प्रिय सरोज की कहानी: 25 साल की उम्र में बनीं सांसद

sansad priya saroj biography in hindi

कैसे इतनी कम उम्र में बन गई सांसद प्रिया सरोज, जानिए Sansad Priya Saroj की प्रेरणादायक जीवनी हिंदी में! Sansad Priya Saroj Biography in Hindi से जुड़ी हर जरूरी जानकारी एक ही जगह, एकदम सरल भाषा में पढ़ें और शेयर करें यह प्रेरणादायक कहानी| 

Priya Saroj MP photo

इस ब्लॉग में हम प्रिया सरोज के जन्म, परिवार, शिक्षा, राजनीतिक करियर और के बारे विस्तार से साझा कर रहे हैं। अगर आप जानना चाहते हैं कि एक सांसद की बेटी कैसे संसद तक पहुँची, तो यह लेख जरूर पढ़ें| 

सांसद प्रिया सरोज की यह कहानी हर युवा के लिए एक प्रेरणा है| 

प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश की सबसे कम उम्र की सांसद हैं, जिन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव  समाजवादी पार्टी की सीट से ऐतिहासिक जीत हासिल की| 

सांसद प्रिया सरोज का जीवन परिचय 

(M.P. Priya Saroj Age) प्रिया सरोज का जन्म 23 नवंबर 1998 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ था। उनके पिता का नाम तूफानी सरोज और माता का नाम मुन्नी देवी है। बहन का नाम प्रीती सरोज, प्रियंका सरोज और विजय लक्ष्मी सरोज है। उनके एक भाई भी है जिनका नाम धनञ्जय है|

 
इनके पिता तूफानी सरोज समाजवादी पार्टी के टिकट पर सांसद भी बन चुके हैं | और वर्तमान में केराकत जौनपुर से अठारवी उत्तरप्रदेश विधान सभा के लिए निर्वाचित सदस्य है।
 
प्रिया सरोज की माता मुन्नी देवी हाउस वाइफ है। प्रिया सरोज शादी फिलहाल नहीं हुई है पर उनकी शादी पक्की हो चुकी है। इनकी विवाह क्रिकेटर रिंकू सिंग से होना तय हुआ है।
sansad priya saroj rinku singh ka photo
 

प्रिया सरोज की शिक्षा 

 
इनकी प्रारंभिक स्कूली शिक्षा नई दिल्ली में एयर फोर्स गोल्डन जुबली इंस्टिटूट से हुई थी। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्व विद्यालय से बैचलर ओफ आर्ट्स बी ए किया था। इसके बाद प्रिया ने नॉएडा के एमिटी युनिवर्सिटी से एल एल बी किया था प्रिया सरोज राजनैतिक घराने से आती हैं |
 

पिता की राजनैतिक विरासत मिली 

 
इनके पिता समाजवादी पार्टी के बड़े नेता है। वह सपा के टिकट पर तीन बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं, जबकी फिलहाल वह यूपी के केराकत विधासभा सीट से सपा के विधायक है।
 
इस कारण प्रिया का शुरुवाती जीवन सम्पन्नता भरे परिवेश में गुजरा और इन्हे अच्छी से अच्छी शिक्षा प्राप्त करने में आम आदमी की तरह संघर्ष नहीं करना पड़ा | राजनीति इन्हे विरासत में मिली थी | और कम उम्र में ही अपने पिता की राजनीतिक वारिस भी बन गई।
 
प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक अलग पहचान के साथ आई। जिस उम्र में आम भारतीय नौकरी तलाशने के लिए धक्के खाते फिरते हैं। उस उम्र में प्रिया लोक सभा से चुनाव लड़ रही थी और किस्मत ने इनका इतना साथ दिया कि ये जीत भी गई।
 

एम. पी प्रिया का राजनैतिक सफर 

 
प्रिया सरोज की राजनैतिक यात्रा 2024 से शुरू हुई|  इसी वर्ष समाजवादी पार्टी के उमीदवार के तौर पर उत्तर प्रदेश के मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र से ये खड़ी हुई|
 
साल 2024 में हुए इस चुनाव में प्रिया सरोज ने बीजेपी उम्मीदवार बीपी सरोज को 35,850 वोटों से करारी शिकस्त दिया था|  इससे पूर्व प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज भी यूपी राज्य की इसी सीट से 3 दफा साल –  1999, 2004 और 2009 में समाजवादी पार्टी के सांसद निर्वाचित हो चुके हैं| 
 
प्रिया सरोज अपने पिता की परमपरागत सीट पर जीत कर सांसद बनी है| 
 
प्रिया सरोज 2024 में अठारवी लोक सभा के लिए चुनी जाने वाली दूसरी सबसे कम उम्र की सांसद हैं। प्रिया सरोज इससे पहले सुप्रीम कोट में वकालत भी कर चुकी है। वर्तमान में प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश के मछली शहर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की सांसद है|
 

सांसद प्रिया सरोज की संपत्ति 

 
वर्ष 2024 के देश में हुए लोकसभा इलेक्शन में अपना पर्चा दाखिल करते वक़्त जो संपत्ति का व्यौरा दिया था इन्होने अपने हलफनामे में, वो सिर्फ 11.25 लाख रुपये था| और तब इन पर किसी प्रकार का कोई कर्जा भी नहीं था|
 
सांसद प्रिया सरोज के चुनावी हलफनामे के अनुसार इनके पास ना ही स्वयं का कोई घर था और न हीं कोई वाहन|
 
 
 
 

FAQ 

 
Priya Saroj ki jati kya hai?
 
प्रिया सरोज दलित समाज से आती हैं | 
 
Priya Saroj father name
इनके पिता केराकत सीट से 3 बार सांसद रह चुके तूफानी सरोज हैं|
 
 
प्रिया सरोज date of Birth kya hai ?

23 नवंबर 1998 सांसद सरोज प्रिया का जन्मदिवस है |

 

ये भी पढ़ें 

 
 
 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *