Sushma Swaraj Quotes in Hindi

Sushma Swaraj Quotes in Hindi

1- एक-दूसरे पर आरोप लगाकर, किसी भी समस्या का हल नहीं निकाला जा सकता बल्कि एक-साथ होकर हल निकलता है|

Advertisement

2- संसार की बड़ी से बड़ी मुश्किलों का हल निकलता है केवल संवाद से, किसी भी समस्या का समाधान युद्ध नहीं होता है|
3- क्या हमने दुनिया के संसाधनों का, अपनी जरुरत के अनुसार इस्तेमाल किया है, या लालच के वशीभूत होकर उनका शोषण करा है|
4- मेरी उम्मीद है कि, जो बीज हमने बोया है, वो एक रोज बहुत बड़ा वृक्ष बनेगा|
5- आक्रामक से आक्रामक बातचीत आप संयमित भाषा में कर सकते हैं और इसीलिए भाषा में संयम हमें बनाए रखना चाहिए, यही बेहतर होगा|
6- अगर हम अपनी जिन्दगी की शैली को बदल सकें और फालतू खपत को कम कर सकें तो, हमारी दिशा अच्छी हो सकती है|
7- आर्थिक और सामाजिक विकास भी हमारा एक महत्वपूर्ण उद्देश्य है, मनुष्य की न्यूनतम जरुरत को अगर पूरा कर दिया जाये तो, शान्तिप्रिय समाज की स्थापना हो सकती है|
8- राजनीति में कामयाबी, संघर्ष की मेरी अपनी यात्रा है, और प्रभु की कृपा है|
9- आप चाहे मंगलग्रह पर भी क्यूँ न हो, भारत आपकी मदद करेगा|
10- सुधार की शुरुआत आज ही से होनी चाहिए, बहुत देर हो सकती है कल|
11- इतिहास में ये पहली बार नहीं हुआ कि, राज्य का सही अधिकारी अपने ही राज्य से वन्चित कर दिया गया हो|
12- किसी की भी जिन्दगी में सत्तरवां साल एक ऐसा पड़ाव लेकर आता है, जहाँ खड़ा होकर वो ये सोचता है कि, मैंने क्या खोया क्या पाया?
13- मैं बताना चाहूँगी कि, जिनके अपने घर शीशे से बने हों, उन्हें औरों के घरों पर पत्थर नहीं फेंकने चाहिये|
14- एक मन्थरा और एक शकुनी, जब राम और युद्धिष्ठिर जैसे महापुरुषों को सत्ता से बाहर कर सकते हैं, तो हमारे खिलाफ तो कितने शकुनी और कितनी मन्थ्रायें सक्रिय हैं|
15- हमने दो वर्षों में दोस्ती का वो पैमाना खड़ा किया, जो इससे पूर्व कभी नहीं था, परन्तु बदले में हमें मिला क्या – पठानकोट, उरी, बहादुरअली|
16- स्वराज और रामराज की नियति ही शायद ये है कि, वो एक बड़े झटके के बाद प्राप्त होता है|
17- व्यवसाय करने में आसानी को बढ़ाने के लिए, सरकार ने प्रक्रियाओं को सरल बनाने, नियमों को युक्तिसंगत करने और तकनीकी के इस्तेमाल को बढ़ाने के लिए कई कदम उठाये हैं|
18- सूर्यनमस्कार, स्वयं में, बारह आसनों का, एक संयोजन है|
19- हमारी कोशिश विज्ञान और शास्त्रों के अध्ययन के बीच की खाई को, कम करने की दिशा में होनी चाहिये|
20- रोजगार, क्षेत्रीय विकास और समृद्धि हासिल करने के लिए निर्बाध भौतिक-सम्पर्क का विकास महत्वपूर्ण है|
21- प्रत्येक चीज को मैं प्रभु श्री कृष्ण की इच्छा के सन्दर्भ में देखती हूँ, और मेरे लिए यह ठीक है कि, चीजें मेरे पक्ष में हों या विपक्ष में|

22- मन्जिल आपको कभी, अवश्य प्राप्त होगी अगर आप ठीक दिशा में लगें हैं, और कोशिश कर रहे हैं|
23- हम आतंक पर बात नहीं करना चाहते, हम उस पर कार्रवाई चाहते हैं| आतंकवाद और बातचीत एक साथ नहीं चल सकते|
24- अपनी सांस्कृतिक पहचान को हमें बनाये रखना चाहिए|
25- मेरा सबसे बढ़िया और सबसे विश्वासपात्र मित्र मेरे पति हैं| मुझे स्वयं पर जितना विश्वास है, उससे अधिक मैं उनके ऊपर भरोसा करती हूँ|
26- लोग किसी भी कमी को नजर अन्दाज कर सकते हैं, परन्तु अहंकार को बर्दाश्त नहीं करते हैं|
27- संस्कृत भाषा और संस्कृत के विषय दोनों बराबर महत्वपूर्ण हैं|
28- एक लीडर बनने के लिए, देश की पूरी लम्बाई और चौड़ाई की यात्रा, आपको करनी होगी|
29- मेरे परिवार से राजनीति में पहले कोई भी नहीं था| मैं पहली पीढ़ी की राजनेता हूँ|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *