Winter Solstice Great Conjunction 21 December 2020

Spread the love

Winter Solstice Great Conjunction 21 December 2020 

बृहस्पति और शनि का संयोग 21 दिसम्बर

Winter Solstice Great Conjunction image

 

 
सन 2020 का आखिरी महिना यानि दिसम्बर खगोलीय पिंडो के लिए बहुत ही खास है| शाम जल्दी ढलती  है और शाम के ढलने के बाद ही पश्चिम दिशा में बृहस्पति और शनि ग्रहों का समीप में आने का खगोलीय प्रेमी लुत्फ़ उठा रहे हैं| 
Advertisement
 
Winter Solstice Great Conjunction 21 December 2020
Winter Solstice Great Conjunction image

बृहस्पति और शनि का मिलन The Great Conjunction of Jupiter and Planet Saturn

इसी क्रम में 21 दिसंबर 21 December को बृहस्पति Jupiter और शनि Saturn ग्रहों के बीच की कोणीय दूरी लगभग 0 .06 डिग्री रह जाएगी मतलब दोनों बहुत ही करीब आ जायेंगे|   आज के दिन यानि 21 December 2020 को  ये दोनों ग्रह इतने समीप आएंगे की एक दूसरे में जुड़े हुए दिखाई देने लगेंगे यानि साल की सबसे लम्बी रात को आसमान में बृहस्पति ग्रह और शनि ग्रह का मिलन The Great Conjunction होगा|

Winter Solstice Great Conjunction 21 December 2020
Jupiter
 
बृहस्पति और शनि ग्रह की अद्भुत खगोलीय घटना तक़रीबन 400 वर्षों के बाद देखने को मिलेगी| इससे पहले साल 1923 में दोनों ग्रह काफी समीप आये थे और आगे आने वाले समय में साल 2080 के मार्च महीने की रात को, बृहस्पति ग्रह और शनि ग्रह को इतने पास – पास में  देखा जा सकेगा|
Winter Solstice Great Conjunction 21 December 2020
Saturn

                                             वर्ष 2020 में न जाने कितनी ऐसी घटनाएं हुईं हैं की मानव सभ्यता के लिए अन्जान और अप्रत्याशित और एकदम नई थी| 

बृहस्पति और शनि ग्रह के इस मिलन को हम दूरबीन से अच्छे से देख सकते हैं और हम बिना दूरबीन के भी इसे देख सकते हैं| बृहस्पति ग्रह सूर्य की एक परिक्रमा में  करीबन 12 साल, 11.86 साल लगा देता है और शनि ग्रह तक़रीबन 29.5 साल एक चक्कर पूरा करने में लगाता है और लगभग बीस सालों में ये दोनों ग्रह आसमान में एक दूसरे के काफी करीब आते हैं|

Winter Solstice Great Conjunction 21 December 2020
Winter Solstice Great Conjunction Picture
 
सौर मंडल के दो सबसे बड़े ग्रहों के करीब आने की यह स्थिति महान संयोजन जिसे The Great Conjuction कहा जा रहा है| इससे पूर्व इस तरह का मिलन वर्ष 2000 में भी हुआ था लेकिन उस समय इसकी स्थिति दिन के समय थी इसलिए हम उस घटना को नहीं देख पाए थे|

अगला Conjunction, 5 नवम्बर 2040 को फिर उसके बाद 10 अप्रैल 2060 को होगा लेकिन ये भी दिन में होने की वजह से बहुत मुश्किल है इसे देखना| हमें मार्च 2080 का इंतज़ार करना होगा, इस तरह की घटना को दोबारा देखने के लिए|

शाम को सूर्यास्त होने के बाद पश्चिम की दिशा में ये दोनों ग्रह अच्छे से दिखने लगते हैं, काफी दिन से वैसे ये दिखाई दे रहे हैं| इसमें सबसे चमकता ग्रह बृहस्पति और दूसरा चमकता ग्रह शनि होगा|

शाम साढ़े सात बजे तक ये दोनों ग्रह अस्त हो जाते हैं| 21 December 2020 यानि आज ये दोनों ग्रह काफी करीब होंगे| उसके बाद ये पुनः एक दूसरे से दूर होना शुरू हो जायेंगे| 

यदि आप 21 December 2020 को इस घटना को अच्छी तरह से देखना चाहते हैं तो चंद्रमा की तरफ मुंह करके खड़े हो जाना है इस दौरान चन्द्रमा ठीक दक्षिण दिशा की तरफ होगा| चंद्रमा Moon के दाहिनी तरफ के आसमान में दोनों ग्रह अपनी अच्छे से छटा बिखेरते हुए आपको नजर आयेंगे|

यह घटना पश्चिमी आकाश में प्रकट होने वाली है इसलिए आप शहर या गाँव के पश्चिमी इलाके से बाहर जायें जहाँ प्रकाश प्रदूषण न मिले और आसमान बिलकुल साफ़ रहे तो इन दोनों ग्रहों को आप अच्छे से देख सकेंगे|

और 21 December 2020 का दिन इसलिए भी काफी खास है क्योंकि इस दिन उत्तरी गोलार्ध के लिए साल का सबसे छोटा दिन होता है और सबसे लम्बी रात| इसके बाद से दिन की लम्बाई के साथ साथ ठण्ड भी बढ़ने लगेगी| 

इससे इंग्लिश में Winter Solstice और हिंदी में दिसम्बर दक्षिणायन कहा जाता है|

 

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hindiaup