Happy Holi Wishes Quotes Shayari in Hindi

Happy Holi Wishes Quotes Shayari in Hindi

होली बसंत ऋतु में मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण त्यौहार है| Happy Holi Wishes Quotes  ये त्यौहार हिन्दू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मॉस की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है|

happy holi wishes quotes shayari in hindi

रंगों की बौछार नहीं, नजरों की इनायत ही काफी है| तुम सामने होते हो तो चेहरा यूँ ही गुलाल हो जाता है| happy dhuleti

Advertisement

गुझिया की खुशबु से पहले, रंगों में भीगने से पहले, होली का नशा चढ़ने से पहले ही हम आपको बोलते हैं हैप्पी होली|

इस बार की होली में आपके हर संकट जलकर खाक हो जायें और कल के रंगों की बौछार से आपकी जिंदगी खुशियों से भर जायें|wish you happy holi

Happy holi wishes tshirt
Happy Holi Wishes Tshirt 

Happy Holi statusHoli message in Hindi

होली के सुन्दर रंग की तरह आपका जीवन भी रंगों से भरा रहे| होली की ढेर सारी शुभकामनाएं|

हमेशा मीठी रहे आपकी बोली, खुशियों से भर जाए आपकी झोली| आप सब को Hindiaup की पूरी टीम की तरफ से हैप्पी होली|

होली वाली ये मुलाकात याद रहेगी| अबीर गुलाल की ये बारिश याद रहेगी| आपका संसार भी हो, ऐसे ही रंगीन, ये मेरी दुआ हमेशा रहेगी|

दिलों के मिलने का मौसम है, दूरियां मिटाने का मौसम है| होली का त्यौहार ही ऐसा है, जो रंगों में डूब जाने का मौसम है| होली की हार्दिक शुभकामनाएं|

Happy holi wishes in hindi

आज मनाना है होली का त्यौहार, पिचकारी से बरसाओ सिर्फ प्यार| मौका है अपनों से गिले मिटाने का, रंग लेकर हो जाओ तैयार |

पिचकारी की धार, गुलाल की बौछार, अपनों को प्यार यही है यारों होली त्यौहार |

भीगा के आपको पानी में, आपके साथ भीग जाना है| होकर रंगों से रंगीन आज| अपने गालों से रंग आपके गालों पर लगाना है|

आई है देखो होली है आई | संग अपने अनगिनत खुशियाँ है लाई| घरों में बन रहे पकवान और मिठाई| हमारी तरफ से आप सभी को होली की बधाई |

आज जितना बचोगी हमसे तुम, हम उतना रंग लगायेंगे|भांग वाली लस्सी पिलाकर, चुपके से चुनर रंग जायेंगे हम|

हर ख़ुशी आपकी रहे, हर मुस्कान आपके हाथों पर सजी रहे| रंग भरे इस त्यौहार की तरह, आपकी जिंदगी रंगीन बनी रहे|

आज है होली मेरे गिरिधर, रंग लो मुझे अपने प्यार में| डूब जाऊ कुछ ऐसे तुझमे, कोई देख न पाए इस संसार में |

राधा संग कान्हा ने होली खेली, वृन्दावन में हुई फूलों की होली| आपके घर में हो खुशियों की होली, होली की शुभकामनाएं|

मथुरा की खुशबु, गोकुल का हार, बरसाने की फुहार, वृन्दावन का प्यार, राधा की उम्मीद कान्हा का प्यार| मुबारक हो आप सभी को रंगों का त्यौहार |

वो गुलाल की ठंडक वो शाम की रंगत, वो लोगों का गाना वो गलियों का चमकना| वो दिन में मस्ती वो रंगों की धूम| आ गई होली होली की शुभकामनाएं |

Happy holi wishes quotes messages

आप भी झूमो मस्ती में हम भी झूमे मस्ती में | शोर हुआ बस्ती में, सभी झूमरे होली की मस्ती में |

मस्त मस्त ये मस्ती रहे, सदा आपकी कश्ती में

बीत गई होली भी, मुबारक हो आपको भीगी मस्ती में |

रंग बिरंगी होली है आई रंगों भरी होली है| रंग न हो तो बेरंग सी जिन्दगी, रंग बिन नीरस सी जिन्दगी |

सारे रंग आसमान में मिलकर ठिठोली करते है, मानो आज के दिन ही सारे रंग एक साथ मिलते हैं |

happy holi images

जब जब होली आई साथ अपने खुशियाँ लाई| रंगों का सौगात लाई अपनों का प्यार लाई|

आज मुबारक कल मुबारक होली का हर पल मुबारक | रंग बिरंगी होली में होली के हर रंग मुबारक |

माधव की पिचकारी और राधा की चुनरी| खुशियों के रंग से रंगे आओ दुनिया सारी |

पकवानों की भीड़ और रंग बिरंगी थाली मुबारक हो आपको यह होली हमारी |

रंगों में मिला दोस्ती और प्यार, गले मिलके एक दूजे से यार| हाथ में लेकर भांग और गुलाल मुबारक हो ये होली का त्यौहार| Happy Holi Wishes Quotes Shayari in Hindi

ये रंग पहचाने न कोई जाति न कोई बोली, मुबारक जी आपको ये नवरंग होली |

रंगों का उत्सव है होली कुछ ख़ुशी जरूर मना लेना| हम तनिक दूर है इस बार, थोड़ा गुलाल हमारी ओर से भी लगा लेना |

हर रंग आप पर बरसे| हर कोई आपसे होली खेलने को तरसे| रंग दे सब आपको इतना की आप रंग छुड़ाने को तरसे| वेरी हैप्पी कलरफुल होली |

Motivational Quotes on Holi in Hindi

फाल्गुन का महिना वो मस्ती के गीत| रंगों का मेल वो नटखट सा खेल| दिल से निकलती है ये प्यारी से बोली| मुबारक हो आपको ये रंग भरी होली |

happy holi pic

ये कलरफुल उत्सव आया है, अपने संग खुशियाँ लाया है| हमसे पहले कोई रंगों से भिगोये न आपको| इसलिए शुभकामनाओं का रंग सबसे पहले हमने भिजवाया है|

दिल की ज्योति आँखों का मोती| ताले की चाभी मैं हूँ तेरी भाभी | विशिंग यू अ वेरी हैप्पी होली |

खुदा करे इस बार होली ऐसी आये| बिछड़ा हुआ मेरा प्यार मुझे मिल जाए| मेरी दुनिया तो रंगीन है सिर्फ उससे | काश वो आये और चुपके से गुलाल लगा जाए |

होली की पावन बेला पर, खुशियाँ पाओ अपार| सम्मान कीर्ति यश मिले और बढे सत्कार |

शुभ शुभ रहे हर दिन हर पल, शुभ शुभ रहे विचार| उत्साह बढ़े चित चेतन में निर्मल रहे आचार| सफलता नित नई मिले बधाई बारम्बार| मंगलमय हो काज आपके सुखी रहे परिवार| आपको और आपके परिवार को होली की मंगलमय कामनाएं |

रंगों से रंगीन जिन्दगी है हमारी| आगे भी रंगीली रहे ये बंदगी है हमारी | न बिछड़े ये अपने प्यार की रंगोली| ए मेरे यार ऐसी है हैप्पी होली |

खाना पीना रंग उड़ाना| इस रंग की धुंध में हमें ने भुलाना | गीत गाओ खुशियाँ मनाओ, बोलो मीठी बोली | हमारी ओर से आपको हैप्पी होली |

मान मिले सम्मान मिले सुख संपत्ति वरदान मिले| कदम कदम पर मिले सफलता, सदियों तक पहचान मिले | आपको और आपके परिवार के हर सदस्य को होली की अग्रिम शुभ कामना |

Best holi wishes happy holi shayari in Hindi

आज से आपके यहाँ धन की बरसात हो| माँ लक्ष्मी का वास हो संकटों का नाश हो| हर दिल पर आपका राज हो, उन्नति का सर पर ताज हो | होली की ढेरों शुभेच्छा |

पूनम का चाँद रंगों की डोली| चाँद से उसकी चांदनी बोली – खुशियों से भर दे सबकी झोली| मुबारक हो आप सबको खुशियों से भरी होली हैप्पी होली |

बसंत ऋतु की बहार चली पिचकारी उड़ा है गुलाल | रंग बरसे नीले हरे लाल | मुबारक हो आपको रंगों का त्यौहार हैप्पी होली| Happy Holi Wishes Quotes Shayari in Hindi

सभी रंगों का रास है होली मन का उल्लास है होली| जीवन में खुशियाँ है भर देती बस इसलिए तो खास है होली | happy holi

सपनो की दुनिया और अपनों का प्यार, गालों पर गुलाल और पानी की बौछार| सुख समृद्धि और सफलता का हार, बधाई हो आपको होली का त्यौहार |

रूठा है कोई तो उसे मनाओ, आज तो सारी गलती भूल जाओ | लगाओ दोस्ती का रंग आज सबको यारों, आज होली मनाओ तो ऐसी मनाओ | happy holi

फासले बहार आई है होली के रूप में| सोलह सिंगार लाई है होली के रूप में

कहीं पड़े न मोहब्बत की मार होली में| अदा से प्रेम करो दिल से प्यार होली में |

चलो किसी के उदास चेहरे पर मुस्कुराहट लाते हैं| इस होली किसी के फीके जीवन में रंग भर आते हैं | happy holi

मिट जाए दूरियाँ सारी, कड़वी सी न बोली हो | हर दिल में बस प्यार बसे, ऐसी इस बार की होली हो | happy holi

इस बेरंगी दुनिया को आज रंगों से भिगोएँगे| राधा कृष्ण की तरह प्रेम रंग में रंग जायेंगे | करेंगे हुडदंग रंग और गुलाल लेकर, खुशियों के रंगों से जमकर होली मनाएंगे |

Professional happy holi wishes quotes Meassages in Hindi

न जाने होली पर डरते हैं लोग रंगों से| डरना ही है तो डरें रंग बदलने वालों से |

रंगों से रंग देंगे हर कोना संसार का| फाग का ये मौसम सुहाना है बहार का |

भूल जाओ सब शिकवों को क्योंकि होली का त्यौहार तो है सिर्फ प्यार का | happy holi! आपको और आपके परिवार के प्रत्येक मेम्बर को हमारी तरफ से बहुत सारी हार्दिक शुभकामनाएं |

छोटी छोटी बिटिया की मीठी मीठी बोली लगे जैसे सीने में खुशियों की गोली| मोहल्ले के बच्चों की नटखट सी टोली, खुशियों से भरी रहे आपकी झोली | मुबारक हो आपको हैप्पी होली |

लगे जो नग अंगूठी में बोलते हैं नगीना| गर्मी में माथे से टपके पसीना मिल जाए आपको किस्मत का करीना| मुबारक हो कलरफुल त्यौहार फाल्गुन का महिना |

दिल से दिल मिलाने का मौसम है, गालों पे गुलाल सजाने का मौसम है| भले ही कोई कितना भी भिगो दे रंगों से | ये होली है जनाब, सबकुछ भुलाकर मुस्कुराने का मौसम है |

आया है फाल्गुन लेकर खुशियों की सौगात| मौसम बसंत और रंग गुलालों की बारात| इस मौसम की मस्ती हो जाये दोगुना| ए मेरे दोस्तों काश हम मिल पायें फिर एक साथ | wish you happy holi

होली का हुडदंग मुबारक, अपनों का हो संग मुबारक| शरबत वाली भंग मुबारक, मस्ती और मलंग मुबारक| रंगों के इस पवन पर्व पर यारों मेरा भी हो एक रंग मुबारक |

हंसी का त्यौहार है ये होली, खुशियों की बौछार है ये होली| रंगों की बहार है ये होली, बहुत ही गुलजार है ये होली| ऐसे मनाये इस बार ये होली की दिल कहे सबसे यादगार है ये होली |

Holi shayari in hindi

भूलकर सब भेदभाव ऐसा धमाल मचाना है जैसे हर कोई अपना हो इस कदर गुलाल लगाना है | लेकर अपनी अपनी पिचकारी होली मिलन में आना है | कोई न खाली जाने पाए सब पर अबीर बरसाना है |

अवध में राम लला कान्हा गोकुल में खेले होली| किसी की पगड़ी भीगे किसी की चुनर चोली| कैलाश में बाबा भोले खेले, अपने अपने गाँव में मस्ती की टोली, हो सबको मुबारक होली |

न बम है न गोली है, न कड़वाहट भरी बोली है| रंग है गुलाल है और मस्तानो की टोली है| आज सब कुछ जायज है भैया क्योंकि आज बुरा न मानो होली है |

जो नफरत का कर दे उपचार वही होली है| जो माँ करे दुलार वही होली है| जिसके रंगों से रंग जाए संसार वही होली है| जो आपस में मिलवाए बार बार वही होली है |

जो पूरी सर्दी नहीं नहाये, हो रही उन्हें नहलाने की तैयारी| बाहर नहीं आये तुम तो, घर में आकर मारेंगे पिचकारी |

होली के रंग बिखेरेंगे संग पिया हम भी भीगेंगे |होली में और भी रंग होगा, मेरा पिया जब मेरे संग होगा |

Happy holi wishes quotes greetings messages

घर से निकलो बाहर आओ होली है| मिलजुलकर उत्सव मनाओ होली है| शर्मो हया को तुम थोड़ा परे रख दो, मस्त होकर फगुआ गाओ होली है |बंधे बंधाये ढर्रो से निकलो थोड़ा, ढोल बजाओ नाचो गाओ होली है | कुछ अपनी कहो यारों से कुछ उनकी सुनो, मोबाईलों से बाहर आओ होली है | रंगों का और प्यार का त्यौहार है होली सबको रंगों सबसे रंगवाओ होली है | गिले शिकवे कर लेना और किसी रोज, दुश्मन को गले लगाओ होली है |

होली आई सतरंगी रंगों की बौछार लाई| ढेर सारी मिठाई और मीठा मीठा प्यार लाई| आपकी जिन्दगी हो मीठे प्यार और खुशियों से भरी जिसमे समाये सातो रंग यही शुभ कामना है मेरी | होली की ढेरों हार्दिक बधाईयाँ

रंगों का दिन आया पिचकारियों को संग लाया | पकवानों की शाम लाया, अपनों के पास लाया |

खुशियों से न हो कोई दूरी, रहे न कोई ख्व्वाइश अधूरी| रंगों से भरे इस मौसम में, रंगीन हो आपकी दुनिया पूरी |

लाल गुलाबी रंग है झूम रहा संसार है| सूरज की किरने हैं, खुशियों की बहार है| चाँद की चाँदनी अपनों का प्यार| मुबारक हो आपको रंगों का ये त्यौहार | होली की बहुत शुभ कामना |

निकलो बनाकर गलियों में टोली, भीगा दो आज हर एक की टोली| कोई मुस्कुरा दे तो उसे गले लगा लो वर्ना निकल लो लगा के रंग कह कर बुरा न मानो हैप्पी होली |

होली के खूबसूरत रंगों के जैसे आपको और आपके पूरे परिवार को हमारी तरफ से बहुत बहुत रंगों भरी उमंग भरी शुभकामनाये|

Happy dhuleti

बरसे गुलाल रंग मोरे अगनवा| अपने ही रंग में रंग दे मोहे सजनवा | हे देखो नाचे मेरा मनवा हैप्पी होली |

लाल रंग सूरज से, नीला रंग आसमां से| हरा रंग हरियाली से गुलाबी रंग गुलाब से | तमाम खुशियाँ मिले आपको ये दुआ करते हैं हम दिल से |

मछली को इंग्लिश में कहते है फिश| हम आपको बहुत करते हैं मिस | हमसे पहले कोई न कर दे आपको विश, इसलिए एक दिन पहले ही कर रहें आपको विश -हैप्पी होली |

होली है और धूम मची है, भांग की खुमारी छाई है| तन में मस्ती मन में मस्ती, फाल्गुन की मस्ती हर ओर छाई है |

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *