Poem in Hindi || Short Kavitayen on Life

 The Poem in Hindi || Short Kavitayen on Life

Poem in Hindi || Short Kavitayen on Life

 

 

                                        Poem (1) || Poem in Hindi

दिल है की टूटता ही नहीं , मैंने तो बोला ही था
होता क्या है घाव ? ये तो सिर्फ मन का भ्रम है |
मन को खुदा का शागिर्द कहा जाता है
हम तो मन के ही बादशाह बनने की राह में हैं ,
मंजिल तो हमारे दोस्त हैं , चुपके से कहता हूँ ,
मैं तो उनका रास्ता हूँ , बाहर की वजह वो खुद हैं-Vaibhav Mishra
poem in hindi,hindi kavita,hindi kavitayen , poem in hindi for kids,short hindi poems,poetry in hindi on love,hindi poetry on love,kavita kosh,inspirational poems in hindi
Advertisement
 
                                      Motivational Thoughts in Hindi | Thoughts about Life…Read More
 

                                   Poem (2) || Poem in Hindi

सब जाग  रहे तू सोता रह ,
किस्मत को थामे बस रोता रह ..
जो दूर है माना मिला नहीं ,
जो पास है वो भी खोता रह ..
सब जाग रहे तू सोता रह ,
किस्मत को थामे बस रोता रह ..
लहरों पर मोती चमक रहे ,
झोंके भी तुझ तक सिमट रहे ..
न तूफ़ान कोई आने वाला ,
सब तह तक गोते लगा रहे ..
लहरें तेरी कदमों में हैं ,
तू नाव पकड़ बस रोता रह ..
सब जाग रहे तू सोता रह ,
किस्मत को थामे बस रोता रह ..
धूप अभी सिरहाने है ,
मौसम जाने पहचाने है ..
रात अभी तो घंटो है ,
बस कुछ पल दूर ठिकाने हैं ..
इतनी दूरी तय कर आया ,
दो पग चलने में रोता रह ..
सब जाग रहे तू सोता रह ,
किस्मत को थामे बस रोता रह ..
माना की मुश्किल भरी है ,
पर तुझमे क्या लाचारी है ..
ये हार नहीं बाहर की है ,
भीतर से ही लाचारी है ..
उठ रहे यहाँ सब गिर – गिर कर ,
न उठ तू यूँ ही लेता रह ..
सब जाग रहे तू सोता रह ,
किस्मत को थामे बस रोता रह ..
जो दूर है माना मिला नहीं ,
जो पास है वो भी खोता रह ..
सब जाग रहे तू सोता रह …!  Sandeep Diwedi 
 
Tags- Poem in Hindi, Hindi Kavita, Hindi Kavitayen, Poem in Hindi for kids, short Hindi poems, poetry in Hindi on love, Hindi poetry on love, Kavita Kosh, inspirational poems in Hindi
 

                                  Poem (3) || Poem in Hindi

 
चलो  आज फिर कुछ  लिखने  की  कोशिश करते हैं 
चलते हैं उन पगडंडियों पर 
जहाँ थोड़ी सी परेशानियों के बाद 
एक सुंदर सा जहान हमारा  इंतजार  कर रहा है 
जिंदगी को हम एक नए 
परिधान में सजाकर देखते हैं 
एक सुंदर सा जहान  हमारा इंतजार कर रहा है 
जिंदगी को हम एक नए 
परिधान में सजाकर देखते हैं 
देखते हैं वह कैसी लगती है 
यक़ीनन  वो बहुत खूब सूरत होगी 
उसकी हर एक अदा 
बहुत निराली होगी 
उसकी  सुरमई आंखो से 
एक नई  रौशनी  निकल रही है 
शायद वह हमें कुछ  दिखाने की 
कोशिश कर रही है 
हमें देखना चाहिए 
आखिर हमें वह क्या बताना चाह रही है ,
कहानी किस्से 
वो बड़ी बड़ी ज्ञान की बातें 
आज यही छोड़ देते हैं 
और चल पड़ते हैं 
उस दिशा  की ओर
जहाँ  बचपन की वह तंग गलियां
और दोस्त की महफ़िलें 
आज भी  हमारा  इंतज़ार  करते करते 
हमें याद कर रहे हैं  ||
Tags- Poem in Hindi, Hindi Kavita, Hindi Kavitayen, Poem in Hindi for kids, short Hindi poems, poetry in Hindi on love, Hindi poetry on love, Kavita Kosh, inspirational poems in Hindi
—————————————————————————————————————————-
दोस्तों यह Best kavita kosh –  Poem in Hindi || Short Kavitayen on Life आपको अगर अच्छा लगा तो आप इसे अधिक से अधिक शेयर  करें और सब्सक्राइब भी करें ताकि इस तरह के आने वाले article की जानकारी आपको मेल के माध्यम से तुरंत पहुँच सके |  ये   Poem in Hindi || Short Kavitayen on Life , हिंदी में  Article और लोगों तक पहुँच सके ,जानकारी मिल सके और अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं , और अगली पोस्ट किस टॉपिक पर चाहते हैं ये भी आप कमेंट  कर सकते हैं |
यदि आपके पास Hindi में कोई Article है , Inspiring Story , Motivational Thought , Life tips  या और कोई जानकारी है और वह आप हमारे साथ शेयर करना चाहते हैं तो कृपया अपना कंटेंट अपनी फोटो के साथ हमें मेल करें | हमारी E-Mail id  है –  babapvm11@gmail.com
अगर आपका कंटेंट हमारी टीम को पसंद आता है तो उसे हम आपकी फोटो और नाम के साथ अपनी वेबसाइट www.hindiaup.com  पर पब्लिश करेंगे | धन्यवाद  |
—————————————————————————————————————————–
The poem in Hindi, Hindi Kavita, Hindi Kavitayen, Poem in Hindi for kids, short Hindi poems, poetry in Hindi on love, Hindi poetry on love, Kavita Kosh, inspirational poems in Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *