World Photography Day History Quotes in Hindi

World Photography Day History Quotes in Hindi

World Photography day क्यों मनाया जाता है ? इसके पीछे का इतिहास world photography day history क्या है ? कब से इसकी शुरुवात हुई? world photography day से जुड़ी हर हर एक छोटी बड़ी जानकारी, आपको आज यहाँ मिलने वाली है|

Advertisement

विश्व फोटोग्राफी दिवस कला, विज्ञान और फोटोग्राफी के इतिहास का एक वार्षिक उत्सव है। यह हर साल 19 अगस्त को फोटोग्राफी की कला को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है। यह दिन उन लोगों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है जो फोटोग्राफी को शौक या करियर के रूप में अपनाना चाहते हैं।

एक तस्वीर एक फ्रेम में बंद हजारों भावनाओं को पकड़ लेती है। फोटोग्राफी कला का एक रूप है जो उस पल को हमेशा के लिए अमर कर देता है। यह डिजिटल युग में संचार के सबसे महत्वपूर्ण और व्यापक रूप से उपयोग किए जाने वाले साधनों में से एक बन गया है। world Photography day के बारे में आज हम आपके साथ पूरी जानकारी शेयर करेंगे तो पोस्ट को आखिर तक पढ़ियेगा|

Importance Of World Photography day

ये दिन लोगों के भीतर छुपे और निष्क्रिय पड़े फोटोग्राफर को बाहर निकालने और खोजने का एक अवसर प्रदान करता है, जो अब तक कहीं छुपा हुआ था|

World Photography Day History Quotes in Hindi

 

अगर देखा जाए तो हम सभी एक फोटोग्राफर हैं क्योंकि हर किसी ने कभी न कभी तस्वीरें तो जरूर खिंची होंगी भले ही वह मोबाइल के कैमरे से क्यूँ न हो| हालाँकि भारत में बहुत से लोगों को इस दिन के बारे में पता नहीं है लेकिन इसके प्रति जागरूकता अब बढ़ती जा रही है|

दोस्तों विश्व फोटोग्राफी दिवस world photography day को पूरी दुनिया, डॉगोरोटाइप प्रक्रिया के आविष्कार का सम्मान करती है| क्योंकि इसी दिन दुनिया को स्थायी फोटोग्राफी छवि की सौगात मिली थी| world photography day सिर्फ पेशेवर फोटोग्राफर के लिए नहीं है बल्कि  ये दिन सभी के लिए है भले ही व्यक्ति किसी अन्य फील्ड से जुड़ा हो|

इस दिन सभी लोग अपने अलग अलग पेशे और शौक के बावजूद एक मंच पर आते हैं और आने वाली पीढ़ियों को, फोटोग्राफी की महत्व को समझाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं| इसका महत्व और भी बढ़ जाता है क्योंकि एक फोटो हज़ार शब्दों के बराबर अर्थ को बयां करती है|

World Photography Day History 

अब हम इससे जुड़ा इतिहास बताते हैं, फोटो खींचने और सोशल मीडिया पर अपलोड करने की होड़ में हम इस सुनहरे इतिहास को भूल ही जाते हैं| 

18वीं शताब्दी से पहले प्रकाश संवेदनशील सामग्रियों का प्रयोग करके चित्रों को कैद करने और उनको छापने की किसी भी प्रक्रिया का उचित विवरण नहीं मिलता है| photography के इतिहास में Camera Obscura Image Projection का जिक्र आता है जिसका लैटिन भाषा में अर्थ होता है – अँधेरा कमरा|

कैमरा ओब्स्कुरा जिसे pinhole image भी कहा जाता है| ये एक प्राकृतिक ऑप्टिकल प्रक्रिया है यह तब होती है जब किसी दृश्य की छवि को, दूसरी ओर रखी हुई स्क्रीन पर एक छोटे छेद के माध्यम से प्रोजेक्ट किया जाता है और तब स्क्रीन पर एक उलटी छवि बन जाती है|कैमरे में अपेक्षाकृत अँधेरा होना चाहिए जिससे प्रक्षेपित छवि स्पष्ट देखी जा सके|

सोलह से उन्नीसवीं शताब्दी के बीच ऐसे कई प्रयोग किये गए जिसमे एक अँधेरे कमरे के छेद में लेंस का भी प्रयोग किया गया और यह तकनीक उस समय फोटोग्राफी के लिए उपयोग में लाई जाती थी|

सन 1837 में  वैज्ञानिक लुईस डोगर और जोसेफ नाईसफोर, इन दोनों ने एक फोटोग्राफी प्रक्रिया का आविष्कार किया था| इसी प्रक्रिया को डॉगोरोटाइप प्रक्रिया के नाम से सभी जानते हैं|

दो साल के बाद 9 जनवरी साल 1839 में फ्रेंच अकैडमी ऑफ़ साइंसेज, इसके समर्थन में आ गई थी| इसके सात महीने बाद  19 अगस्त साल 1839 में फ्रांस की सरकार ने इस प्रक्रिया के पेटेंट को खरीद लिया था और उसे फ्री कर दिया था पूरी दुनिया के लिए| लुईस डोगर और जोसेफ नाईसफोर ये दोनों वैज्ञानिक, फ्रांस के ही नागरिक थे| तब से इस दिन को दुनिया World Photography day के रूप में मनाती आ रही है|

World Photography day quotes in Hindi 

अन्तर्राष्टीय फोटोग्राफी दिवस  उद्धरण 

जब शब्द अस्पष्ट हो जाते हैं, तो मैं तस्वीरों पर ध्यान केंद्रित करता हूँ जब छवियां नाकाफी हो जाएंगी, तो मैं मौन के साथ कंटेंट बन जाऊंगा|
विश्व फोटोग्राफी दिवस की शुभकामनाएं

फोटोग्राफी में लिप्त होना जिंदगी के साथ प्यार का रिश्ता, रखने के जैसा है।

फोटो संचार के माध्यम के तौर पर कार्य करती हैं। लोग बिना कुछ बोले या लिखे फोटो के माध्यम से महत्वपूर्ण संदेश दे सकते हैं।

एक photo एक राज के बारे में एक राज बताती है। ये जितना ज्यादा आपको बताती है, उतना ही कम आप जान पाते हैं?

सुन्दरता सभी चीजों में देखी जा सकती है, सुंदरता को देखना और रचना करना तस्वीर को दृश्य से अलग करता है। happy world photography day

इस समय की मानवता – ये वो चीज है जिसको फोटोग्राफी में शुमार करने की बेहद ही ज्यादा जरुरत है।

Photography एक माध्यम है एहसास का, है जो आपने फिल्म में पकड़ा है वह हमेशा के लिए कैद हो जाता है| ये छोटी-छोटी चीजों को याद रखने का भी एक रास्ता है, जब तक आप सब कुछ भूल जाते हैं| हैप्पी वर्ल्ड फोटोग्राफी डे

फोटोज में, एक सच्चाई इतनी नाजुक होती है कि वह वास्तविकता से बड़ी वास्तविकता में परिवर्तित हो जाती है।

फोटोग्राफी, एक एहसास से आरम्भ होती है, अगर आप जो देख पा रहे हैं,आप उसे महसूस नहीं कर पा रहें हैं तो आप कभी भी अन्य लोगों को कुछ भी महसूस नहीं करने जा रहे हैं जब वे आपकी तस्वीरों को देखते हैं|
Happy world photography day 2021

विश्व फोटोग्राफी दिवस कैसे मनाये ?

साल 2010 में विश्व फोटोग्राफी ऑनलाइन गैलरी की शुरुवात की गई थी | इस दिन तक़रीबन 270 फोटोग्राफर ने, इस ग्लोबल ऑनलाइन गैलरी में, अपने द्वारा ली गई तस्वीरें शेयर की थी| लगभग 100 से भी ज्यादा देशों के ऑनलाइन यूजर ने इस गैलरी पर विजिट किया था |

फ़ोटोग्राफ़ी दस्तावेज़ीकरण के अपने मूल उद्देश्य से अपने आप में एक भाषा विकसित किये हुई है। फोटोग्राफी के विभिन्न तरीके अलग-अलग भावनाओं को व्यक्त करते हैं, और अक्सर प्रत्येक फोटोग्राफर वक़्त के साथ अपनी शैली का विकास करता रहता है।

हर साल, इस कला रूप के उत्सव में, विभिन्न विषयों के साथ कई प्रचार फोटोग्राफी प्रतियोगिताओं की घोषणा की जाती है।

पेशेवर फोटोग्राफर या आपको लगता है की आप भी कुछ अच्छी तस्वीरें क्लिक करने में सक्षम हैं तो आप विश्व फोटोग्राफी की वेबसाइट worldphotographyday.com पर अपने द्वारा ली गई फोटोज साझा कर सकते हैं| आपकी वो फोटोज वहाँ पर डिस्प्ले हो सकती हैं| अपनी फोटोग्राफी की योग्यता को बढ़ावा देने के लिए आप अपने photo कलेक्शन को अपने लोगों के बीच भी शेयर कर सकते हैं |

The Complete Online Photography Masterclass for Beginners

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *