय उनके, जो आपके विकास में बाधा डालते हैं |

संसार में तीन चीजों – सूर्य, चंद्रमा और सत्य को लम्बे समय तक छिपाया जा सकता है |

जीवन में एक दिन भी समझदारी से जीना कहीं अच्छा है, बजाय एक हज़ार साल तक बिना ध्यान के साधना करने से |

हर तरह के दुःख का मूल कारण बंधन ही है|

शब्दों में नाश करने की और स्वस्थ करने की, दोनों ही शक्तियां विद्यमान होतीं हैं| सच्चे और दयालु शब्द में इतनी सामर्थ्य होती है की वे हमारे जीवन को परिवर्तित कर सकते हैं |

आपको आपके क्रोध के लिए दंड नहीं मिला है, आपको तो आपके क्रोध ने ही दंड दिया है |

जिस प्रकार एक माचिस के बिना, आग नहीं प्रज्वलित होती| उसी प्रकार ही, बिना आध्यात्म के, मानव भी जी नही सकता|

वास्तविक ख़ुशी हर चीज हासिल कर लेने में नहीं है, हर कुछ दे देने में है|

महात्मा बुद्ध के उपदेशGautam Buddha Hindi Quotes

किसी बात पर हम जैसे ही क्रोधित होते हैं, हम सच का मार्ग छोड़कर अपने लिए प्रयास करने में लग जाते हैं |

अपने अच्छे स्वास्थ्य या बिमारी का रचयिता स्वयं मानव ही है|

सदैव अपने से अधिक समझदार, मनुष्यों के संग यात्रा करिए| मूर्खों के साथ यात्रा करने से उचित है, आप अकेले ही यात्रा करिए|

उसने मुझे ठेस पहुँचाया, अपमानित किया, कष्ट दिया और मुझे लूट लिया| जो मनुष्य ऐसी बातों को लेकर, शिकायत करते रहते हैं| उनको कभी चैन नहीं मिल सकता| सुकून भरी जिंदगी वही जी पाते हैं, जो अपने आपको को इन बातों से, ऊपर उठा लेते हैं|

सब कुछ आपका मन ही है| जैसा आप सोचेंगे,  वैसे ही आप बन जायेंगे|

जैसे एक भयंकर तूफ़ान, एक मजबूत शिला को हिला तक नहीं पाता| उसी तरह महान पुरूष अपनी बड़ाई या आलोचना से, बिलकुल भी प्रभावित नहीं होते |

गगन में उत्तर या दक्षिण दिशाओं में कोई अंतर नहीं है| लोग अपने मन में भेदभाव की भावना को जन्म देते हैं और फिर यही सत्य है, ऐसा विश्वास करने लग जाते हैं |

आपका शरीर अनमोल है, यह जागृत होने केलिए, आपका वाहन है, इसका ख्याल रखें |

Gautam Budh ke Vichar

विचलित मन वाले व्यक्ति को मौत उसी तरह से बहाकर ले जाती है, जिस तरह से अचानक आई बाढ़ में, गाँव के सोते हुए लोग बह जाते हैं |

सच्चा प्रेम, समझदारी से ही उत्पन्न होता है |

प्रत्येक दिन, एक नव दिन होता है| कोई फ़र्क नहीं पड़ता इससे की, गुजरा हुआ कल कितना कठिन था| आप सदैव, एक नई शुरुवात कर सकते हैं|

विचारों की कमी से, इंसान की प्यास अमरबेल की तरह बढ़ती है| वो एक जीवन से दूसरे जीवन की ओर, उसी तरीके से भागता है, जैसे जंगल में एक वानर फलों के लिए, एक वृक्ष से दूसरे वृक्ष पर छलांग मारता रहता है |

इंसान को एक बंधन मुक्त मन का निर्माण करना चाहिए जो ऊपर, नीचे और चारो तरफ फैला हुआ हो, बिना किसी बाधा की, बिना किसी दुश्मन के, बिना किसी बदले की भावना के |

अगर आपका चित्त शांत है तभी आप इस ब्रह्माण्ड के प्रवाह को सुन पाएंगे | इसकी लय ताल को महसूस कर पाएंगे | ख़ुशी इसके आगे रहती है और ध्यान इसकी चाबी है |

महात्मा बुद्ध की शिक्षा Gautam Buddha Quotes Wallpapers

यदि आप अपने पास, मौजूद चीजों की कद्र नहीं करेंगे तो फिर आपको ख़ुशी कभी नहीं हासिल हो सकेगी|

सच्चाई को अपनी जमीन बनाये | सच्चाई को अपना घर बनायें क्योंकि इस दुनिया में इससे बड़ा कोई घर नहीं |

सजा से हर इंसान को भय लगता है, मृत्यु से हर कोई डरता है| अन्य लोगों को भी, अपने जैसा ही समझना चाहिए| स्वयं किसी जीव को प्रताड़ित न करें और दूसरों को भी ऐसा करने रोकें|

अपने पसंद के काम को खोज लेना ही, आपका मुख्य कार्य है| उसे खोज लें और फिर उस काम में स्वयं को पूर्ण रूप से लगा दें, यही सफलता का मार्ग है|

अच्छे स्वास्थ्य से बढ़कर कोई उपहार नहीं| वफादारी से अधिक बड़ा कोई रिश्ता नहीं और संतोष से बड़ी कोई संपत्ति नहीं|

आप यदि, किसी दूसरे के लिए दीपक जलाएंगे हैं तो ये आपके रास्ते को भी रौशन कर देगा |

आपका कट्टर से कट्टर शत्रु भी, आपको उतनी हानि नहीं पहुँचा सकता, जितनी हानि, आपके अनियंत्रित विचार आपको पहुंचाते हैं|

आपको, अपने प्रेम और स्नेह के लिए, उतना ही हक प्राप्त है,  जितना इस संसार में किसी दूसरे को है|

सभी बुरे काम, मन की वजह से उत्पन्न होते हैं| यदि मन को ठीक कर लिया जाए तो क्या बुरे कार्य हो सकते हैं ?

आज हम जो भी कर रहें हैं| जिंदगी में सबसे अधिक, यही मायने रखता है |

जो इंसान अल्प में ही ख़ुशी ढूंढ लेता है, सबसे ज्यादा ख़ुशी उसी के पास मिलती है |

सत्य की राह पर चलता हुआ मानव, दो ही गलतियाँ कर सकता है| पहला तो, पूरे रास्ते को न तय करना और दूसरा, इसे प्रारंभ ही न करना|

महात्मा बुद्ध के वचन

Inspirational Gautam Buddha Quotes in Hindi

जब तक आपके मन में, नाराजगी के विचार पोषित होते रहेंगे, तब तक आपका क्रोध भी बना रहेगा | लेकिन जैसे ही आप नाराजगी के विचारों को भूल जायेंगे वैसे ही आपका क्रोध से भी नाता टूट जाएगा |

विचलित करने वाले विचारों से, जो  व्यक्ति स्वतंत्र होता है, शांति उसे अवश्य हासिल होती है |

जितना भी चाहे आप पवित्र पुस्तक पढ़ लें या बोल लें| ऐसा करने से आपका कोई भला नहीं होगा, जब तक की आप, उन्हें इस्तेमाल में नहीं लाते!

इच्छाएं अनंत होती है, ये कभी समाप्त नहीं होतीं| आपकी यदि एक इच्छा पूरी होती है, तो फ़ौरन ही दूसरी इच्छा का जन्म हो जाता है|

एक समझदार व्यक्ति अपने अन्दर की कमियों को उसी तरह से दूर कर लेता है जिस तरह से एक जौहरी चांदी की अशुद्धियों को चुन चुन कर, थोड़ा थोड़ा करके, इस प्रक्रिया की पुनरावृत्ति करके, दूर कर देता है |

अगर थोड़े से आराम को छोड़ने से व्यक्ति एक बड़ी ख़ुशी को देख पाता है तो एक समझदार व्यक्ति को चाहिए की वह थोड़े से आराम को छोड़कर, बड़ी ख़ुशी को हासिल करे|

यदि आप समस्या का समाधान निकाल सकते तो फिर चिंता क्यों ? और यदि समस्या का कोई हल नहीं है तो फिर चिंता करने का कोई फायदा नहीं है |

इस अंधकारमय संसार में मैं, अमरता का ढोल बजा रहा हूँ |

बुरे कामों को करने वाला इंसान, इस जन्म में तो, शोक करता ही है, वह अगले जन्म में भी शोक ही करता है | वह दोनों जन्मो में शोक ही करता रहता है| जब वह अपने द्वारा किये गए कार्य में बुराई देखता है, तो वह दुःख में डूब जाता है |

Gautam Buddha quotes Hindi

दुनिया नहीं समझती की हम सभी का अंत यहीं पर होना है लेकिन जो लोग इस सत्य को जान जाते हैं, उनके सारे झगड़े एक बार में ही ख़त्म हो जाते हैं |

विश्वास के बिना आप कहीं भी नहीं पहुँच सकते| अगर आप धर्म को पाना चाहते हैं तो विश्वास बहुत आवश्यक है |

अस्तित्व का सम्पूर्ण रहस्य है, भयमुक्त हो जाना| कभी भी इस बात से भयभीत न हों की आपका क्या होगा ?

किसी पर भी निर्भर न रहें| जिस वक़्त आप सभी तरह की मदद से इनकार कर देते हैं, आप स्वतंत्र हो जाते हैं |

जो व्यक्ति जीवन में, केवल सुखों की खोज में रहता है| जिनकी इन्द्रियां इनके नियंत्रण में नहीं  हैं| जो सिर्फ खाने के लिए जीता है वो आलसी और कमजोर है| लालच उसको उसी प्रकार से गिराता है, जैसे तूफ़ान एक कमजोर पेड़ को धाराशायी कर देता है |

अच्छे स्वास्थ्य और बीती बातों को भूल जाने से अधिक ख़ुशी,  कुछ और नहीं है |

जो मनुष्य क्रोधित होने पर अपने गुस्से को संभाल सकता है वह उस कुशल ड्राईवर की तरह है जो एक तेज़ी से भागती हुई अनियंत्रित गाड़ी को, संभाल लेता है| और जो अपने क्रोध को काबू करने के योग्य नहीं हैं, वो अपनी सीट पर बैठे हुए, केवल दुर्घटना के इंतज़ार में रहते हैं |

अगर व्यक्ति से कोई गलती हो जाती है तो कोशिश करें की उसे दोहराएं नहीं| उसमे आनंद ढूँढने की कोशिश न करें क्योंकि बुराई में डूबे रहना दुःख को न्यौता देना है |

जिह्वा एक धारदार चाकू के जैसे होती है, यह खून निकाले बिना ही मारती है |

Gautam Buddha Images with Quotes

एकाग्र मन वाले व्यक्ति ही, चीजों को उनके वास्तविक रूप में देख सकते हैं |

किसी जंगली पशु की अपेक्षा, एक दुष्ट और कपटी मित्र अधिक खतरनाक होता है|  इनसे हमेशा सतर्क रहना चाहिए | क्योंकि पशु तो बस आपके शरीर को नुकसान पहुँचा सकता है, पर एक बुरा मित्र आपकी बुद्धि विवेक को हानि पहुँचा सकता है|

हमें खुद के द्वारा की गई गलतियों की सज़ा, फ़ौरन भले ही न मिले पर, समय गुजरने के साथ, कभी न कभी अवश्य मिलती है |

जिस तरह से एक तीर बेचने वाला अपने तीर को सीधा करता है, उसी तरह एक समझदार व्यक्ति खुद को साधता है |

यदि आपका अपने आप पर, पूरा नियंत्रण है तो, आप वो क्षमता हासिल कर सकेंगे, जिसे बहुत ही कम लोग हासिल कर पाते हैं |

शांति को पसंद करने वाले लोग, आनंदमय जीवन व्यतीत करते हैं| हार या जीत का, उनके ऊपर कोई प्रभाव नहीं पड़ता |

घृणा को घृणा से नहीं ख़त्म किया जा सकता| घृणा को सिर्फ प्रेम से ही मिटाया जा सकता है|

आपके पास जितना कुछ भी है, उसे बढ़ा चढ़ाकर न पेश करिए और न ही दूसरों से, जलन रखिये| जो दूसरों से ईर्ष्या रखता है, उसे मन की शांति, कभी हासिल नहीं होती है|

शांति आपके भीतर मौजूद है|  इसकी तलाश, बाहर करना निरर्थक है |

हम अपने विचारों का ही परिणाम है | मन ही सब कुछ है, जो हम सोचते हैं, वही हम बन जाते हैं |

अपने आपको जीत लेना, दूसरों पर जीत प्राप्त करने से, अधिक कठिन कार्य है |

अध्यात्म के पथ पर चलने के लिए, अगर आपको कोई साथी नहीं मिलता तो, अकेले ही चलना होगा आपको|

Gautam Buddha Quotes in Hindi

अपने चित्त को, अच्छे कामों को करने में लगायें| इसे बारम्बार करें और आप महसूस करेंगे की आप ख़ुशी से भर चुके हैं |

यह सोचना अत्यंत हास्यस्पद है की कोई दूसरा व्यक्ति आपको खुश या दुखी कर सकता है |

क्रोध को अपने अन्दर रखना उसी प्रकार से है जिस प्रकार, विष तो आप खुद पियें और किसी अन्य व्यक्ति की मृत्यु की उम्मीद करें |

जिस इंसान की सोच मैली है, जो गैरजिम्मेदार है और धोखे से भरा पड़ा है| वह गेरुआ वस्त्र कैसे धारण कर सकता है ?

वह मनुष्य जिसने अपने आप पर, पूरा नियंत्रण प्राप्त कर लिया है-  साधू है, ओजस्वी है, सच्चा है| गेरुआ वस्त्र धारण करने के लायक, सिर्फ वही है |

जो शब्द, हम बोलते हैं, उनका चयन हमें बड़ी ही सावधानीपूर्वक करना चाहिए| क्योंकि, उन शब्दों को सुनने वाले इंसानों पर, उनका प्रभाव पड़ता है फिर चाहे वो प्रभाव, अच्छा हो या बुरा |

आप केवल उसे ही खोते हैं, जिसको आप पकड़े होते हैं |

एक मोमबत्ती हजारो मोमबत्तियों को रोशन कर सकती है और फिर भी उस मोमबत्ती की उम्र कम नहीं होती है उसी तरह खुशियाँ भी बांटने से कम नहीं होती है |

गुजरे हुए कल को भूल जाईये, भविष्य के लिए चिंतित होना व्यर्थ है| वर्तमान को भी जाने दीजिये और अपने अस्तित्व की सीमाओं से बाहर झांककर देखिये| जब आपका मन, पूर्ण रूप से स्वतंत्र होता है, तब आप जीवन मरण को, उसके सही रूप में देख पाते हैं |

हज़ार लड़ाई जीतने से बेहतर है अपने आपको जीतना, फिर जीत तुम्हारी है| इसे तुमसे कोई नहीं ले सकता, न ही स्वर्ग दूतों द्वारा, न ही राक्षस द्वारा, न ही स्वर्ग या नरक में |

Gautam Buddha Best Quotes

जो मनुष्य अपने आप से, सच्चा प्रेम करता है, वो कभी दूसरे व्यक्ति को, चोट पहुँचा ही नहीं सकता है |

देखने के वक़्त सिर्फ देखें| सुनने के समय, केवल सुने| महसूस करते क्षण, सिर्फ महसूस करें और सोचते समय सिर्फ सोचें| ये ही सच्चा कर्म है|

कोई भी इंसान सिर मुंडवाने से या एक विशेष जाति में जन्म लेने से, संत नहीं बन जाता| जिसके दिल में सच्चाई हो और जिसके पास विवेक होता है, वही संत है ! वही मनुष्य धन्य है!

गुजरा हुआ हुआ वक़्त गुजर चुका है| भविष्य का कुछ पता नहीं| वर्तमान क्षण ही वह क्षण है, जिसमे आप जीने का आनंद ले सकते हैं |

प्रशंसा करने और दोष ढूँढने का मार्ग, दुनिया सदैव से ढूंढती आई है, ये ही होता आया है, ये ही होता रहेगा |

बांटने की शक्ति के बारे में, मेरी तरह अगर आपको मालूम होता तो, आप कभी भी भोजन, बिना बांटे नहीं करते |

यदि कोई काम करने तुल्य है, तो उसे पूर्ण मन से करने का प्रयत्न करो, सफलता उसमे तभी हासिल होगी |

आप नफरत को नफरत से नहीं ख़त्म कर सकते, शाश्वत सत्य यही है |

असली समस्या यह है की आपको लगता है की, फला काम को करने के लिए अभी आपके पास बहुत समय है |

विद्वान, ज्ञानवान मनुष्य  मरते कभी नहीं और जो नासमझ हैं वो तो पहले से ही मृत पड़े हैं |

अपना उद्धार, आपको खुद ही करना है |इसके लिए दूसरों पर निर्भर, बिलकुल न रहें |

सम्पूर्ण दुनिया में इतना अन्धकार नहीं है की, वो एक दीपक के उजाले को मिटा सके|

Quotes by Gautam Buddha

यदि आप सही दिशा में जा रहें हैं तो फिर, चिंता का कोई अर्थ नहीं| आपको केवल इतना करना है की, आप बस चलते रहें |

पीड़ा दुःख तो सुनिश्चित है| ये आपके नियंत्रण में नहीं है| हाँ, इसका शोक करना या न करना, यह आपके नियंत्रण में जरूर है |

आखिरी में, जो बात सबसे ज्यादा मायने रखती है, वो ये है की, कितनी अच्छे तरीके से, आपने प्रेम किया है ? अपने जीवन को कितना भरपूर जिया और आपने कितनी गहराई से औरों की गलतियों को माफ़ किया ?

जिंदगी के सफ़र में, विश्वास आपको पोषित करता है| बढ़िया काम, एक घर के जैसा है| ज्ञान, दिन के प्रकाश के जैसा है और सजगता आपको सुरक्षा देती है |

अगर मनुष्य पवित्र जीवन जीता है, तो कोई भी चीज उसका विनाश नहीं कर सकती है |

सैकड़ों उथले शब्दों से बेहतर, वो एक शब्द है जो ख़ुशी एवं शान्ति प्रदान करे |

धैर्य महत्वपूर्ण है ! स्मरण रहे सदैव की,  बूँद बूँद करके ही सागर बनता है |

स्वास्थ्य के बिना जीवन, नहीं है जीवन| सिर्फ दर्द की एक स्थिति है, मृत्यु का रूप है|

सबसे अँधेरी रात अज्ञानता है |

शांति अन्दर मिलती है इसे बाहर कदापि मत ढूंढो |

मंजिल पर पहुँचने से अधिक आवश्यक है, ठीक से सफ़र करना |

हर सुबह हमारा जन्म, फिर से होता है|   आज हम क्या करते हैं? यही सबसे ज्यादा मायने रखने वाली बात है|

समझदारी ही सच्चे प्रेम की जननी है |

प्रसन्न रहने का कोई पथ नहीं, प्रसन्न रहना ही पथ है|

दर्द निश्चित है, दुःख वैकल्पिक है |

सब कुछ समझने का अर्थ है, सब कुछ माफ़ कर देना |

निष्कर्ष / Conclusion

गौतम बुद्ध के उपदेश Gautam Buddha Quotes in hindi) से मानव मात्र का ही नहीं अपितु समूचे विश्व का कल्याण संभव है| हम सभी को, गौतम बुद्ध के इन उपदेशों Gautam Buddha Quotes की मदद से,  अपने जीवन को सही मायने में सार्थक बनाना चाहिए|
 
ये Gautam Buddha Best Quotes सर्वश्रेष्ठ वचन, महात्मा गौतम बुद्ध की शिक्षा को जितना हो सके हम सभी को और लोगों के मध्य शेयर करना चाहिए ताकि हर किसी को अपने जीवन को सुगम और सरल बनाने का मौका मिल सके |
 
धन्यवाद सभी पाठकों का, ईश्वर का आशीर्वाद और वरदहस्त हर प्राणी के ऊपर सदैव बना रहे, हमारी यही कामना है |
 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *